By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर पाकिस्तान को लग गई मिर्ची, ज्ञानवापी और मथुरा पर भी अलापा राग…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > विदेश > रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर पाकिस्तान को लग गई मिर्ची, ज्ञानवापी और मथुरा पर भी अलापा राग…
विदेश

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर पाकिस्तान को लग गई मिर्ची, ज्ञानवापी और मथुरा पर भी अलापा राग…

Last updated: 2024/01/23 at 12:49 AM
Share
6 Min Read
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर पाकिस्तान को लग गई मिर्ची, ज्ञानवापी और मथुरा पर भी अलापा राग…
SHARE

अयोध्या में रामलला विराजमान हो गए हैं।

अयोध्या के भव्य राम मंदिर में रामलला के आने से न सिर्फ देश में बल्कि दुनियाभर के देशों में उल्लास है। न्यूयॉर्क से लेकर सिडनी तक भगवान राम के अभिषेक को लेकर खुशी मनाई जा रही है।

मगर हमारे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को भगवान राम का अपनी जन्मभूमि पर वापस से विराजमान होना सहन नहीं हो रहा है। पाकिस्तान की सरकार ने राम मंदिर के उद्घाटन की निंदा की है।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि राम मंदिर का उद्घाटन भारत के बढ़ते बहुसंख्यकवाद का संकेत है।  

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने बयान में कहा कि चरमपंथियों की भीड़ ने बाबरी मस्जिद को ध्वस्त कर दिया था।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा, “यह दुर्भाग्य है कि भारत के सुप्रीम कोर्ट ने न केवल इस घृणित कृत्य के लिए जिम्मेदार अपराधियों को बरी कर दिया, बल्कि ढहाए गई मस्जिद के स्थान पर एक मंदिर के निर्माण की भी अनुमति दे दी।”

भारत के खिलाफ उगल रहा जहर
कंगाली की दहलीज पर खड़े पाकिस्तान की रुचि दूसरे मुल्कों की गतिविधियों पर खास है। पाकिस्तान के अपने मुल्क में क्या हो रहा है… इसके लिए वहां के शीर्ष नेताओं की आंखों पर पट्टी बंधी है।  

पाक विदेश मंत्रालय ने कहा, “पिछले 31 सालों के विवाद के कारण आज का राम मंदिर का समारोह हुआ, यह भारत में बढ़ते बहुसंख्यकवाद का संकेत है। ये भारतीय मुसलमानों के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक स्तर पर हाशिए पर धकेल देने का प्रयास है।”

पाकिस्तान ने यह भी दावा किया कि मस्जिद के स्थान पर मंदिर भारत के लोकतंत्र पर एक धब्बा है। पाकिस्तान ने कहा, “विशेष रूप से वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद और मथुरा में शाही ईदगाह मस्जिद सहित कई मस्जिदों की लिस्ट बढ़ती जा रही है, जो विनाश के कगार पर हैं।”

दुनियाभर में रामलला के आने पर जश्न
अयोध्या में सोमवार को हुई रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का उत्सव मनाने के लिए राम भक्तों और भारतीय समुदाय के सदस्य न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित टाइम्स स्कवायर सहित दुनियाभर में विभिन्न स्थानों पर एकत्र हुए, प्रार्थना सभाएं कीं, कार रैली निकाली और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये।

अमेरिका में न्यूयॉर्क के टाइम्स स्कवायर पर बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के सदस्य एकत्र हुए। उन्होंने अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण देखा।

लोगों को पारंपरिक पोशाक पहने, नृत्य करते, भजन और अन्य गीत गाते देखा गया।

वाशिंगटन में वर्जीनिया के फेयरफैक्स काउंटी में स्थित एसवी लोटस टेम्पल में सिख, मुस्लिम और पाकिस्तानी-अमेरिकी समुदाय के सदस्य भी इस समारोह में शामिल हुए।

रविवार को हुए कार्यक्रम में 2,500 से ज्यादा लोग शामिल हुए। अमेरिकी शेयर बाजार ‘नैस्डैक’ की स्क्रीन पर भी राम मंदिर की तस्वीरें प्रदर्शित की गईं।

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न होने के तुरंत बाद वर्ल्ड हिंदू काउंसिल ऑफ अमेरिका और विश्व हिंदू परिषद ऑफ कनाडा ने दोनों देशों में एक हजार से अधिक मंदिरों के दर्शन के लिए राम मंदिर यात्रा की घोषणा की।

विहिप अमेरिका द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, यह यात्रा 25 मार्च को मैसाचुसेट्स के बिलेरिका में ओम हिंदू केंद्र से शुरू होगी, जिसमें श्री राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान की मूर्तियां एक सजे-धजे वाहन पर होंगी।

अमेरिका और कनाडा में होने वाली इस महत्वाकांक्षी यात्रा को 45 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर त्रिनिदाद और टोबैगो में हजारों की संख्या में लोग एक कार्यक्रम में शामिल हुए जिनमें बड़ी संख्या भारतीय समुदाय के सदस्य थे।
     
रविवार को आयोजित इस समारोह में 5,000 से अधिक लोग शामिल हुए। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोकप्रिय भजन एवं गीत भी गाए गए।

त्रिनिदाद और टोबैगो की राम जन्मभूमि स्थापना समिति ने भारतीय प्रवासियों और सामुदायिक संगठनों के सहयोग से इस कार्यक्रम का आयोजन किया था।

इस कार्यक्रम में 550 दीये भी जलाए गये। त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय प्रवासियों द्वारा आयोजित भव्य समारोह में भाग लेना सम्मान की बात है।”
     
वहीं मॉरीशस सरकार ने इस ऐतिहासिक अवसर पर देशभर में होने वाली प्रार्थना सभाओं में भाग लेने के लिए हिंदू धर्म के कर्मचारियों को दो घंटे की विशेष छुट्टी दी।

मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ ने एक्स पर पोस्ट किया, “आइए श्री राम के अयोध्या लौटने पर खुशी मनाएं। उनका आशीर्वाद और शिक्षाएं, शांति व समृद्धि की दिशा में हमारा मार्ग प्रशस्त करती रहे। जय हिंद! जय मॉरीशस!”
     
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह की पूर्व संध्या पर मेक्सिको के क्वेरेटारो शहर में भगवान राम के पहले मंदिर की स्थापना हुई। क्वेरेटारो में भगवान हनुमान का मंदिर पहले से है।

मेक्सिको में भारतीय दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “भारत से लाई गई मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा एक अमेरिकी पुजारी द्वारा की गयी।

भारतीय प्रवासियों द्वारा गाए गए भजन और गीत से पूरा सभागार गूंज उठा।” इस कार्यक्रम में भारतीय मूल के 250 से ज्यादा प्रवासी भारतीय शामिल हुए।

इसके अलावा, फिजी के सुवा में भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद और फिजी की श्री सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा ने 18 से 22 जनवरी तक रामलला उत्सव का आयोजन किया था।

You Might Also Like

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

January 23, 2024 January 23, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article रायपुर : राम-राम की गूंज से राममय हुआ रामनामी मेला… रायपुर : राम-राम की गूंज से राममय हुआ रामनामी मेला…
Next Article रायपुर : पुरखौती मुक्तांगन में बनेगी रामलला मंदिर की प्रतिकृति: पर्यटन मंत्री अग्रवाल… रायपुर : पुरखौती मुक्तांगन में बनेगी रामलला मंदिर की प्रतिकृति: पर्यटन मंत्री अग्रवाल…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सुशासन तिहार : घुटनों के बल चलने की मजबूरी थमी, ट्राइसाइकिल से मिली जीवन लाल के सपनों को नई रफ़्तार….
सुशासन तिहार : घुटनों के बल चलने की मजबूरी थमी, ट्राइसाइकिल से मिली जीवन लाल के सपनों को नई रफ़्तार….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सुशासन तिहार 2026 ने बदली मोनिका तिर्की की जिंदगी, अब टपकती छत नहीं बल्कि पक्के घर का मिला सुकून….
सुशासन तिहार 2026 ने बदली मोनिका तिर्की की जिंदगी, अब टपकती छत नहीं बल्कि पक्के घर का मिला सुकून….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
अब कोई भी गाँव पहुँचविहीन नहीं रहेगा- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….
अब कोई भी गाँव पहुँचविहीन नहीं रहेगा- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
चिरमिरी को मिलेगी ‘रोशनी की आज़ादी’ — 75 साल बाद पहली बार पहुंचेगी शहर के सभी वार्डो में सरकारी बिजली….
चिरमिरी को मिलेगी ‘रोशनी की आज़ादी’ — 75 साल बाद पहली बार पहुंचेगी शहर के सभी वार्डो में सरकारी बिजली….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?