By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: झुकना नहीं, रोना नहीं, टूटना नहीं: रिया चक्रवर्ती
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > मनोरंजन > झुकना नहीं, रोना नहीं, टूटना नहीं: रिया चक्रवर्ती
मनोरंजन

झुकना नहीं, रोना नहीं, टूटना नहीं: रिया चक्रवर्ती

Last updated: 2024/09/03 at 7:00 PM
Share
3 Min Read
झुकना नहीं, रोना नहीं, टूटना नहीं: रिया चक्रवर्ती
SHARE

मुंबई । हाल ही में काफी समय बाद एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद अपने जेल के एक्सपीरिएंस के बारे में खुलकर बात की और बताया कि उन्हें कैसा लगता था। रिया चक्रवर्ती ने बताया कि कैसे वो रातों-रात देश की जनता की दुश्मन बन गईं।
 उन्होंने बताया कि कैसे मीडिया ने उन्हें ट्रोल किया, कैसे-कैसे नामों से बुलाया जाता था। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा- झुकना नहीं, रोना नहीं, टूटना नहीं। आपको ये करना ही होगा। मुझे याद है कि मैंने खुद को आईने में देखा और खुद से पूछा- तुम डरी हुई हो, है ना? ऐसा लगा जैसे आईने ने हां कहा हो। हर दिन इनवेस्टिगेशन होती थी, मेरी बिल्डिंग के नीचे लगातार मीडिया की भीड़ जमा होती थी, लोगों की भीड़ जमा होती थी और इनवेस्टिगेशन तक पहुंचने के लिए भी बहुत ताकत की जरूरत होती थी क्योंकि मुझे हमेशा डर लगता था कि रास्ते में मुझे कुछ हो जाएगा।
 एक्ट्रेस ने आगे बताया- जब मैं जेल से बाहर आई, तो मुझे पता था कि मैं जेल से बाहर निकलने के बाद वैसी नहीं रहूंगी, जैसी मैं जेल के अंदर जाने से पहले थी। जेल एक अलग दुनिया है, क्योंकि यहां कोई सोसायटी नहीं है। यहां आप हर दिन जिंदा रहने के लिए जद्दोजहद करते हो। हर दिन स्ट्रगल करते हो और खुद को जिंदा रखने की कोशिश करते हो। वहां एक-एक दिन एक साल के जैसा लगता था। रिया ने कहा, जेल में हर कोई सिर्फ एक नंबर है और वो जगह जिंदा रहने की एक परीक्षा है। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें यह भी लगा कि उनका परिवार खत्म हो गया है और आस-पास के सभी लोग अब उनके दोस्त नहीं रहे। रिया ने आगे कहा, मैंने नहीं सोचा था कि जो कुछ हुआ उसके लिए मैं माफ कर दूंगी। लेकिन, यह आसान तरीका बन गया क्योंकि मैं लंबे समय से बहुत गुस्से में थी।
 मेरे इतने गुस्से ने मुझे पेट से जुड़ी कई प्रॉब्लम और एसिडिटी दे दी। मैं लगभग तीन सालों तक एसिडिटी से बहुत बुरी तरह परेशान रही। मैंने सभी को माफ नहीं किया है। कुछ लोग अब भी मेरे जहन में हैं और मैं उन्हें माफ नहीं कर सकती। बता दें कि एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती काफी विवादों में आई थी। ड्रग्स केस में नाम आने के बाद उन्हें जेल की हवा खानी पड़ी, लोगों के ताने सुनने पड़े, ट्रोलिंग होना पड़ा और सोशल मीडिया पर हेट कमेंट्स तक का सामना करना पड़ा।

You Might Also Like

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

September 3, 2024 September 3, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़-कोरबा की हसदेव नदी में मां संग बहा 10 माह का मासूम, चरवाहे ने महिला को बचाया लेकिन बच्चा लापता छत्तीसगढ़-कोरबा की हसदेव नदी में मां संग बहा 10 माह का मासूम, चरवाहे ने महिला को बचाया लेकिन बच्चा लापता
Next Article दंपती ने की बुजुर्ग महिला की हत्या, साक्ष्य छिपाने के आरोप पर दंपती गिरफ्तार दंपती ने की बुजुर्ग महिला की हत्या, साक्ष्य छिपाने के आरोप पर दंपती गिरफ्तार
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

कर्म ही सच्ची पूजा का संदेश देता है श्रीमद्भागवत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….
कर्म ही सच्ची पूजा का संदेश देता है श्रीमद्भागवत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
आगामी मई -जून माह में संभावित स्थानीय निकायो के आम/उप चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज…..
आगामी मई -जून माह में संभावित स्थानीय निकायो के आम/उप चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
केमिकल और औद्योगिक आपदा के लिए सचेत रहने की जरूरत, राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाईज की जायेगी….
केमिकल और औद्योगिक आपदा के लिए सचेत रहने की जरूरत, राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाईज की जायेगी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने टूर्नामेंट आवश्यक : उप मुख्यमंत्री अरुण साव….
खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने टूर्नामेंट आवश्यक : उप मुख्यमंत्री अरुण साव….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Mar    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?