By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: प्रदेश के 3 शिक्षकों को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > मध्यप्रदेश > प्रदेश के 3 शिक्षकों को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
मध्यप्रदेशराज्य

प्रदेश के 3 शिक्षकों को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

Last updated: 2024/09/03 at 8:15 PM
Share
3 Min Read
प्रदेश के 3 शिक्षकों को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
SHARE

भोपाल : प्रदेश के 3 शिक्षकों को वर्ष 2024 का राष्ट्रीय शिक्षक अवार्ड मिला है। चयनित शिक्षकों को 5 सितम्बर शिक्षक दिवस के मौके पर नई दिल्ली में आयोजित समारोह में सम्मानित किया जायेगा। स्कूल शिक्षा विभाग के स्कूलों में कार्यरत माधव प्रसाद पटेल और डॉ. सुनीता गोधा को उनके उल्लेखनीय कार्य के लिये सम्मानित किया जायेगा। इसके अलावा डिण्डोरी जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय धामनगांव की शिक्षिका श्रीमती सुनीता गुप्ता को भी सम्मानित किया जायेगा। डॉ. सुनीता गोधा उच्च माध्यमिक शिक्षक के पद पर मंदसौर जिले के शासकीय हाई स्कूल खजूरिया सारंग में पदस्थ हैं। डॉ. सुनीता ने सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से नव-प्रवेशित जरूरतमंद छात्राओं को गणवेश, स्कूल बैग, स्वेटर और कॉपी-पुस्तकें नि:शुल्क वितरित कीं। उन्होंने स्थानीय बोली में नुक्कड़ नाटक, संगीत, चित्रकला के माध्यम से सामाजिक जागरूकता लाने का कार्य अपने क्षेत्र में पिछले 25 वर्षों में किया है। डॉ. सुनीता राज्य आनंद संस्थान की राज्य मास्टर ट्रेनर भी हैं। उन्होंने अपने क्षेत्र में आनंदम गतिविधियों का भी आयोजन किया है। उन्होंने अपनी पद-स्थापना के दौरान शाला में श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम दिये हैं। उन्हें पूर्व में भी राज्य स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है।

माधव प्रसाद पटेल

माध्यमिक शिक्षक के रूप में कार्यरत माधव प्रसाद पटेल शासकीय नवीन माध्यमिक शाला लिधौरा विकासखण्ड बटियागढ़ जिला दमोह में पदस्थ हैं। इन्होंने विज्ञान शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिये विद्यालय में विज्ञान दीवार का निर्माण करवाया है, जिसमें विद्यार्थी अपनी जिज्ञासाओं का लेखन करते हैं एवं किसी भी प्रकार का प्रश्न होने पर उसे लिख देते हैं। शिक्षक द्वारा उसका समाधान किया जाता है। शिक्षक पटेल पुराने अखबारों के माध्यम से विद्यार्थियों को पढ़ाते हैं। वे अखबार में अपने छात्रों को संज्ञा, सर्वनाम, विरोधी शब्द खोजने के लिये कहते हैं। इस विधि से छात्रों के शब्द भण्डार में वृद्धि होती है। शिक्षक पटेल विद्यालय बंद होने पर अवकाश के दिवस या रविवार को मोटर साइकिल पर पुस्तकें बांध कर मोहल्ले-मोहल्ले जाते हैं। उनके ऐसा करने पर विद्यार्थियों में पुस्तकों के प्रति रुचि बढ़ी है। शिक्षक माधव पटेल ने अपने क्षेत्र के ग्रामों में लर्निंग बोर्ड बनवाये। उन्होंने पूर्व छात्रों को चिन्हित कर शैक्षिक गतिविधियों से जुड़ने के लिये प्रोत्साहित किया। शिक्षक पटेल ने दीवार लेखन के माध्यम से गणित एवं अंग्रेजी की अवधारणाओं को गाँव के प्रमुख स्थानों को चिन्हित कर लिखवाया। उन्होंने अपने क्षेत्र में खेत पाठशाला की भी शुरूआत की। अभिभावकों की कृषि पृष्ठभूमि होने के कारण उनके बच्चों को खेत और उसके आसपास ही पढ़ाने का प्रबंध किया।

You Might Also Like

सरगुजा संभाग में सड़क अधोसंरचना को मिलेगी ऐतिहासिक मजबूती, 6 जिलों में 44 मुख्य सड़क कार्यों के लिए 1,093.73 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति….

सरगुजा संभाग में सड़क अधोसंरचना को मिलेगी ऐतिहासिक मजबूती, 6 जिलों में 44 मुख्य सड़क कार्यों के लिए 1,093.73 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति….

देश-दुनिया के गोल्फ मानचित्र पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

देश-दुनिया के गोल्फ मानचित्र पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल और जन्मदिवस पर दीये जलाने की अपील, मंत्री टंक राम वर्मा ने माटी के दीप खरीदकर दिया ‘जनभागीदारी’ का संदेश….

September 3, 2024 September 3, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article टेकारी का एक और असामाजिक तत्व पुलिस के हत्थे चढ़ा, न्यायाधीश ने भेजा जेल टेकारी का एक और असामाजिक तत्व पुलिस के हत्थे चढ़ा, न्यायाधीश ने भेजा जेल
Next Article सरोगसी के लिये आवश्यक इंश्योरेंस की न्यूनतम सीमा अब 10 लाख रूपये सरोगसी के लिये आवश्यक इंश्योरेंस की न्यूनतम सीमा अब 10 लाख रूपये
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सरगुजा संभाग में सड़क अधोसंरचना को मिलेगी ऐतिहासिक मजबूती, 6 जिलों में 44 मुख्य सड़क कार्यों के लिए 1,093.73 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति….
छत्तीसगढ़ राज्य
सरगुजा संभाग में सड़क अधोसंरचना को मिलेगी ऐतिहासिक मजबूती, 6 जिलों में 44 मुख्य सड़क कार्यों के लिए 1,093.73 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
देश-दुनिया के गोल्फ मानचित्र पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
छत्तीसगढ़ राज्य
देश-दुनिया के गोल्फ मानचित्र पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?