By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: अयोध्या में भगवान राम विराजमान, अमेरिका पहुंचे हनुमान; बनेगा भव्य मंदिर…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > विदेश > अयोध्या में भगवान राम विराजमान, अमेरिका पहुंचे हनुमान; बनेगा भव्य मंदिर…
विदेश

अयोध्या में भगवान राम विराजमान, अमेरिका पहुंचे हनुमान; बनेगा भव्य मंदिर…

Last updated: 2024/01/23 at 9:14 AM
Share
3 Min Read
अयोध्या में भगवान राम विराजमान, अमेरिका पहुंचे हनुमान; बनेगा भव्य मंदिर…
SHARE

अयोध्या के राम मंदिर में रामलला विराजमान हो चुके हैं।

प्राण प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक कार्य संपन्न हो चुका है। दुर्लभ संयोग यह है कि अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा से ठीक पहले हजारों किलोमीटर दूर अमेरिका के न्यू जर्सी में राम के प्रिय भक्त हनुमानजी की विशाल मूर्ति भारत से पहुंची।

न्यू जर्सी के मोनरो में श्री साईं बालाजी मंदिर में हनुमानजी की 25 फीट ऊंची और 15 टन वजनी मूर्ति पहुंच चुकी है। मंदिर के अध्यक्ष का कहना है कि इस साल के अंत तक मंदिर का कार्य पूरा हो जाएगा।

भगवान राम के प्रिय भक्त और संकटमोचक हनुमान की 25 फीट ऊंची विशाल प्रतिमा रविवार (स्थानीय समय) पर न्यू जर्सी के मोनरो में ओम श्री साईं बालाजी मंदिर और संस्कृति केंद्र में पहुंची।

मंदिर के अध्यक्ष सूर्यनारायण मद्दुला ने कहा कि यह एक अद्भुत संयोग है कि भगवान राम के सबसे बड़े भक्त की मूर्ति अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह से ठीक एक दिन पहले न्यू जर्सी पहुंची।

एएनआई ने सूर्यनारायण के हवाले से कहा, “ओम श्री साईं बालाजी मंदिर में मोनरो के इतिहास में आज एक महान दिन है। हनुमान जी भारत से आये हैं।

यह 25 फीट ऊंची प्रतिमा है, जो एक ही पत्थर से निर्मित है। राम जी आज अयोध्या पहुंचे हैं। हनुमान मंदिर इस साल के अंत तक तैयार हो जाएगा और यह मूर्ति वहां स्थापित की जाएगी।”

अमेरिका में सबसे बड़ी इनडोर मूर्ति
25 फुट लंबी इस प्रतिमा का वजन 15 टन है और यह एक ही पत्थर से बनी है। इस प्रतिमा की खासियत यह है कि यह पूरे अमेरिका में सबसे बड़ी इनडोर मूर्ति है।

मंदिर के सदस्यों के हवाले से एएनआई ने कहा, “यह हमारे लिए एक बड़ा मील का पत्थर है कि समारोह राम जन्मभूमि पर हो रहा है।

भगवान हनुमान भगवान राम के बहुत बड़े भक्त हैं। हमने इस मंदिर को उत्तर और दक्षिण भारत दोनों की विशेषताओं के साथ बनाया है।”

एक अन्य सदस्य ने कहा, “हमें बहुत खुशी है कि यह 15 टन की प्रतिमा उसी समय यहां पहुंची है जब अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह हो रहा था।”

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर अमेरिका में जश्न
संयुक्त राज्य अमेरिका में हर जगह जश्न मनाया जा रहा है, खासकर हिंदू समुदाय इस ऐतिहासिक दिन (अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा) का जश्न मना रहा है।

अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के उपलक्ष्य पर अमेरिका भर में हिंदू अमेरिकी समुदाय ने कई कार रैलियां आयोजित की और अयोध्या में ‘प्राण प्रतिष्ठा’ के लिए कई कार्यक्रमों की योजना बनाई है।

You Might Also Like

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

January 23, 2024 January 23, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article रायपुर : गणतंत्र दिवस समारोह: : राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन राजधानी रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण… रायपुर : गणतंत्र दिवस समारोह: : राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन राजधानी रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण…
Next Article रायपुर : श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दूधाधारी मठ में किया राम-दरबार का दर्शन… रायपुर : श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दूधाधारी मठ में किया राम-दरबार का दर्शन…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

करेले की खेती ने बदली तकदीर, आधुनिक तकनीक से बढ़ी आमदनी….
करेले की खेती ने बदली तकदीर, आधुनिक तकनीक से बढ़ी आमदनी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नैनो यूरिया से स्वस्थ मिट्टी और टिकाऊ खेती की ओर बढ़ रहे किसान….
नैनो यूरिया से स्वस्थ मिट्टी और टिकाऊ खेती की ओर बढ़ रहे किसान….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जिला टीकाकरण अधिकारी स्वयं उतरे पल्स पोलियो अभियान में, घर-घर पहुंचकर बच्चों को पिलाई “दो बूंद जिंदगी की”….
जिला टीकाकरण अधिकारी स्वयं उतरे पल्स पोलियो अभियान में, घर-घर पहुंचकर बच्चों को पिलाई “दो बूंद जिंदगी की”….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नैनो उर्वरक- छत्तीसगढ़ के खेती-किसानी में आई नई क्रांति…..
नैनो उर्वरक- छत्तीसगढ़ के खेती-किसानी में आई नई क्रांति…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?