By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: क्या है फिलाडेल्फिया गलियारा? जिसे छोड़ने को तैयार नहीं थे बेंजामिन नेतन्याहू, अचानक कैसे ढीले पड़े तेवर
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > विदेश > क्या है फिलाडेल्फिया गलियारा? जिसे छोड़ने को तैयार नहीं थे बेंजामिन नेतन्याहू, अचानक कैसे ढीले पड़े तेवर
विदेश

क्या है फिलाडेल्फिया गलियारा? जिसे छोड़ने को तैयार नहीं थे बेंजामिन नेतन्याहू, अचानक कैसे ढीले पड़े तेवर

Last updated: 2024/09/04 at 11:37 AM
Share
4 Min Read
क्या है फिलाडेल्फिया गलियारा? जिसे छोड़ने को तैयार नहीं थे बेंजामिन नेतन्याहू, अचानक कैसे ढीले पड़े तेवर
SHARE

बीते दिनों गाजा की सुरंग में मिले इजरायली बंधकों की लाशों पर एक बार फिर इजरायल और हमास आतंकियों में ठन गई है।

Contents
झूठ बोल रहे नेतन्याहू- मिस्रफिलाडेल्फिया गलियारे पर इजरायल और हमास में क्यों ठनी?

युद्धविराम पर संकट पैदा हो गया है। हालांकि अमेरिका पूरी कोशिश में है कि वह दोनों के बीच समझौता करा ले। उधर, इजरायल में भी बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हो रहे हैं और नेतन्याहू का जमकर विरोध हो रहा है।

बंधकों की रिहाई, गाजा से आईडीएफ की वापसी के अलावा हमास और इजरायल के बीच डील में फिलाडेल्फिया गलियारा भी बहुत महत्वपूर्ण है। हमास चाहता है कि इजरायली सेना इसे छोड़ दे, जबकि बेंजामिन नेतन्याहू इस बात पर अड़े रहे कि वे किसी भी कीमत पर इसे नहीं स्वीकारेंगे।

इस बीच नेतन्याहू के तेवर ढीले पड़ गए हैं। उन्होंने फिलाडेल्फिया गलियारा से सेना को वापस बुलाने का आश्वासन दिया है। इसके पीछे की वजह क्या है? और फिलाडेल्फिया गलियारा इजरायल और हमास दोनों के लिए कितना महत्वपूर्ण है?

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा में संघर्ष विराम समझौते के लिए बनाए जा रहे दबाव का प्रतिरोध करने की बात कही है।

अपने पहले सार्वजनिक संबोधन में सोमवार को नेतन्याहू ने कहा कि वह फिलाडेल्फिया गलियारा पर इजराइली नियंत्रण की मांग पर जोर देना जारी रखेंगे।

हालांकि मंगलवार को उनके तेवर ढीले हो गए और उन्होंने आश्वासन दिया है कि युद्धविराम के दूसरे चरण में उनकी सेना फिलाडेल्फिया गलियारा से सैनिकों की वापसी सुनिश्चित करेंगे लेकिन, मिस्र नेतन्याहू के इस वादे को संदेह की नजर से देखता है।

झूठ बोल रहे नेतन्याहू- मिस्र

टाइम्स ऑफ इजरायल के मुताबिक, मिस्र के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर फिलाडेल्फिया गलियारे के संबंध में प्रधानमंत्री नेतन्याहू की टिप्पणियों सही प्रतीत नहीं होती हैं। फिलाडेल्फिया गलियारा मिस्र-गाजा सीमा पर स्थित है। बयान में कहा गया है, “काहिरा इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बयानों को खारिज करता है और क्षेत्र में बढ़ते तनाव के लिए उन्हें जिम्मेदार मानता है।”

बयान में नेतन्याहू के इस दावे को खारिज किया गया है कि काहिरा ने हमास को सिनाई प्रायद्वीप से गाजा तक हथियारों की तस्करी करने की अनुमति दी है और प्रधानमंत्री पर युद्ध से निपटने के उनके तरीके की बढ़ती आलोचना से इजरायली जनता का ध्यान हटाने के लिए मिस्र पर हमला करने का आरोप लगाया गया है।

मिस्र ने इजरायल द्वारा अनिश्चित काल तक गलियारे में नियंत्रण बनाए रखने की आवश्यकता को खारिज कर दिया।

फिलाडेल्फिया गलियारे पर इजरायल और हमास में क्यों ठनी?

फ़िलाडेल्फ़िया गलियारे की लंबाई 14 किमी (8.7 मील) है। यह गाजा पट्टी और मिस्र के बीच की सीमा पर स्थित है। नेतन्याहू सरकार का मानना है कि गलियारे पर इजरायली सेना का कब्जा इसलिए जरूरी है ताकि हमास सुरंगों के ज़रिए फिर से हथियार न एकत्र कर सके।

उन्होंने कहा “बंधकों को मुक्त कराने के लिए मुझसे ज़्यादा कोई प्रतिबद्ध नहीं है। लेकिन कोई भी मुझे उपदेश नहीं दे सकता।”

The post क्या है फिलाडेल्फिया गलियारा? जिसे छोड़ने को तैयार नहीं थे बेंजामिन नेतन्याहू, अचानक कैसे ढीले पड़े तेवर appeared first on .

You Might Also Like

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

September 4, 2024 September 4, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article दक्षिण कोरिया में बाढ़ से सैकड़ों की मौत, किम जोंग उन ने 30 अधिकारियों को फांसी पर लटकाया… दक्षिण कोरिया में बाढ़ से सैकड़ों की मौत, किम जोंग उन ने 30 अधिकारियों को फांसी पर लटकाया…
Next Article मौत बनकर गिरा हाईटेशंन लाइन का तार, चार दिन बाद युवक ने तोड़ा दम मौत बनकर गिरा हाईटेशंन लाइन का तार, चार दिन बाद युवक ने तोड़ा दम
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

शहादत को नमन : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने शहीद एएसआई रामू राम नाग के निवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि….
शहादत को नमन : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने शहीद एएसआई रामू राम नाग के निवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
पुनर्वासित युवाओं से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप, गांवों के विकास में सहभागी बनने का किया आह्वान, सिंचाई व्यवस्था के दिए निर्देश….
पुनर्वासित युवाओं से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप, गांवों के विकास में सहभागी बनने का किया आह्वान, सिंचाई व्यवस्था के दिए निर्देश….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में सशक्त पहल : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने एनआरसी और आंगनबाड़ी में बच्चों संग बिताया समय…..
कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में सशक्त पहल : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने एनआरसी और आंगनबाड़ी में बच्चों संग बिताया समय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
संभाग स्तरीय रोजगार मेले में युवाओं का बढ़ाया उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल बोलेकृ प्रतिभा और कौशल को मिलेगा बेहतर अवसर….
संभाग स्तरीय रोजगार मेले में युवाओं का बढ़ाया उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल बोलेकृ प्रतिभा और कौशल को मिलेगा बेहतर अवसर….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?