By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: गाड़ी में सिर्फ 5 लीटर तेल, जब पत्रकारों के लिए कर्पूरी ठाकुर ने बरामदे में बैठे लोगों से मांग लिया था चंदा …
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > देश > गाड़ी में सिर्फ 5 लीटर तेल, जब पत्रकारों के लिए कर्पूरी ठाकुर ने बरामदे में बैठे लोगों से मांग लिया था चंदा …
देश

गाड़ी में सिर्फ 5 लीटर तेल, जब पत्रकारों के लिए कर्पूरी ठाकुर ने बरामदे में बैठे लोगों से मांग लिया था चंदा …

Last updated: 2024/01/24 at 10:36 AM
Share
3 Min Read
गाड़ी में सिर्फ 5 लीटर तेल, जब पत्रकारों के लिए कर्पूरी ठाकुर ने बरामदे में बैठे लोगों से मांग लिया था चंदा …
SHARE

बात 1980 के आसपास की है। कर्पूरी ठाकुर मुख्यमंत्री पद से हट चुके थे।

अब वो विपक्ष के नेता थे। उन दिनों बिहार में जातीय संघर्ष बढ़ रहे थे। रोहतास में कई छोटी जातियों और उच्च जाति के दबंगों के बीच संघर्ष काफी बढ़ गया था।

जातीय हिंसा, खून-खराबा होने लगे थे। इस वजह से उस वक्त रोहतास को बिहार का चंबल भी कहा जाने लगा था। मोहन बिन्द उस इलाके का एक बड़ा दस्यु सरगना था। उसका आतंक बढ़ रहा था। इधर, पुलिस पर कार्रवाई का दबाव भी बढ़ गया था।

इसी बीच, पुलिस ने बिन्द गिरोह के बारे में पूछताछ करने के दौरान करुआ गांव में तीन हरिजनों को घोड़े की टाप से कुचलकर मार डाला था। पुलिस उत्पीड़न की वारदात की सूचना पटना में कर्पूरी ठाकुर को मिल गई थी।

इसके बाद उन्होंने रात में ही दो पत्रकारों को फोन करवाकर अगली सुबह अपने आवास पर बुलाया था। इनमें एक थे नवभारत टाइम्स के अरुण रंजन और दूसरे अंग्रेजी पत्रकार अरुण सिन्हा।

कर्पूरी ठाकुर पुलिस उत्पीड़न की घटना का कवरेज दो बड़े अखबारों में करवाना चाहते थे। इसीलिए उन्होंने दोनों वरिष्ठ पत्रकारों को बुलवाया था।

सुबह जब दोनों पत्रकार कर्पूरी ठाकुर के आवास पर पहुंचे तो वहां एक खटारा टैक्सी खड़ी थी।

तुरंत ही कर्पूरी ठाकुर ने दोनों पत्रकारों से बातचीत किया और उन्हें उसी खटारा टैक्सी से रोहतास के लिए रवाना करना चाहा, तभी ड्राइवर से पूछा कि गाड़ी में कितना तेल है।

इस पर ड्राइवर ने कहा- पांच लीटर। कर्पूरी ठाकुर ने तुरंत अनुमान लगाया कि सवा दो सौ किलोमीटर की दूरी के लिए सिर्फ पांच लीटर तेल बहुत कम है।

उन्होंने तब तुरंत अपने ही बरामदे में बैठे लोगों से चंदा मांग लिया और उससे जमा हुए पैसे को ड्राइवर को दे दिया। कर्पूरी ठाकुर ने तब कहा, आप लोग बढ़िए, पीछे से आता हूं।

जब पत्रकार गांव पहुंचे तो देखा कि पुलिस और दबंगों ने कई दलित परिवारों के घरों के छप्पड़ उखाड़ दिए हैं।

गांव के अधिकांश महिलाओं और पुरुषों के हाथ-पांव फुले हुए थे, जो भयंकर मारपीट की कहानी बयां कर रहे थे लेकिन उनमें से एक भी अपना मुंह नहीं खोल रहे थे। मुसहर टोली की तीन विधवाएं खूब रो रही थीं।

अरुण रंजन ने कर्पूरी ठाकुर की मौत के बाद एक संस्मरण में इस घटना का जिक्र करते हुए लिखा है कि जब हमलोग उस गांव से लौटने लगे तभी गांव में हल्ला हुआ कर्पूरी जी आ गए, कर्पूरी जी आ गए। कर्पूरी जी ने हमलोगों को गांव में देखते ही तुरंत वहां से निकल जाने को कहा था।

रंजन ने लिखा है कि जो लोग चुप्पी साधे हुए थे, वही लोग ठाकुर को देखकर दहाड़ मारकर रोने लगे थे और उन्हें आपबीती सुना रहे थे।

You Might Also Like

ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

January 24, 2024 January 24, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article रायपुर : मुख्यमंत्री साय से पूर्व व पूर्वोत्तर भारत के ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर डॉ. फ्लेमिंग ने की सौजन्य मुलाकात… रायपुर : मुख्यमंत्री साय से पूर्व व पूर्वोत्तर भारत के ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर डॉ. फ्लेमिंग ने की सौजन्य मुलाकात…
Next Article रायपुर : श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से ननिहाल में उत्सव का वातावरण- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय… रायपुर : श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से ननिहाल में उत्सव का वातावरण- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

मुख्यमंत्री साय ने किया ‘इनोवेशन महाकुंभ 1.0’ के पोस्टर का विमोचन….
मुख्यमंत्री साय ने किया ‘इनोवेशन महाकुंभ 1.0’ के पोस्टर का विमोचन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
धर्म स्वातंत्र्य, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल एवं छत्तीसगढ़ (लोक भर्ती एवं व्यावसायिक परीक्षाओं में अनुचित साधनों की रोकथाम) विधेयक 2026 का पारित होना प्रदेशवासियों के लिए साबित होगा वरदान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
धर्म स्वातंत्र्य, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल एवं छत्तीसगढ़ (लोक भर्ती एवं व्यावसायिक परीक्षाओं में अनुचित साधनों की रोकथाम) विधेयक 2026 का पारित होना प्रदेशवासियों के लिए साबित होगा वरदान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
संत महात्माओं की पुण्य धरा और प्रभु श्रीराम के ननिहाल को विकसित और समृद्ध बनाने संकल्पित है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…
संत महात्माओं की पुण्य धरा और प्रभु श्रीराम के ननिहाल को विकसित और समृद्ध बनाने संकल्पित है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के लिए खिलाड़ियों का छत्तीसगढ़ पहुंचना शुरू…
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के लिए खिलाड़ियों का छत्तीसगढ़ पहुंचना शुरू…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?