By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: हरियाणा में भाजपा ने 67 उम्मीदवारों की सूची जारी की, दूसरे ही दिन शुरु हो गई बगावत, दो नेताओं ने दिए इस्तीफे
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राजनीती > हरियाणा में भाजपा ने 67 उम्मीदवारों की सूची जारी की, दूसरे ही दिन शुरु हो गई बगावत, दो नेताओं ने दिए इस्तीफे
राजनीती

हरियाणा में भाजपा ने 67 उम्मीदवारों की सूची जारी की, दूसरे ही दिन शुरु हो गई बगावत, दो नेताओं ने दिए इस्तीफे

Last updated: 2024/09/05 at 5:30 PM
Share
4 Min Read
हरियाणा में भाजपा ने 67 उम्मीदवारों की सूची जारी की, दूसरे ही दिन शुरु हो गई बगावत, दो नेताओं ने दिए इस्तीफे
SHARE

चंडीगढ़। बीते रोज यानी बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने 67 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा इस पहली सूची के जारी होते ही बगावत भी शुरु हो गई है। रतिया विधानसभा से भाजपा ने मौजूदा विधायक लक्ष्मण नापा का टिकट काट दिया और इसके बाद विधायक ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया। रतिया सीट से भाजपा ने पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल को चुनावी मैदान में उतारा है। विधायक लक्ष्मण नापा ने टिकट कटने के ठीक बाद प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली को पत्र लिखा और पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। अपने इस्तीफे में नापा ने लिखा, वह भाजपा कि वह भाजपा के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र दे रहे हैं। इसी तरह, अब पूर्व मंत्री कर्ण देव कंबोज ने भी भाजपा से इस्तीपा दे दिया है। वह हरियाणा भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष थे। पूर्व मंत्री कर्णदेव कंबोज करनाल की इंद्री विधानसभा से टिकट चाह रहे थे। लेकिन उन्हें टिकट नहीं दिया गया। कर्णदेव कंबोज ने पार्टी पर अनदेखी का आरोप लगाकर सभी पदों से इस्तीफा दिया है और कहा कि समर्थकों के अनुसार वह आगामी फैसला लेंगे।
गौरतलब है कि फतेहाबाद के रतिया विधानसभा क्षेत्र में लक्ष्मण नापा ने पहली बार कमल खिलाया था। यहां से वह 2019 में 1216 वोटों से जीते थे। इससे पहले भाजपा इस सीट पर कभी नहीं जीती थी। 2009 में यह विधानसभा क्षेत्र अस्तित्व में आया था। कर्णदेव कंबोज 2014 में चुनाव जीते थे और खट्टर सरकार में परिवहन मंत्री रहे थे। लेकिन 2019 के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। कर्ण देव कंबोज ने अपने इस्तीफे में लिखा कि भाजपा अब दीन दयाल और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पार्टी नहीं रही और ऐसे में वह प्रदेशाध्यक्ष भाजपा ओबीसी मोर्चा हरियाणा अपने पद तथा भाजपा के सभी अन्य पदों से त्यागपत्र दे रहे हैं।  उन्होंने कहा कि  पार्टी में नुकसान करने वाले गद्दारों को तव्वजो दी जाती है। कंबोज ने कहा कि साथियों वर्षों तक मैने तथा मेरे पूरे परिवार ने भाजपा की तन मन धन से सेवा की। पिछले पांच साल तक मोर्चे के अध्यक्ष के नाते पूरे प्रदेश में प्रवास तथा इस समय हरियाणा में 150 सामाजिक टोलियां बना कर काम पर लगी हुई हैं, लेकिन अनुशासित पार्टी कहे जाने वाली भाजपा को शायद अब वफादारों की आवश्यकता नहीं है, इसलिए ऐसे लोगों के सहारे सरकार बनाना चाहती है जिन्होने हमेशा पार्टी को नुकशान पहुंचाया है। जो कि कभी बन नहीं पाएगी। ऐसे नेता, जो कल पार्टी में आए, उन्हें टिकट दी गईं और जो बचपन से पार्टी की सेवा में लगे हुए हैं, उन्हें दर किनार कर दिया है। फिर कांग्रेस और बीजेपी में फर्क क्या रह गया है। बाकी, आगे का फैसला मेरे समर्थक लेंगे कि चुनाव लड़ना है या नहीं लड़ना।

You Might Also Like

पीएम मोदी वायु प्रदूषण को राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करें

नवजोत कौर सिद्धू ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, अमरिंदर सिंह पर लगाए आरोप

महाकुंभ भगदड़ में आ रही षड्यंत्र की बू, जांच के बाद जिम्मेदार होंगे शर्मिंदा

वोटिंग से पहले आप को सता रहा ये डर, झुग्गी बस्तियों में लगाईं टीमें

…जब लोकसभा में अखिलेश ने कहा- अगर यह बात गलत है तो मैं दे दूंगा इस्तीफा

September 5, 2024 September 5, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिला सर्व आदिवासी समाज, शपथ ग्रहण समारोह का दिया आमंत्रण छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिला सर्व आदिवासी समाज, शपथ ग्रहण समारोह का दिया आमंत्रण
Next Article छत्तीसगढ़-जगदलपुर में दो साल से फरार तीसरा आरोपी गिरफ्तार, गला घोंटकर की थी बुजुर्ग की हत्या छत्तीसगढ़-जगदलपुर में दो साल से फरार तीसरा आरोपी गिरफ्तार, गला घोंटकर की थी बुजुर्ग की हत्या
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

जनता की सेवा ही हमारा कर्तव्य, सुशासन तिहार जनविश्वास का माध्यम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जनता की सेवा ही हमारा कर्तव्य, सुशासन तिहार जनविश्वास का माध्यम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
छत्तीसगढ़ राज्य
’जनता की सेवा ही हमारा कर्तव्यए सुशासन तिहार जनविश्वास का माध्यम रू मुख्यमंत्री विष्णु देव साय’….
’जनता की सेवा ही हमारा कर्तव्यए सुशासन तिहार जनविश्वास का माध्यम रू मुख्यमंत्री विष्णु देव साय’….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
राज्यपाल रमेन डेका ने किया पौधरोपण, कवर्धा कलेक्ट्रेट परिसर में रोपा आम का पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश….
राज्यपाल रमेन डेका ने किया पौधरोपण, कवर्धा कलेक्ट्रेट परिसर में रोपा आम का पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की प्रेरक मिसाल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लेमरू में मंजू बहन के स्टॉल पर चखा गुपचुप, आत्मीय संवाद में जानी सफलता की कहानी…..
लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की प्रेरक मिसाल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लेमरू में मंजू बहन के स्टॉल पर चखा गुपचुप, आत्मीय संवाद में जानी सफलता की कहानी…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?