By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कांग्रेस की सरकार बनी तो स्टेटहुड लौटाएंगे, 370 पर चुप्पी साधे रहे राहुल गांधी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राजनीती > कांग्रेस की सरकार बनी तो स्टेटहुड लौटाएंगे, 370 पर चुप्पी साधे रहे राहुल गांधी
राजनीती

कांग्रेस की सरकार बनी तो स्टेटहुड लौटाएंगे, 370 पर चुप्पी साधे रहे राहुल गांधी

Last updated: 2024/09/06 at 11:30 AM
Share
4 Min Read
कांग्रेस की सरकार बनी तो स्टेटहुड लौटाएंगे, 370 पर चुप्पी साधे रहे राहुल गांधी
SHARE

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव होने हैं और धारा 370 पर सियासत जारी है। कांग्रेस को अपना स्टैंड साफ करने की चुनौती मिल रही है। इस बीच, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जम्मू कश्मीर में चुनावी प्रचार की शुरुआत की। उन्होंने रामबन और अनंतनाग जिले में दो मेगा रैलियां की।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जम्मू कश्मीर के लोगों से खुद को जोड़ने की कोशिश की और वहां की समस्याएं गिनाईं। उन्होंने कांग्रेस की सरकार बनने पर स्टेटहुड लौटाने की बात भी कही, लेकिन एक बार फिर धारा 370 के मसले पर कोई बयान नहीं दिया। एक हफ्ते पहले भी जब राहुल गांधी जम्मू कश्मीर पार्टी नेताओं का फीडबैक लेने पहुंचे थे, तब भी वे धारा 370 के मुद्दे पर चुप ही रहे जबकि कांग्रेस की सहयोगी नेशनल कॉन्फ्रेंस ने अपने घोषणा पत्र में साफ कर दिया है कि अगर हमारी सरकार बनती है तो धारा 370 और 35ए की बहाली की जाएगी।
कांग्रेस की चुप्पी पर बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस को चुनाव में जाने से पहले धारा 370 पर अपना रुख साफ करना चाहिए। इतना ही नहीं, बीजेपी ने जम्मू कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच गठबंधन को भी आरक्षण और राष्ट्रवाद के खिलाफ बताया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू कश्मीर को लेकर कांग्रेस से दस सवाल भी पूछे हैं। शाह ने पूछा कि  क्या राहुल गांधी और कांग्रेस धारा 370 और आर्टिकल 35ए को वापस लाकर जम्मू-कश्मीर को अशांति और आतंकवाद में धकेलने के नेशनल कॉन्फ्रेंस के फैसले का समर्थन करती है? क्या कांग्रेस ‘नेशनल कांफ्रेंस’ के जम्मू-कश्मीर में फिर से ‘अलग झंडे’ का समर्थन करती है? क्या राहुल गांधी, नेशनल कॉन्फ्रेंस के घोषणा-पत्र में उल्लेखित दलितों, गुज्जर, बकरवाल और पहाड़ियों के आरक्षण को समाप्त करने वाले आरक्षण विरोधी प्रस्ताव का समर्थन करते हैं? नेशनल कांफ्रेंस के साथ गठबंधन करने के बाद कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी को देश के सामने अपनी आरक्षण नीति साफ करनी चाहिए। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी धारा 370 पर सीधे तौर पर बोलने से बच रहे हैं क्योंकि यह मुद्दा जम्मू-कश्मीर की राजनीति और राष्ट्रीय स्तर पर एक अत्यधिक संवेदनशील और विवादास्पद विषय है। धारा 370 को हटाने का फैसला मोदी सरकार ने 2019 में लिया गया था और यह बीजेपी का प्रमुख एजेंडा रहा है, इसे लेकर कांग्रेस में भी मतभेद देखने को मिलते रहे हैं।
कांग्रेस धारा 370 की बहाली के सवाल पर असमंजस में रही है, लेकिन वह जम्मू-कश्मीर में जल्द चुनाव कराने और राज्य का दर्जा बहाल करने पर जोर देती रही है। दिसंबर 2023 में जब धारा 370 पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर लगी तो कांग्रेस ने कहा था कि धारा 370 के तहत जम्मू-कश्मीर को मिले विशेष दर्जे को हटाने पर अब बहस समाप्त हो गई है क्योंकि सुप्रीम कोर्ट का फैसला अब कानून है। हालांकि, कांग्रेस ने राज्य का दर्जा तत्काल बहाल करने की मांग उठाई थी। इससे पहले 2019 में जब धारा 370 को हटाया तो कांग्रेस का रुख अलग था और पार्टी ने इस फैसले का कड़ा विरोध जताया था।

You Might Also Like

पीएम मोदी वायु प्रदूषण को राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करें

नवजोत कौर सिद्धू ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, अमरिंदर सिंह पर लगाए आरोप

महाकुंभ भगदड़ में आ रही षड्यंत्र की बू, जांच के बाद जिम्मेदार होंगे शर्मिंदा

वोटिंग से पहले आप को सता रहा ये डर, झुग्गी बस्तियों में लगाईं टीमें

…जब लोकसभा में अखिलेश ने कहा- अगर यह बात गलत है तो मैं दे दूंगा इस्तीफा

September 6, 2024 September 6, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article ‘पुलिस भी नहीं बचा पाएगी’, बांग्लादेश में हिंदू युवक को भीड़ ने पीटा; मस्जिद से कर दिया मौत का ऐलान… ‘पुलिस भी नहीं बचा पाएगी’, बांग्लादेश में हिंदू युवक को भीड़ ने पीटा; मस्जिद से कर दिया मौत का ऐलान…
Next Article डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया एलन मस्क को ‘चीफ’ बनाने का ऐलान, सरकार बनी तो मिलेगा यह पद… डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया एलन मस्क को ‘चीफ’ बनाने का ऐलान, सरकार बनी तो मिलेगा यह पद…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

जन्म-मृत्यु पंजीयन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु राज्य स्तरीय बैठक संपन्न….
जन्म-मृत्यु पंजीयन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु राज्य स्तरीय बैठक संपन्न….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक सम्पन्न…..
परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक सम्पन्न…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम जैतपुरी को दी 2.98 करोड़ रुपए के नवीन विद्युत उपकेंद्र की सौगात…
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम जैतपुरी को दी 2.98 करोड़ रुपए के नवीन विद्युत उपकेंद्र की सौगात…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
डीजल पर एक्साइज ड्यूटी समाप्त, पेट्रोल पर ₹10 की कटौती- केंद्र सरकार के फैसले का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया स्वागत…..
डीजल पर एक्साइज ड्यूटी समाप्त, पेट्रोल पर ₹10 की कटौती- केंद्र सरकार के फैसले का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया स्वागत…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?