By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सैकड़ों बार पत्नी का रेप कराने वाले के कंप्यूटर में बेटी की नंगी तस्वीरें, कोर्ट में फूट-फूटकर रोई लड़की…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > विदेश > सैकड़ों बार पत्नी का रेप कराने वाले के कंप्यूटर में बेटी की नंगी तस्वीरें, कोर्ट में फूट-फूटकर रोई लड़की…
विदेश

सैकड़ों बार पत्नी का रेप कराने वाले के कंप्यूटर में बेटी की नंगी तस्वीरें, कोर्ट में फूट-फूटकर रोई लड़की…

Last updated: 2024/09/07 at 11:21 AM
Share
4 Min Read
सैकड़ों बार पत्नी का रेप कराने वाले के कंप्यूटर में बेटी की नंगी तस्वीरें, कोर्ट में फूट-फूटकर रोई लड़की…
SHARE

जिस महिला के पति ने उसका सैकड़ों बार रेप कराया, अब उसकी बेटी का बयान आया है।

45 साल की कैरोलीन डैरियन ने कोर्ट के बाहर अपनी बातें कहीं। उन्होंने कहा कि यह पिछले 20 साल का सबसे खराब सेक्सुअल क्रिमिनल केस है।

बता दें कि 71 साल की गिजेल का पति डॉमिनिक पहले उसे ड्रग्स दे देता था। इसके बाद वह अलग-अलग उम्र के पुरुषों को अपने घर बुलवाकर अपनी पत्नी का रेप कराता था।

वह इन सबका वीडियो भी बनाता था और इसका रिकॉर्ड रखता था। मामला सामने आने के बाद पूरा फ्रांस दहल उठा है। केस की सुनवाई कोर्ट में चल रही है और डॉमिनिक ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है।

मामले का हैरान करने वाला पहलू यह है कि इस शख्स ने अपनी बेटी की भी नंगी तस्वीरें खीचीं थीं, जो उसके कंप्यूटर में मिली हैं।

डॉमिनिक की बेटी डैरियन ने कोर्ट में उस दिन को याद किया जब पहली बार उसे घटना के बारे में पता चला। डैरियन ने बताया कि ऐसा लगा जैसे उसकी पूरी जिंदगी उलट-पलट गई।

उसने बताया कि मां ने कहा कि अक्सर मेरा दिन थाने में बीतता है। तुम्हारे पिता ने अजनबियों से मेरा रेप कराया। मेरी तस्वीरें खींचीं।

डैरियन ने बताया कि यह सब सुनते हुए ऐसा लग रहा था जैसे मैं नर्क में उतर रही हूं। ऐसा लग रहा था कि मानों अंतहीन गहराई है और मैं सिर्फ डूबती जा रही हूं।

यह कहते-कहते वह आंसुओं में डूब जाती है। डैरियन ने बताया कि इसके बाद उसने अपने भाइयों को बुलाया। उसने कहा कि हमें पता ही नहीं चल रहा था कि हमारे साथ हो क्या रहा था।

मामले की सुनवाई के दूसरे दिन जब प्रिसाइडिंग जज ने बताया कि डॉमिनिक के कंप्यूटर में एक फोल्डर मिला है। इस फोल्डर का नाम था ‘अराउंड माई डॉटर’, जिसमें उसकी बेटी की नंगी तस्वीरें थीं।

इस बात का जिक्र होने के 20 मिनट के अंदर डैरियन रोती हुई चेंबर से बाहर निकल गई। उसने साल 2022 में एक किताब लिखी थी जिसका नाम था, ‘और मैंने आपको पिता कहना बंद कर दिया’।

इसमें उसने उन प्रभावों के बारे में बताया है जो पिता के इस अपराध का खुलासा होने के बाद उसके परिवार के ऊपर पड़े थे। वहीं, पीड़िता गिजेल पेलीकॉट ने इस केस को सार्वजनिक करने की गुहार लगाई है, ताकि आम लोगों को यौन शोषण के लिए ड्रग्स के इस्तेमाल के प्रति जागरूक किया जा सके।

जांचकर्ताओं ने महिला के साथ दुष्कर्म के कुल 200 मामलों की जानकारी जुटाई है। इसमें से अधिकतर बार उसके पति ने रेप को अंजाम दिया, वहीं 90 से अधिक अजनबी भी इसमें शामिल है।

इसके आधार पर 72 संदिग्धों की लिस्ट तैयार की गई है, जिसमें से 50 की पहचान हो चुकी है। इनकी उम्र 26 साल से 74 साल के बीच बताई गई है।

इन सभी का भी ट्रायल हो रहा है। अगर सजा मिली तो कई संदिग्धों को 20 साल की जेल हो सकती है। 51 में से डॉमिनिक समेत 18 संदिग्ध हिरासत में हैं। ट्रायल 20 दिसंबर तक चलेगा।

The post सैकड़ों बार पत्नी का रेप कराने वाले के कंप्यूटर में बेटी की नंगी तस्वीरें, कोर्ट में फूट-फूटकर रोई लड़की… appeared first on .

You Might Also Like

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

September 7, 2024 September 7, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article चांद पर भूकंप के तेज झटके, चंद्रयान-3 ने किया खुलासा; ISRO ने बताए कारण… चांद पर भूकंप के तेज झटके, चंद्रयान-3 ने किया खुलासा; ISRO ने बताए कारण…
Next Article पंजाब के युवक की कनाडा में बेरहमी से हत्या, शव के लिए तरस रहा परिवार… पंजाब के युवक की कनाडा में बेरहमी से हत्या, शव के लिए तरस रहा परिवार…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

जशपुर में जल संरक्षण बना जन आंदोलन, नवाचारों से मजबूत हो रहा भू-जल संवर्धन, मनरेगा और जनभागीदारी से जल सुरक्षा की दिशा में जशपुर का अभिनव मॉडल…..
जशपुर में जल संरक्षण बना जन आंदोलन, नवाचारों से मजबूत हो रहा भू-जल संवर्धन, मनरेगा और जनभागीदारी से जल सुरक्षा की दिशा में जशपुर का अभिनव मॉडल…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जशपुर की सभी ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस का आयोजन, मनरेगा से रोजगार और विकास को मिली नई गति….
जशपुर की सभी ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस का आयोजन, मनरेगा से रोजगार और विकास को मिली नई गति….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
कम बारिश में भरपूर धान उत्पादन में कतार बोनी और नैनो डीएपी मददगार…..
कम बारिश में भरपूर धान उत्पादन में कतार बोनी और नैनो डीएपी मददगार…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन, उदयपुर और लखनपुर में 8 से 14 जून तक चलेगा पारंपरिक शिल्प एवं कला प्रशिक्षण शिविर …..
संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन, उदयपुर और लखनपुर में 8 से 14 जून तक चलेगा पारंपरिक शिल्प एवं कला प्रशिक्षण शिविर …..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?