By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: डॉक्टर हत्याकांडः कोर्ट में गायब थे CBI के वकील, जज ने नाराज होकर कह दी यह बात…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > देश > डॉक्टर हत्याकांडः कोर्ट में गायब थे CBI के वकील, जज ने नाराज होकर कह दी यह बात…
देश

डॉक्टर हत्याकांडः कोर्ट में गायब थे CBI के वकील, जज ने नाराज होकर कह दी यह बात…

Last updated: 2024/09/07 at 11:26 AM
Share
3 Min Read
डॉक्टर हत्याकांडः कोर्ट में गायब थे CBI के वकील, जज ने नाराज होकर कह दी यह बात…
SHARE

आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर से रेप और हत्या के आरोपी संजय रॉय की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान सीबीआई के वकील ही कोर्ट में नहीं पहुंचे।

देर होने पर जज ने परेशान होकर कहा कि क्या आरोपी का जमानत ही दे देनी चाहिए। सीबीआई के वकील 50 मिनट की देरी से कोर्ट में पहुंचे।

अडिशनल चीफ जूडिशल मजिस्ट्रेट पामेला गुप्ता को 4 बजकर 10 मिनट पर एक अधिकारी से पता चला कि सरकारी वकील लेट हो गए हैं। जज ने कहा, अगर वकील ही मौजूद नहीं हैं तो उन्हें रॉय को जमानत दे देनी चाहिए।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक जब कुछ देर इंतजार करने के बाद भी वकील दीपक पोरिया कोर्ट में नहीं पहुंचे तो जज ने सीबीआई के ही एक अधिकारी से फोन करने को कहा।

उन्होंने कहा, 4;20 हो गए हैं और यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। केस में असिस्टेंट इन्वेस्टिगेटिंग ऑफिसर कोर्ट से बाहर गए और लगभग 15 मिनट बाद वापस आए।

उन्होंने कहा, वकील रास्ते में ही हैं। पोरिया कोर्टरूम में करीब 5 बजे आए। इसके बाद डिफेंस लॉयर कविता सरकार ने कहा कि आखिर सीबीआई की तरफ से वह वकील क्यों नहीं पेश हुए जो 23 अगस्त की सुनवाई में आए थे।

पोरिया ने कहा कि वह सीबीआई के फुल टाइम वकील हैं। उन्होंने बिना कोई कारण बताते हुए ही कोर्ट में रॉय की जमानत याचिका का विरोध किया।

इसके बाद मजिस्ट्रेट ने संजय रॉय को 20 सितंबर तक की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। रॉय के वकील ने कहा कि उसके खिलाफ कोई भी आपराधिक मामला लंबित नहीं है।

उन्होंने यह भी कहा कि सीबीआई अब तक कोई पुख्ता सबूत कोर्ट में पेश नहीं कर पाई है, इसीलिए वह कोर्ट में बहस करने से हिचकिचा रही है। ऐसे में संजय रॉय को जमानत दे देनी चाहिए।

बता दें कि 9 अगस्त को आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या मामले में फिलहाल अकेले संजय रॉय को ही आरोपी बनाया गया है।

सीबीआई को जांच सौंपे जाने के बाद संजय रॉय की न्यायिक हिरासत दोबारा बढ़ाई गई है। इससे पहले 23 अगस्त को सीबीआई ने संजय रॉय की हिरासत मांगी थी।

हालांकि कोर्ट में सीबीआई ने गैंगरेप का जिक्र नहीं किया था। वहीं पीड़िता के मां-बाप का कहना है कि इस अपराध में एक से ज्यादा लोग शामिल थे।

The post डॉक्टर हत्याकांडः कोर्ट में गायब थे CBI के वकील, जज ने नाराज होकर कह दी यह बात… appeared first on .

You Might Also Like

ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

September 7, 2024 September 7, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article पंजाब के युवक की कनाडा में बेरहमी से हत्या, शव के लिए तरस रहा परिवार… पंजाब के युवक की कनाडा में बेरहमी से हत्या, शव के लिए तरस रहा परिवार…
Next Article स्विगी में हो गया बड़ा खेल, जूनियर कर्मचारी पर 33 करोड़ रुपए के घपले का आरोप… स्विगी में हो गया बड़ा खेल, जूनियर कर्मचारी पर 33 करोड़ रुपए के घपले का आरोप…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन
10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बाल मधुमेह (टाइप-1 डायबिटीज) पर 270 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का विशेष प्रशिक्षण आयोजित
बाल मधुमेह (टाइप-1 डायबिटीज) पर 270 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का विशेष प्रशिक्षण आयोजित
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
ढाई साल की उपलब्धियाँ- छत्तीसगढ़ का श्रमिक कल्याण के क्षेत्र में नई पहचान, श्रमिकों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण को सर्वाेच्च प्राथमिकता…
ढाई साल की उपलब्धियाँ- छत्तीसगढ़ का श्रमिक कल्याण के क्षेत्र में नई पहचान, श्रमिकों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण को सर्वाेच्च प्राथमिकता…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी, एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन….
सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी, एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?