By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Asian Champions Trophy: भारतीय हॉकी की शानदार शुरुआत, पहले ही मैच में चीन को बुरी तरह हराया
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > खेल > Asian Champions Trophy: भारतीय हॉकी की शानदार शुरुआत, पहले ही मैच में चीन को बुरी तरह हराया
खेल

Asian Champions Trophy: भारतीय हॉकी की शानदार शुरुआत, पहले ही मैच में चीन को बुरी तरह हराया

Last updated: 2024/09/09 at 12:36 PM
Share
3 Min Read
Asian Champions Trophy: भारतीय हॉकी की शानदार शुरुआत, पहले ही मैच में चीन को बुरी तरह हराया
SHARE

पेरिस ओलंपिक 2024 में ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय हॉकी टीम ने जोरदार प्रदर्शन किया. ठीक एक महीने पहले पेरिस में हुए मुकाबले में स्पेन को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली टीम इंडिया ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार आगाज किया. हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने अपने पहले ही मुकाबले में मेजबान चीन को 3-0 से हरा दिया और पांचवीं बार इस टूर्नामेंट का खिताब जीतने के अभियान की सफल शुरुआत की. टीम इंडिया का अगला मुकाबला सोमवार 9 सितंबर को जापान से होगा. चीन के हुलुनबीर में रविवार 8 सितंबर से इस टूर्नामेंट की शुरुआत हुई, जिसमें भारत समेत 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं. इसमें पाकिस्तान भी शामिल है. राउंड रॉबिन आधार पर ये टूर्नामेंट खेला जा रहा है. यानी हर टीम बाकी टीमों के खिलाफ एक-एक मैच खेलेगी. टीम इंडिया ने पिछले साल इसी टूर्नामेंट का खिताब जीता था और अब उसने अपने खिताब के बचाव की दमदार शुरुआत की. वहीं जापान-साउथ कोरिया का मैच 5-5 से ड्रॉ रहा, जबकि मलेशिया और पाकिस्तान भी 2-2 से बराबरी पर रुके.

तीन क्वार्टर में तीन गोल
भारतीय टीम ने शुरुआत से ही अटैक जारी रखा और पहले क्वार्टर में ही गोल करते हुए बढ़त हासिल कर ली. 14वें मिनट में सुखजीत की स्टिक से डिफ्लेक्ट होकर गेंद चीन के गोलपोस्ट में घुस गई और भारत का पहला गोल आया. इसी तरह दूसरे क्वार्टर में भी भारत ने अपनी बढ़त को दोगुना कर लिया. इस बार उत्तम सिंह ने टीम इंडिया के लिए गोल किया और स्थिति को मजबूत किया. तीसरे क्वार्टर में भी स्थिति नहीं बदली और फिर से भारत के खाते में एक गोल आ गया. तीसरे क्वार्टर में अभिषेक ने भारत का तीसरा गोल किया, जो आखिर में निर्णायक साबित हुआ. चौथे क्वार्टर में भारत को कोई गोल नहीं मिला लेकिन चीन की कुछ कोशिशों को जरूर नाकाम किया और मुकाबले को 3-0 से जीत लिया.

पाठक का दमदार प्रदर्शन
कोच क्रेग फुल्टन की इस टीम में ज्यादातर वही खिलाड़ी शामिल थे, जिन्होंने पेरिस में ब्रॉन्ज मेडल जीता था, ऐसे में उनसे यहां भी दमदार प्रदर्शन की उम्मीद पहले से ही थी. हालांकि दिग्गज गोलकीपर पीआर श्रीजेश के संन्यास के बाद पहली बार टीम मैदान पर थी, इसलिए उनकी जगह लेने वाले कृष्ण बहादुर पाठक पर भी काफी नजरें थी कि क्या वो श्रीजेश जैसा कमाल दिखा पाएंगे. लंबे समय से टीम का हिस्सा रहे पाठक ने निराश नहीं किया और दिखा दिया कि वो अब टीम इंडिया के नंबर-1 गोलकीपर बनने के लिए तैयार हैं.

You Might Also Like

विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

September 9, 2024 September 9, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article बिजली आपूर्ति पुनः बहाल होने से लोगों को मिली राहत बिजली आपूर्ति पुनः बहाल होने से लोगों को मिली राहत
Next Article आईपीएल में 2 बार चैंपियन रहे दिग्गज का नाम कोलकाता नाइटराइडर्स के मेंटर के रेस में आईपीएल में 2 बार चैंपियन रहे दिग्गज का नाम कोलकाता नाइटराइडर्स के मेंटर के रेस में
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

नवा रायपुर में आईपीएल का रोमांच मैच 10 और 13 मई को, मुख्य सचिव ने तैयारियों की कमान संभाली, सुरक्षा और सुविधाओं के लिए कड़े निर्देश…..
नवा रायपुर में आईपीएल का रोमांच मैच 10 और 13 मई को, मुख्य सचिव ने तैयारियों की कमान संभाली, सुरक्षा और सुविधाओं के लिए कड़े निर्देश…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सुशासन तिहार -2026 : उदयपुर जनसमस्या निवारण शिविर में उमड़ा जनसैलाब, मंत्री राजेश अग्रवाल ने ग्रामीणों को सौंपी खुशहाली की सौगात….
सुशासन तिहार -2026 : उदयपुर जनसमस्या निवारण शिविर में उमड़ा जनसैलाब, मंत्री राजेश अग्रवाल ने ग्रामीणों को सौंपी खुशहाली की सौगात….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सुशासन तिहार : राजस्व मंत्री ने अधिकारियों को चेताया जनसमस्याओं के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डिजिटल किसान किताब बनाने में बलौदाबाजार-भाटापारा जिला प्रदेश में अव्वल…..
सुशासन तिहार : राजस्व मंत्री ने अधिकारियों को चेताया जनसमस्याओं के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डिजिटल किसान किताब बनाने में बलौदाबाजार-भाटापारा जिला प्रदेश में अव्वल…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बस्तर अंचल में बैंकिंग सुविधाओं में तेजी से विस्तार शांति और विकास का प्रतीक– मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
बस्तर अंचल में बैंकिंग सुविधाओं में तेजी से विस्तार शांति और विकास का प्रतीक– मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?