By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: 132 हस्तियों को पद्म पुरस्कार, क्या इन्हें नकद राशि और रेल-हवाई यात्रा में भी मिलेगी छूट?…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > देश > 132 हस्तियों को पद्म पुरस्कार, क्या इन्हें नकद राशि और रेल-हवाई यात्रा में भी मिलेगी छूट?…
देश

132 हस्तियों को पद्म पुरस्कार, क्या इन्हें नकद राशि और रेल-हवाई यात्रा में भी मिलेगी छूट?…

Last updated: 2024/01/26 at 11:18 AM
Share
3 Min Read
132 हस्तियों को पद्म पुरस्कार, क्या इन्हें नकद राशि और रेल-हवाई यात्रा में भी मिलेगी छूट?…
SHARE

देश की 132 जानी-मानी शख्सियतों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा की हुई है।

इनमें पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, एक्ट्रेस वैजयंतीमाला बाली, एक्टर कोनिडेला चिरंजीवी, सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक दिवंगत बिंदेश्वर पाठक, सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जस्टिस दिवंगत एम. फातिमा बीवी और बॉम्बे समाचार के मालिक होर्मुसजी एन. कामा शामिल हैं।

75वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, ताइवान की कंपनी फॉक्सकॉन के अध्यक्ष यंग लियू, भाजपा के वरिष्ठ नेता राम नाइक, दिवंगत अभिनेता विजयकांत, गायिका उषा उत्थुप और परोपकारी किरण नादर को भी नागरिक पुरस्कारों से सम्मानित करने की घोषणा हुई। 

पद्म पुरस्कार पाने वालों में 34 गुमनाम नायक हैं, जिनमें भारत की पहली महिला हाथी महावत पार्वती बरुआ, आदिवासी पर्यावरणविद चामी मुर्मू, मिजोरम का सबसे बड़ा अनाथालय चलाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता संगथंकिमा और प्लास्टिक सर्जन प्रेमा धनराज शामिल हैं।

क्या आप जानते हैं कि पद्म पुरस्कारों से सम्मानित होने वालों का चयन किस प्रकार से होता है और उन लोगों को क्या सुविधाएं मिलती हैं? अगर नहीं, तो हम आपको इसी बारे में विस्तार से बता रहे हैं… 

किन लोगों को दिया जाता है पद्म सम्मान?
पद्म पुरस्कार कला, साहित्य, शिक्षा, खेल- कूद, चिकित्सा, समाज सेवा, विज्ञान, इंजीनियरिंग, लोक कार्य, सिविल सेवा और व्यापार समेत विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों को दिए जाते हैं।

ये वो लोग होते हैं जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में असाधारण उपलब्धि या सेवाएं दी हैं। इन पुरस्कारों को तीन कैटेगरी में बांटा गया है। ये हैं- पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री।

पद्म पुरस्कार से सम्मानित होने वालों को क्या मिलता है?
पद्म पुरस्कार समारोह हर साल राष्ट्रपति भवन में आयोजित होता है। पद्म पुरस्कार से सम्मानित होने वालों को राष्ट्रपति के हस्ताक्षर, सील वाला सर्टिफिकेट और मेडल दिया जाता है।

इन हस्तियों को उनके मेडल की प्रतिकृति भी सौंपी जाती है, जिसे वो किसी भी समारोह में पहन सकते हैं। गृह मंत्रालय की ओर से यह साफ तौर पर कहा गया है कि ये पुरस्कार कोई पदवी नहीं है।

इसलिए विजेताओं के नाम के आगे या पीछे इसका इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। इसका उल्लंघन होने पर पुरस्कार वापस भी लिया जा सकता है।

बता दें कि पद्म पुरस्कार विजेताओं को कोई नकद राशि, भत्ता या फिर रेल-हवाई यात्रा में छूट जैसी सुविधा नहीं मिलती है।

You Might Also Like

ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

January 26, 2024 January 26, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article रायपुर : राज्यपाल श्री हरिचंदन का जनता के नाम संदेश आज प्रातः दूरदर्शन से प्रसारित होगा… रायपुर : राज्यपाल श्री हरिचंदन का जनता के नाम संदेश आज प्रातः दूरदर्शन से प्रसारित होगा…
Next Article रायपुर : राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ली राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ… रायपुर : राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ली राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई….
एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मलपुरीकला समाधान शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, 165 आवेदनों का मौके पर समाधान, सैकड़ों हितग्राही हुए लाभान्वित….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
प्रधानमंत्री आवास से बदली सरस्वती की जिंदगीए पक्के घर ने दिया बुढ़ापे को सहारा….
प्रधानमंत्री आवास से बदली सरस्वती की जिंदगीए पक्के घर ने दिया बुढ़ापे को सहारा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की…..
केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?