By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: खतरे में था वजूद, नहीं मिल रहा था सम्मान… नीतीश क्यों छोड़ना चाहते हैं महागठबंधन, जेडीयू विधायक ने दिया जवाब…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > देश > खतरे में था वजूद, नहीं मिल रहा था सम्मान… नीतीश क्यों छोड़ना चाहते हैं महागठबंधन, जेडीयू विधायक ने दिया जवाब…
देश

खतरे में था वजूद, नहीं मिल रहा था सम्मान… नीतीश क्यों छोड़ना चाहते हैं महागठबंधन, जेडीयू विधायक ने दिया जवाब…

Last updated: 2024/01/27 at 1:32 AM
Share
5 Min Read
खतरे में था वजूद, नहीं मिल रहा था सम्मान… नीतीश क्यों छोड़ना चाहते हैं महागठबंधन, जेडीयू विधायक ने दिया जवाब…
SHARE

बिहार में दो दिनों से सियासी ड्रामा चालू है।

ऐसी अटकलें हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव से पहले महागठबंधन का साथ छोड़कर एनडीए का दामन थाम सकते हैं और भाजपा के सपोर्ट से बिहार में सरकार बना सकते हैं।

इसे लेकर आज दिनभर सस्पेंस जारी रहा। इस दौरान कई नेताओं के बयान आए। सियासी चहलकदमी के दौरान दोपहर और फिर देर शाम देखा गया है कि नीतीश कुमार और महागठबंधन की घटक दलों में शामिल आरजेडी के नेता मीटिंग करते रहे।

वहीं बिहार की सियासत में कल का दिन अहम है। बिहार में तीन पार्टियां – जेडीयू, आरजेडी और भाजपा मौजूदा हालात को लेकर बैठक करने वाली हैं।

इसी बीच जेडीयू के विधायक गोपाल मंडल ने शुक्रवार को कहा कि महागठबंधन में नीतीश कुमार को सम्मान नहीं मिला। उनका बयान सीधे तौर पर इशारा है कि नीतीश कुमार और महागठबंधन के बीच सबकुछ ठीक नहीं है।

आरजेडी ने पूछा नीतीश से सवाल
आरजेडी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य मनोज कुमार झा ने पटना में संवाददाताओं से कहा कि जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार को इन अफवाहों के बीच स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए कि वह भाजपा की एनडीए में वापस जाने की योजना बना रहे हैं।

उन्होंने कहा, ”हमने लोगों के कल्याण के लिए और भाजपा को हराने के लिए मिलकर सरकार बनायी है। व्याप्त भ्रम बिहार में जनजीवन को प्रभावित कर रहा है। केवल मुख्यमंत्री ही भ्रम को दूर कर सकते हैं।”

जेडीयू विधायक का बड़ा बयान
वहीं समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान जेडीयू के विधायक गोपाल मंडल ने कहा, “हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष (नीतीश कुमार) जहां भी जाएंगे, हम उनका अनुसरण करेंगे। लोग अपने अस्तित्व को बचाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं।

उनका अस्तित्व खतरे में है। उनका सम्मान नहीं किया गया; उनके साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। जेडीयू के विधायक मजबूत हैं, इसलिए उन्हें तोड़ना संभव नहीं है।” उनका यह बयान आरजेडी सांसद मनोज सिन्हा के सवाल का जवाब माना जा रहा है।

#WATCH | On the current political situation in Bihar, JDU MLA Gopal Mandal says, “Wherever our national president (Nitish Kumar) goes, we will follow him. JDU MLAs are strong, so it is not possible to break them. People can do anything to save their existence. He was not… pic.twitter.com/sk9zB8s1Wt

— ANI (@ANI) January 26, 2024

भाजपा ने साधी चुप्पी
वहीं भाजपा ने इस बात को लेकर बयान देने से कतराती रही कि क्या जेडीयू के साथ हाथ मिलाने के बारे में कोई फैसला लिया गया है। गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिहार के घटनाक्रम पर पार्टी नेताओं के साथ आज परामर्श किया।

बिहार में राजनीतिक सरगर्मी के बीच आरजेडी ने नीतीश कुमार से ‘भ्रम’ को दूर करने का आग्रह किया जिसका असर राज्य में सत्तारूढ़ महागठबंधन पर पड़ रहा है। हालांकि, नीतीश कुमार ने अपने पत्ते अब तक नहीं खोले हैं।

बिहार की सियासत को लेकर आज क्या हुआ
भाजपा पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, चिराग पासवान और उपेंद्र कुशवाहा जैसे अपने सहयोगियों के साथ भी संपर्क में हैं। पासवान और कुशवाहा मुख्यमंत्री कुमार का विरोध करते रहे हैं। हालांकि, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता पासवान ने कहा कि वह भाजपा नेतृत्व के निर्णय के अनुसार चलेंगे।

इस बीच, बिहार में भाजपा नेताओं का एक वर्ग नीतीश कुमार के साथ गठबंधन के लिए उत्सुक नहीं है। ऐसे नेताओं का दावा है कि मुख्यमंत्री का प्रभाव कम हो रहा है और उनकी ‘घटती विश्वसनीयता’ भाजपा को नुकसान पहुंचाएगी।

मुख्यमंत्री कुमार के मुखर आलोचक केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, ”मैं न तो किसी का स्वागत कर रहा हूं और न ही किसी के खिलाफ हूं।

यह केंद्रीय नेतृत्व का निर्णय है। वे जो भी निर्णय लेंगे, मुझे यकीन है कि यह राज्य और पार्टी के हित में होगा।” यह पूछे जाने पर कि क्या वह नये सिरे से भाजपा-जेडीयू गठबंधन की संभावना से खुश हैं, सिंह ने कहा, “मैं न तो खुश हूं और न ही नाखुश। मैं पार्टी का कार्यकर्ता हूं, जो भी निर्णय लिया जाएगा मैं उसका पालन करूंगा।”

You Might Also Like

ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

January 27, 2024 January 27, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article रायपुर : सुकमा में विधायक नीलकंठ टेकाम ने किया ध्वजारोहण… रायपुर : सुकमा में विधायक नीलकंठ टेकाम ने किया ध्वजारोहण…
Next Article कर्तव्य पथ पर निकली छत्तीसगढ़ की झांकी “बस्तर की आदिम जनसंसद : मुरिया दरबार”… कर्तव्य पथ पर निकली छत्तीसगढ़ की झांकी “बस्तर की आदिम जनसंसद : मुरिया दरबार”…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सुशासन तिहार : घुटनों के बल चलने की मजबूरी थमी, ट्राइसाइकिल से मिली जीवन लाल के सपनों को नई रफ़्तार….
सुशासन तिहार : घुटनों के बल चलने की मजबूरी थमी, ट्राइसाइकिल से मिली जीवन लाल के सपनों को नई रफ़्तार….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सुशासन तिहार 2026 ने बदली मोनिका तिर्की की जिंदगी, अब टपकती छत नहीं बल्कि पक्के घर का मिला सुकून….
सुशासन तिहार 2026 ने बदली मोनिका तिर्की की जिंदगी, अब टपकती छत नहीं बल्कि पक्के घर का मिला सुकून….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
अब कोई भी गाँव पहुँचविहीन नहीं रहेगा- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….
अब कोई भी गाँव पहुँचविहीन नहीं रहेगा- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
चिरमिरी को मिलेगी ‘रोशनी की आज़ादी’ — 75 साल बाद पहली बार पहुंचेगी शहर के सभी वार्डो में सरकारी बिजली….
चिरमिरी को मिलेगी ‘रोशनी की आज़ादी’ — 75 साल बाद पहली बार पहुंचेगी शहर के सभी वार्डो में सरकारी बिजली….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?