By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मानसून से तरबतर हुआ मप्र…प्रदेश के लगभग सभी बांध हुए लबालब…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > मध्यप्रदेश > मानसून से तरबतर हुआ मप्र…प्रदेश के लगभग सभी बांध हुए लबालब…
मध्यप्रदेशराज्य

मानसून से तरबतर हुआ मप्र…प्रदेश के लगभग सभी बांध हुए लबालब…

Last updated: 2024/09/12 at 12:15 PM
Share
5 Min Read
मानसून से तरबतर हुआ मप्र…प्रदेश के लगभग सभी बांध हुए लबालब…
SHARE

भोपाल। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से प्रदेश के कई क्षेत्रों में मंगलवार की दोपहर से शुरू हुआ बौछारों का दौर बुधवार को भी जारी है। मानसून फिर मेहरबान होने से कैचमेंट एरिया में जबरदस्त बारिश होने के कारण प्रदेश के लगभग सभी बांध लबालब हो गए हैं। बांधों का जल स्तर बढऩे से उनके गेट खोल दिए गए हैं। इससे नदियों के जल स्तर तेजी से बढऩे लगा है। जिसके कारण नदिया उफान पर है। बुधवार को तिघरा बांध का जल स्तर 739 फीट पर पहुंच गया। ओवरफ्लो होने के कारण दोपहर में बांध के छह गेट खोलकर अतिरिक्त पानी को निकाला गया। इससे पहले सात अक्टूबर 2022 को तिघरा बांध के गेट खोले गए थे।
पूर्वी मध्य प्रदेश के आसपास गहरा कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। मानसून द्रोणिका भी मप्र से होकर गुजर रही है। गुजरात से केरल तक एक अपतटीय द्रोणिका बनी हुई है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक प्रभावी मौसम प्रणालियों के असर से प्रदेश में झमाझम वर्षा का सिलसिला दौर जारी है। मंगलवार को भोपाल, इंदौर, सिवनी, बालाघाट समेत अनेक जिलों में तेज बारिश हुई। बालाघाट, मंडला-सिवनी जिलों में लोग बाढ़ में फंस गए, जिन्हें रेस्क्यू करना पड़ा। वहीं नर्मदापुरम में तवा डैम के 13 में से 9 गेट, बरगी बांध के 21 में से 17, मोहनपुरा डेम के 10 गेट, हलाली डैम के 5 और मड़ीखेड़ा डैम के 4 गेट खोले गए हैं। भोपाल में भी कलियासोत, भदभदा और कोलार डेम के गेट खोले गए हैं। अगले दो दिन तक मौसम में खास बदलाव के आसार नहीं हैं। यानी झमाझम का सिलसिला बरकरार रहेगा।
ग्वालियर और छतरपुर में बारिश के बाद बांध लबालब हो गए हैं। पानी से ओवरफ्लो हुए बांधों के गेट खोले जा रहे हैं। छतरपुर में बारिश के बाद धसान नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। छतरपुर और टीकमगढ़ के बीच सडक़ संपर्क टूट गया है। छतरपुर में बानसुजारा बांध के सभी 12 गेट खोले गए हैं। धसान नदी में 8 से 10 फीट जल स्तर बढ़ गया है। प्रशासन ने अपील की है कि आमजन नदी के किनारे और आसपास बिल्कुल भी नहीं जाएं। दशा नदी में जलस्तर बढऩे से छतरपुर और टीकमगढ़ का रास्ता फिलहाल बंद हो गया है। मौके पर प्रशासन की टीम मौजूद है। दोनों तरफ बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं, क्योंकि नदी में लगातार पानी बढ़ रहा है। अगर बारिश की बात करें, तो छतरपुर जिले में पिछले दो दिन से लगातार बारिश जारी है। इस कारण नदी के कैचमेंट एरिया में भी पानी बढ़ रहा है। इलाके में हो रही तेज बारिश से कुछ गांवों में पानी भर गया है। धसान नदी के आसपास बसे गांवों के लोगों पर सबसे ज्यादा खतरा मंडरा रहा है। जिले में प्रशासन की टीम भी अलर्ट पर है। लोगों को नदी से दूर रहने को कहा जा रहा है।
प्रदेश के भोपाल समेत 30 से ज्यादा जिलों में कहीं तेज, कहीं धीमी बारिश हो रही है। भोपाल में बीते 24 घंटे में 2.4 इंच पानी बरस चुका है। सागर जिले के शाहगढ़ में सबसे ज्यादा 300 मिमी यानी 11.8 इंच पानी गिरा है। दमोह के पथरिया में 11 इंच, छतरपुर के बक्सवाहा में 10 इंच बारिश दर्ज की गई है। बुधवार को कलियासोत डैम के दो, कोलार डैम के दो जबकि भदभदा और केरवा डैम का एक-एक गेट खोला गया है। वहीं, दमोह में बीते 24 घंटे में साढ़े आठ इंच पानी गिरा। जबलपुर में करीब 8 इंच और सिवनी में साढ़े 7 इंच बारिश हो चुकी है। रायसेन जिले के बेगमगंज में पराशरी नाला उफान पर आ जाने से सागर भोपाल सडक़ मार्ग बंद हो गया है। दमोह में घरों में पानी भर गया। टीकमगढ़ और शिवपुरी में भी सडक़ें डूब चुकी हैं। विदिशा में भी कई रास्ते बंद हैं।
मप्र में पिछले 24 घंटे से हो रही तेज बारिश की वजह से सामान्य बारिश का कोटा भी पूरा हो गया है। प्रदेश में 24 घंटे में एवरेज 2 इंच पानी गिर गया। अब तक 39.1 इंच बारिश हो गई है, जो सामान्य से 1.8 ज्यादा है। एमपी की सामान्य बारिश 37.3 इंच है।  छतरपुर में बक्सवाहा की ग्राम पंचायत बम्होरी में तेज बारिश की वजह से एक दर्जन मकानों में पानी भर गया। एसडीआरएफ ने यहां फंसे 50 लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

You Might Also Like

श्रमिक समाज की आधारशिला हैं और उनके बिना विकास की कल्पना अधूरी: श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन…..

सुदूर बीजापुर में चिकित्सा चमत्कार : अत्यंत दुर्लभ बीमारी से जूझते शिशु को बचाया….

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना-2026: आर्थिक संकट के अंधेरे से उबरकर रोशन हुआ कुसुम बाई का घर…..

हादसे में मृतक परिवार को मिली बड़ी राहत: 2 लाख रुपए की सहायता स्वीकृत, सीएम कैंप कार्यालय बगिया में आवेदन के बाद त्वरित कार्रवाई….

पेंड्रा के मेधावी विद्यार्थियों से वीडियो कॉल पर जुड़े मंत्री राजेश अग्रवाल, सफलता प्राप्त विद्यार्थियों को दी बधाई और शुभकामनाएँ….

September 12, 2024 September 12, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article प्रतिभा को देखकर राज्य स्तरीय उल्लास मेला में किया सम्मानित प्रतिभा को देखकर राज्य स्तरीय उल्लास मेला में किया सम्मानित
Next Article ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को पहले टी-20 मैच में 28 रन से हराया, ट्रेविस हेड का तूफानी अर्धशतक ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को पहले टी-20 मैच में 28 रन से हराया, ट्रेविस हेड का तूफानी अर्धशतक
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

श्रमिक समाज की आधारशिला हैं और उनके बिना विकास की कल्पना अधूरी: श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन…..
श्रमिक समाज की आधारशिला हैं और उनके बिना विकास की कल्पना अधूरी: श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सुदूर बीजापुर में चिकित्सा चमत्कार : अत्यंत दुर्लभ बीमारी से जूझते शिशु को बचाया….
सुदूर बीजापुर में चिकित्सा चमत्कार : अत्यंत दुर्लभ बीमारी से जूझते शिशु को बचाया….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना-2026: आर्थिक संकट के अंधेरे से उबरकर रोशन हुआ कुसुम बाई का घर…..
मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना-2026: आर्थिक संकट के अंधेरे से उबरकर रोशन हुआ कुसुम बाई का घर…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
हादसे में मृतक परिवार को मिली बड़ी राहत: 2 लाख रुपए की सहायता स्वीकृत, सीएम कैंप कार्यालय बगिया में आवेदन के बाद त्वरित कार्रवाई….
हादसे में मृतक परिवार को मिली बड़ी राहत: 2 लाख रुपए की सहायता स्वीकृत, सीएम कैंप कार्यालय बगिया में आवेदन के बाद त्वरित कार्रवाई….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?