By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कर्नाटक में दुष्कर्म के मामले में सवर्णों के बहिष्कार पर गृह मंत्री ने की कार्रवाई की घोषणा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > देश > कर्नाटक में दुष्कर्म के मामले में सवर्णों के बहिष्कार पर गृह मंत्री ने की कार्रवाई की घोषणा
देश

कर्नाटक में दुष्कर्म के मामले में सवर्णों के बहिष्कार पर गृह मंत्री ने की कार्रवाई की घोषणा

Last updated: 2024/09/14 at 8:00 PM
Share
4 Min Read
कर्नाटक में दुष्कर्म के मामले में सवर्णों के बहिष्कार पर गृह मंत्री ने की कार्रवाई की घोषणा
SHARE

कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने यादगीर जिले में एक उच्च जाति के युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करने पर दलितों का बहिष्कार किए जाने के मामले पर अधिकारियों से एक रिपोर्ट मांगी है।

शनिवार को बेंगलुरु में पत्रकारों से एचएम परमेश्वर ने कहा, "मैंने अधिकारियों से एक रिपोर्ट सौंपने को कहा है। यह 500 की आबादी वाला एक गांव है और अधिकांश लोग अनुसूचित जाति वर्ग से हैं। जानकारी मिली कि दलित युवती के साथ एक उच्च जाति के युवक ने दुष्कर्म किया। इस घटना की शिकायत दर्ज कराई गई तो गांव के लोगों ने दलितों का बहिष्कार कर दिया। उनलोगों ने शिकायत दर्ज कराने को ही गलत बता रहे थे।"

दुकान दलित बच्चों को पेन-नोटबुक तक नहीं दे रहे: गृहमंत्री

उन्होंने कहा, "स्कूली बच्चों को नोटबुक, पेन नहीं मिल रहे हैं और गांव में दलितों को पानी लाने से भी रोका जा रहा है। मैंने अधिकारियों को तुरंत वहां जाने और कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया है। यदि आवश्यक हो तो शिकायत दर्ज करें। गृह मंत्री ने कहा, "जांच फिलहाल शुरुआती स्तर पर है और मैंने वरिष्ठ अधिकारियों से आगे की रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है।"

शिकायत दर्ज कराने पर ऊंची जाति का समुदाय नाराज हुआ

बता दें, शुक्रवार को सामने आई एक चौंकाने वाली घटना में यादगीर जिले में एक नाबालिग दलित लड़की के साथ बलात्कार की रिपोर्ट करने पर कर्नाटक के एक गांव में एक दलित परिवार का बहिष्कार किया गया। पीड़िता के परिवार द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद ऊंची जाति का समुदाय नाराज हो गया। जानकारी के मुताबिक ऊंची जाति के युवक ने हुनसगी तालुक के पास एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया था। इस कारण 15 वर्षीय पीड़िता गर्भवती हो गई थी।

पांचवें महीने की गर्भवस्था होने के बाद मामले का पता चला

परिवार को घटना के बारे में तब पता चला जब लड़की गर्भावस्था के पांचवें महीने में थी। परिवार ने 12 अगस्त को नारायणपुरा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। उच्च जाति समुदाय के नेताओं ने दलित परिवार के घर लोगों को भेजा और उन्हें समझौते के लिए बुलाया। हालांकि, दलित परिवार ने इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया और आरोपियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की मांग की।

दुकानदार दलित परिवार का कर रहे बहिष्कार

इसके बाद, ऊंची जाति के नेताओं ने गांव में दुकान मालिकों को दलितों का बहिष्कार करने का आदेश दिया। दुकानदार अब दलित समुदाय के बच्चों को पेन, नोटबुक और पेंसिल जैसी बुनियादी स्टेशनरी वस्तुएं बेचने से इनकार कर रहे हैं। दलित परिवारों को गांव की दुकानों द्वारा दैनिक राशन नहीं बेचा जा रहा है और वे सभी आवश्यक सामान एक दुकान से लाने के लिए मजबूर हैं।

गांव के दलित लोग डर के साये में जी रहे हैं और उन्होंने अधिकारियों से सहायता मांगी है। दलित संगठनों ने घटना पर चिंता जताई थी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। यादगीर कर्नाटक के सबसे पिछड़े जिलों में से एक है और इसके सामाजिक संकेतक हैं।

You Might Also Like

ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

September 14, 2024 September 14, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़-राजनांदगांव में पैसा डबल करने का झांसा देकर तीन करोड़ की ठगी, केरल से एक आरोपी पकड़ा छत्तीसगढ़-राजनांदगांव में पैसा डबल करने का झांसा देकर तीन करोड़ की ठगी, केरल से एक आरोपी पकड़ा
Next Article छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव पहुंचे वाशिंगटन, सड़क और भवन निर्माण कार्यों को देखा छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव पहुंचे वाशिंगटन, सड़क और भवन निर्माण कार्यों को देखा
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सेवा संकल्प अभियान: वडनगर से वाराणसी की सेवा यात्रा पहुंची जांजगीर, वित्त मंत्री एवं जांजगीर जिले के प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी बाइक रैली में हुए शामिल, युवाओं का बढ़ाया उत्साह….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
चिरमिरी जिला अस्पताल में 8 करोड़ रुपये की लागत से शुरू हुई सीटी स्कैन की सुविधा, अब मरीजों को जांच के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूसरे शहर : श्याम बिहारी जायसवाल….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
रिफॉर्म उत्सव’ से गाँव-गाँव पहुँचेंगे वाटरशेड विकास सुधार, 16 ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं के माध्यम से होगी जागरूकता, जनभागीदारी और सामुदायिक स्वामित्व को मिलेगा बढ़ावा…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
आदिवासी विद्यार्थियों को मिलेंगी आधुनिक शिक्षा और आवासीय सुविधाएं, जशपुर में एकलव्य विद्यालयों के नए भवनों का निर्माण तेज….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - hindkeraja.in@gmail.com
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?