By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: एक बार फिर ट्रंप पर चली गोलियां, बाल-बाल बचे पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > विदेश > एक बार फिर ट्रंप पर चली गोलियां, बाल-बाल बचे पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति
विदेश

एक बार फिर ट्रंप पर चली गोलियां, बाल-बाल बचे पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति

Last updated: 2024/09/16 at 3:00 PM
Share
3 Min Read
एक बार फिर ट्रंप पर चली गोलियां, बाल-बाल बचे पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति
SHARE

फ्लोरिडा में रविवार दोपहर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नजदीक गोलियां चलने की खबर है, हालांकि वह पूरी तरह सुरक्षित हैं। ट्रंप की प्रचार टीम और खुफिया सेवा ने यह जानकारी दी। यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह गोलीबारी अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए रिपब्लिकन के उम्मीदवार को निशाना बनाकर की गई थी या नहीं। अमेरिका खुफिया सेवा ने कहा कि वह मामले की जांच कर रही है और घटना अपराह्न करीब दो बजे की है। इसके अनुसार, ‘‘पूर्व राष्ट्रपति सुरक्षित हैं।”

फ्लोरिडा के पाम बीच काउंटी शेरिफ कार्यालय के प्रवक्ता के अनुसार, किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। व्हाइट हाउस ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडेन और राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार एवं उपराष्ट्रपति कमला हैरिस दोनों को इस जांच के बारे में जानकारी दे दी गई है और उन्हें इस बारे लगातार ताजा जानकारी दी जाएगी। व्हाइट हाउस की तरफ से कहा गया कि उन्हें यह जानकर ‘‘राहत” मिली है कि ट्रंप सुरक्षित हैं।

इससे पहले, पेनसिल्वेनिया में 13 जुलाई को एक चुनावी रैली के दौरान पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप (78) को निशाना बनाते हुए एक बंदूकधारी ने गोलीबारी की थी। इस हमले में एक गोली ट्रंप के दाहिने कान को छूकर निकल गई थी, जबकि रैली में शामिल एक व्यक्ति मारा गया था और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रंप इस सप्ताहांत में वेस्ट कोस्ट के दौरे से फ्लोरिडा लौटे थे। प्रचार टीम ने इस मामले में तत्काल अतिरिक्त जानकारी नहीं दी है।

एक सुरक्षा अधिकारी ने नाम न उजागर करने की शर्त पर बताया कि जांच की जा रही है और अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि गोलियां ट्रंप के वेस्ट पाम बीच गोल्फ कोर्स के पास चलाई गई थीं या मैदान में। ट्रंप अक्सर सुबह का समय गोल्फ खेलकर बिताते हैं और दोपहर का भोजन‘ ट्रंप इंटरनेशनल गोल्फ क्लब वेस्ट पाम बीच’ में करते हैं जो राज्य में उनके स्वामित्व वाले तीन क्लबों में से एक है। जुलाई की घटना के बाद ट्रंप की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। न्यूयॉर्क में ट्रंप टावर में उनकी मौजूदगी के दौरान इमारत के बाहर डंप ट्रक खड़े कर दिए जाते हैं और जब वह रैलियों में भाग लेते हैं तो उनके आसपास बुलेटप्रूफ शीशे का घेरा बना दिया जाता है।

You Might Also Like

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

September 16, 2024 September 16, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़-बीजापुर में खड़े ट्रेलर से टकराई कार, सर्व आदिवासी समाज अध्यक्ष सहित चार घायल छत्तीसगढ़-बीजापुर में खड़े ट्रेलर से टकराई कार, सर्व आदिवासी समाज अध्यक्ष सहित चार घायल
Next Article जांजगीर चांपा में युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सिख गुरुओं की सीख और बलिदान हम सभी को देती है प्रेरणा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
सिख गुरुओं की सीख और बलिदान हम सभी को देती है प्रेरणा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सुशासन और विकास की नीति पर बढ़ रहा विश्वास : नक्सल-मुक्त बस्तर का सपना तेजी से हो रहा है साकार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
सुशासन और विकास की नीति पर बढ़ रहा विश्वास : नक्सल-मुक्त बस्तर का सपना तेजी से हो रहा है साकार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने चंदपुरिहा कंसोधन वैश्य गुप्ता समाज को सामुदायिक भवन की दी सौगात….
उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने चंदपुरिहा कंसोधन वैश्य गुप्ता समाज को सामुदायिक भवन की दी सौगात….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
संत कबीर की वाणी समाज को जोड़ती है, सरकार का संकल्प जनजीवन संवारता है : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
संत कबीर की वाणी समाज को जोड़ती है, सरकार का संकल्प जनजीवन संवारता है : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?