By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: 1 साल के अंदर दो लाख सरकारी नौकरियां देगी मोहन सरकार
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > मध्यप्रदेश > 1 साल के अंदर दो लाख सरकारी नौकरियां देगी मोहन सरकार
मध्यप्रदेशराज्य

1 साल के अंदर दो लाख सरकारी नौकरियां देगी मोहन सरकार

Last updated: 2024/09/16 at 5:45 PM
Share
6 Min Read
1 साल के अंदर दो लाख सरकारी नौकरियां देगी मोहन सरकार
SHARE

अब सरकार का फोकस वादों पर…चुनावी वादे को पूरा करने की कवायद पर तेजी से काम शुरु

भोपाल । युवा बेरोजगारों के लिए सरकारी नौकरियों को लेकर अच्छी खबर है। प्रदेश की मोहन सरकार जल्द ही प्रदेश में दो लाख युवा बेरोजगारों को सरकारी नौकरी देने की तैयारी में लग गई है। यह कदम पार्टी द्वारा चुनाव के समय किए गए वादे को पूरा करने के लिए उठाया जा रहा है। इसके लिए सामन्य प्रशासन विभाग द्वारा वित्त विभाग को भेजे गए प्रस्ताव पर सहमति मिल गई है। माना जा रहा है कि अगले एक साल के अंदर सरकार विभिन्न विभागों में रिक्त दो लाख पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरु कर देगी। यह भर्तियां राज्य लोक सेवा आयोग और कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से की जाएंगी।  सामान्य प्रशासन विभाग के अफसरों के मुताबिक रिक्त पदों पर भर्ती आने वाले चार सालों में चरणबद्ध तरीके से की जाएंगी। इसके लिए पूरी योजना तैयार करने का काम किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि मुख्य सचिव वीरा राणा ने पिछले महीने जीएडी के अधिकारियों के साथ बैठक कर भर्ती के संबंध में मंथन के दौरान इस पर तेजी से काम करने के निर्देश दिए थे। जिस पर अमल करते हुए सामान्य प्रशासन विभाग ने रिक्त पदों पर भर्ती की दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी।
विभिन्न विभागों में रिक्त पदों की संख्या अपडेट करने के लिए डिजाइन किए गए सरकारी पोर्टल के संबंध में कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। पोर्टल पर विभिन्न विभागों में रिक्त पदों की संख्या को अपडेट किया जा रहा है। रिक्त पदों पर भर्ती के लिए कट ऑफ डेट 1 अप्रैल, 2024 निर्धारित की गई है। अहम बात यह है कि सरकार आउटसोर्स पर जिन कर्मचारियों को रखेगी, उन्हें भी भर्ती किए जाने वाले पदों की संख्या में शामिल किया जाएगा।

प्रदेश में 25 लाख से अधिक बेरोजगार
प्रदेश में 31 मई, 2024 की स्थिति में एमपी रोजगार पोर्टल पर 25 लाख 82 हजार 759 युवा पंजीकृत हैं। इनमें रजिस्टर्ड युवकों की संख्या 15.90 लाख और युवतियों की व संख्या 9.92 लाख है। खास बात यह है कि प्रदेश में ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट ही नहीं, इंजीनियरिंग, एमबीए और एमबीबीएस डिग्रीधारी भी बेरोजगार हैं। पोर्टल पर सबसे ज्यादा 8 लाख 75 हजार 429 ग्रेजुएट युवा रजिस्टर्ड हैं। पोर्टल पर 1 लाख 22 हजार 532 इंजीनियरिंग, 16 हजार 37 एमबीए और 3,621 एमबीबीएस डिग्रीधारी रजिस्टर्ड हैं। ऐसे ही एक लाख 49 हजार 917 बेरोजगार युवा भी पोर्टन पर रजिस्टर्ड है। 12वीं पास रजिस्टर्ड बेरोजगारों की संख्या 6 लाख 35 हजार और 10वीं पास बेरोजारों की संख्या 2 लाख 71 हजार से ज्यादा है। इससे प्रदेश में बेरोजगारी की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।

शिक्षक भर्ती
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (पीसीबी ) द्वारा हाई स्कूल चयन परीक्षा के तहत शिक्षकों के पदों पर भर्ती पहले ही निकाली जा चुकी है।  जिसके तहत 8720 पदों पर नियुक्तियां की जा रही हैं। इस भर्ती के माध्यम से प्रदेश के स्कूलों में रिक्त चल रहे राज्य के शिक्षा और आदिवासी विभाग में खाली पदों को भरा जा रहा है। भर्ती के जरिए हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू, मैथ्स, जूलॉजी, फिजिक्स, केमेस्ट्री, हिस्ट्री, पॉलिटिकल साइंस, जियोग्राफी, इकोनॉमिक्स, सोशियोलॉजी, कॉमर्स, एग्रीकल्चर सहित अन्य विषयों के शिक्षकों की नियुक्तियां की जानी हैं।

दो साल में डेढ़ लाख पदों पर भर्ती की घोषणा
तत्कालीन सीएम शिवराज ने दो चरणों में डेढ़ लाख सरकारी पदों पर भर्ती की घोषणा की थी। उन्होंने पहली बार 15 अगस्त, 2022 को घोषणा की कि एक साल के भीतर एक लाख सरकारी रिक्त पदों पर भर्ती होगी। इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल ही रही थी कि शिवराज सिंह ने जून, 2023 में 50 हजार रिक्त पदों पर और भर्ती की घोषणा कर दी थी, लेकिन सरकार के तमाम प्रयासों के बाद भी करीब 67 हजार पदों पर ही भर्ती की जा सकी। प्रदेश में सर्वाधिक पदों पर भर्ती पुलिस और शिक्षा विभाग में की गई थी। इन दोनों ही विभागों में अभी भी भर्ती प्रक्रिया चल रही है। पुलिस विभाग में आरक्षक के 7 411पदों और शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया भी अब अंतिम चरण में पहुंच गई है।

10 विभागों में 11000 पदों के लिए होगी परीक्षा
प्रदेश में 9000 टीचर्स सहित विभिन्न विभागों में 11000  पदों पर भर्तियोंं की पहले ही घोषणा हो चुकी है। इसके लिए कर्मचारी चयन मंडल (पुराना नाम व्यापमं) ने एग्जाम का कैलेंडर घोषित कर कुछ पदों की तो परीक्षाएं भी करा ली  हैं, जबकि कुछ परीक्षाओं को कराने जा रहा है। इनमें माध्यमिक और प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा भी शामिल है। इसमें 2018 और 2023 में पात्रता परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थी भी शामिल हो सकेंगे।  इसके अलावा 9 अन्य विभागों ने भी अपनी-अपनी जरूरत के मुताबिक पदों की संख्या मंडल को भेज दी है। किस विभाग की भर्ती परीक्षा कब होगी, इसका शेड्यूल मंडल ने तैयार कर एस पर अमल किया जा रहा है।

You Might Also Like

राज्योत्सव पर वायु सेना का होगा शौर्य प्रदर्शन….

आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत निजी अस्पतालों में उपचार : मरीजों को लगातार मिल रही है निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ…..

वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार-प्रसार रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…..

वित्त एवं जिले का प्रभारी मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के जशपुर आगमन पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागत….

पीएम सूर्य घर योजना से अंबिकापुर के धीरेंद्र नाथ दुबे बने बिजली उत्पादक…

September 16, 2024 September 16, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article पहले टक्कर मार कर गिराया फिर बदमाशों ने गहने, मोबाइल और पर्स लेकर हुए फरार
Next Article चमकती लाइटों ने पुलिस की परेड कराई चमकती लाइटों ने पुलिस की परेड कराई
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

राज्योत्सव पर वायु सेना का होगा शौर्य प्रदर्शन….
राज्योत्सव पर वायु सेना का होगा शौर्य प्रदर्शन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत निजी अस्पतालों में उपचार : मरीजों को लगातार मिल रही है निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ…..
आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत निजी अस्पतालों में उपचार : मरीजों को लगातार मिल रही है निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार-प्रसार रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…..
वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार-प्रसार रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
वित्त एवं जिले का प्रभारी मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के जशपुर आगमन पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागत….
वित्त एवं जिले का प्रभारी मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के जशपुर आगमन पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागत….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
September 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?