By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: हां मैं बलात्कारी हूं; पत्नी को ड्रग खिलाकर 50 लोगों से रेप भी करवाया, अदालत में हैवान पति का कबूलनामा…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > विदेश > हां मैं बलात्कारी हूं; पत्नी को ड्रग खिलाकर 50 लोगों से रेप भी करवाया, अदालत में हैवान पति का कबूलनामा…
विदेश

हां मैं बलात्कारी हूं; पत्नी को ड्रग खिलाकर 50 लोगों से रेप भी करवाया, अदालत में हैवान पति का कबूलनामा…

Last updated: 2024/09/18 at 11:07 AM
Share
4 Min Read
हां मैं बलात्कारी हूं; पत्नी को ड्रग खिलाकर 50 लोगों से रेप भी करवाया, अदालत में हैवान पति का कबूलनामा…
SHARE

फ्रांस में करीब एक दशक तक पत्नी को ड्रग खिलाकर 50 से अधिक लोगों से रेप करवाने वाले हैवान पति के खिलाफ अदालत में मुकदमा शुरू हो गया है।

Contents
पत्नी की आपबीतीपुलिस ने 72 संदिग्धों की पहचान की26 से 74 साल के हैं रेपिस्ट

मंगलवार को उसने अदालत में खुद पर लगे सभी जुर्म कबूल करते हुए कहा कि हां वो बलात्कारी है। उसने खुद के लिए रहम की भी भीख मांगी।

इस मामले ने पूरे देश को झकझोर कर दिया था। दिल दहला देने वाले इस कांड में पीड़िता ने खुलासा किया था कि उसके लिए यकीन कर पाना मुश्किल है कि जिस शख्स के साथ वह इतने सालों से रह रही थी, वह उसे इस तरह से धोखा दे रहा था।

महिला का आरोप है कि इस पूरे कांड के दौरान पति ने उसे इसकी भनक तक नहीं लगने दी।

10 साल तक पत्नी को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोशी की हालत में कई लोगों से रेप करवाने वाले आरोपी का नाम डोमिनिक पोलीकोट है।

उसकी उम्र 71 साल है। यह मुकदमा दिसंबर तक चलेगा। अगर वह अदालत में दोषी पाया जाता है तो उसे कम से कम 20 साल की जेल की सजा होगी।

अदालत के दस्तावेजों के अनुसार, यह हैरान करने वाला मामला 2020 में सामने आया जब पुलिस ने पेलीकोट को एक सुपरमार्केट में महिलाओं का अंतरंग वीडियो बनाते पकड़ा।

इसके बाद पुलिस ने पेलीकोट के मकान और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच की। जिसमें उसकी पत्नी गिसेले पेलीकोट के साथ यौन संबंधों में लिप्त पुरुषों की हजारों तस्वीरें और वीडियो बरामद हुए।

पत्नी की आपबीती

उधर, दक्षिणी फ्रांस में यौन हिंसा के खिलाफ लड़ाई का प्रतीक बन चुकी पीड़िता गिसेले पेलीकोट मामले में अपनी पहचान उजागर करने के लिए राजी हो गई हैं और उन्होंने इस मुकदमे की सुनवाई खुली अदालत में करने को मंजूरी दे दी है।

वह अपने पूर्व पति की गवाही के बाद अदालत में बयान दर्ज करा सकती हैं। मुकदमे की सुनवाई देखने अदालत में पहुंची 69 वर्षीय बर्नाडेटे टेसनेयर ने कहा, ‘‘50 वर्ष के गृहस्थ जीवन में यह कैसे संभव हो सकता है कि कोई ऐसे इंसान के साथ रहे जो अपनी जिंदगी को इतनी अच्छी तरह छुपाता है । यह भयावह है।’’

पुलिस ने 72 संदिग्धों की पहचान की

पेलीकोट के वकीलों ने बताया कि उनके मुवक्किल के बीमार पड़ने के कारण कई दिनों तक उसकी गवाही में देरी हुई। दस्तावेज के अनुसार, पुलिस जब पेलीकोट के घर पहुंची तो उस समय गिसेले अपने बिस्तर पर अचेत अवस्था में मिली थी।

जांच के दौरान पुलिस 72 संदिग्धों में से ज्यादातर का पता लगाने में कामयाब रही। गिसेले और पेलीकोट के तीन बच्चे हैं। सेवानिवृत्त होने के बाद दंपती पेरिस से प्रोवेंस के छोटे-से शहर मजान में आकर बस गए।

26 से 74 साल के हैं रेपिस्ट

कानूनी दस्तावेजों के अनुसार, जब पुलिस अधिकारियों ने गिसेले को पूछताछ के लिए बुलाया था तो शुरुआत में उन्होंने बताया था कि उनका पति एक ‘‘अच्छा आदमी’’ है।

उन्होंने गिसेले को कुछ तस्वीरें दिखायी, इसके बाद उसने अपने पति को छोड़ दिया और अब उनका तलाक हो चुका है। डोमिनिक के अलावा 26 से 74 वर्ष की आयु के 50 अन्य पुरुष मुकदमे का सामना कर रहे हैं।

उनमें से कई ने गिसेले के साथ दुष्कर्म करने से इनकार करते हुए दावा किया कि पेलीकोट ने उनसे झूठ बोला था, और उन्हें लगा था कि गिसेले यौन संबंध बनाने के लिए राजी हैं।

The post हां मैं बलात्कारी हूं; पत्नी को ड्रग खिलाकर 50 लोगों से रेप भी करवाया, अदालत में हैवान पति का कबूलनामा… appeared first on .

You Might Also Like

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

September 18, 2024 September 18, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article कर्नाटक में भगवान गणेश की प्रतिमा को पुलिस ने किया जप्त…….हो रही निंदा कर्नाटक में भगवान गणेश की प्रतिमा को पुलिस ने किया जप्त…….हो रही निंदा
Next Article भारत से कोई सीधा टकराव नहीं, फिर मुसलमानों के नाम पर इतना क्यों बोल गए अयातुल्लाह खामेनेई… भारत से कोई सीधा टकराव नहीं, फिर मुसलमानों के नाम पर इतना क्यों बोल गए अयातुल्लाह खामेनेई…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा…..
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
औषधि पौधों की खेती किसानों की आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम: वन मंत्री केदार कश्यप…..
औषधि पौधों की खेती किसानों की आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम: वन मंत्री केदार कश्यप…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बलरामपुर और रामानुजगंज को जल्द मिलेगा बायपास की सौगात, मंत्री रामविचार नेताम ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से दिल्ली में की सौजन्य मुलाकात
बलरामपुर और रामानुजगंज को जल्द मिलेगा बायपास की सौगात, मंत्री रामविचार नेताम ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से दिल्ली में की सौजन्य मुलाकात
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
घर-घर आन-बान और शान से फहराएं तिरंगा- मंत्री टंक राम वर्मा….
घर-घर आन-बान और शान से फहराएं तिरंगा- मंत्री टंक राम वर्मा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?