By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बच्चे लायक नहीं…चीन में बुजुर्ग महिला ने कुत्ते-बिल्लियों के नाम कर दी अपनी 23 करोड़ की दौलत…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > विदेश > बच्चे लायक नहीं…चीन में बुजुर्ग महिला ने कुत्ते-बिल्लियों के नाम कर दी अपनी 23 करोड़ की दौलत…
विदेश

बच्चे लायक नहीं…चीन में बुजुर्ग महिला ने कुत्ते-बिल्लियों के नाम कर दी अपनी 23 करोड़ की दौलत…

Last updated: 2024/01/29 at 12:17 AM
Share
3 Min Read
बच्चे लायक नहीं…चीन में बुजुर्ग महिला ने कुत्ते-बिल्लियों के नाम कर दी अपनी 23 करोड़ की दौलत…
SHARE

चीन में एक बुजुर्ग महिला ने अपने बच्चों से दुखी होकर लगभग 23 करोड़ रुपये की दौलत पालतू कुत्ते-बिल्लियों को देने का फैसला कर लिया।

महिला का कहना है कि उसके बच्चे कभी उसकी देखभाल करने और हालचाल लेने तक नहीं आते। बुढ़ापे में केवल उसके पालतू जानवर ही उसका साथ देते हैं। इसलिए उसके बेटे और बेटियां इस लायक ही नहीं हैं कि उनके नाम संपत्ति की जाए। महिला शंघाई की रहने वाली है और उसका नाम लिउ है।

चीन में पैदा हुई कानूनी अड़चन
लिउ ने अपनी वसीयत में बदलाव करवा दिया है। हालांकि इस काम में उसे काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। दरअसल चीन के कानून के तहत कोई भी व्यक्ति जानवरों के नाम वसीयत नहीं कर सकता है।

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक लिउ ने जब अपनी पूरी दौलत अपने पालतू कुत्ते-बिल्लियों के नाम करने की इच्छा जाहिर की तो जानकारों ने कहा कि कानून इसकी इजाजत नहीं देता है। महिला का कहना था कि जब वह बीमार थी तब भी उसके बच्चे उसे देखने नहीं आए।

महिला की उम्र कन्फर्म नहीं हो पाई है। हालांकि रिपोर्ट में महिला को बुजुर्ग बताया गया है। चीन के विल रजिस्ट्रेशन सेंटर के एकअधिकारी चेन काई के मुताबिक उन्होंने ही वसीयत करने का एक विकल्प सुझाया।

उन्होंने कहा कि लिउ की मौजूद वसीयत वनवे है। ऐसे में उन्हें किसी विश्वसनीय व्यक्ति को पालतू जानवरों की देखभाल करने के लिए चुनना चाहिए।

इसके बाद उसके नाम पर ही वसीयत कर देनी चाहिए। उससे भी शपथपत्र ले लेना चाहिए कि वह अपने वादे को पूरा करेगा। 

कुछ अधिकारियों ने लिउ को चेतावनी भी दी कि अपनी सारी संपत्ति किसी वेटनरी क्लीनक के ओनर के नाम कर देने से वह मुसीबत में भी फंस सकती  हैं।

वहीं अगर बाद में बच्चों का व्यवहार बदलता है और वह अपनी संपत्ति उन्हें देना चाहती हैं तो मुसीबत खड़ी हो जाएगी। हालांकि लिउ ने इसकी ओर ध्यान नहीं दिया।

हालांकि बुजुर्ग महिला ने अपना इरादा नहीं बदला और अपने पड़ोस के ही एक वेटनरी क्लीनिक के मालिक के नाम पर वसीयत कर दी। 

चीन में सोशल मीडिया पर भी इस बात की चर्चा होने लगी। बहुत सारे लोगों ने महिला की प्रशंसा की है। उनका कहना है कि अगर कोई भी बेटा अपनी मां की देखभाल नहीं करेगा तो उसका यही हश्र होना चाहिए। हालांकि यह पहली बार नहीं हुआ है जब किसी ने अपनी संपत्ति अपने पालतू जानवरों के नाम की है।

साल 2010 में मशहूर फैशन डिजाइनर भी अपनी 97 हजार डॉलर की संपत्ति अपने पालतू कुत्ते के लिए छोड़ गए थे।

You Might Also Like

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

January 29, 2024 January 29, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article रायपुर : जब रामलाल बरेठ चार साल के थे तब महाराजा चक्रधर सिंह ने पहचान ली थी उनकी प्रतिभा.. रायपुर : जब रामलाल बरेठ चार साल के थे तब महाराजा चक्रधर सिंह ने पहचान ली थी उनकी प्रतिभा..
Next Article रायपुर : जूते-चप्पल पहने किसी को आता देखकर बिरहोर भाग जाते थे, उनसे जुड़ने जागेश्वर यादव ने ली जीवन भर नंगे पाँव रहने की शपथ… रायपुर : जूते-चप्पल पहने किसी को आता देखकर बिरहोर भाग जाते थे, उनसे जुड़ने जागेश्वर यादव ने ली जीवन भर नंगे पाँव रहने की शपथ…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
छत्तीसगढ़ राज्य
गंभीर लापरवाही: मेमू ट्रेन शुरू होने के बाद से एक बार भी समय पर नहीं पहुंची गेवरारोड
गंभीर लापरवाही: मेमू ट्रेन शुरू होने के बाद से एक बार भी समय पर नहीं पहुंची गेवरारोड
छत्तीसगढ़ राज्य
कांवड़ यात्रा के अंतिम चरण में पहुंचीं विधायक भावना बोहरा, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी शुभकामनाएं
कांवड़ यात्रा के अंतिम चरण में पहुंचीं विधायक भावना बोहरा, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी शुभकामनाएं
छत्तीसगढ़ राज्य
PG छात्रा प्रताड़ना मामला: डॉ. आशीष सिन्हा को अग्रिम जमानत से इनकार, हाईकोर्ट ने FIR को बताया सही
PG छात्रा प्रताड़ना मामला: डॉ. आशीष सिन्हा को अग्रिम जमानत से इनकार, हाईकोर्ट ने FIR को बताया सही
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?