By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: स्मार्ट रेलवे स्टेशन: तोड़ी गई रेलवे कॉलोनी, सड़क चौड़ीकरण के साथ मल्टी लेवल पार्किंग
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > स्मार्ट रेलवे स्टेशन: तोड़ी गई रेलवे कॉलोनी, सड़क चौड़ीकरण के साथ मल्टी लेवल पार्किंग
छत्तीसगढ़राज्य

स्मार्ट रेलवे स्टेशन: तोड़ी गई रेलवे कॉलोनी, सड़क चौड़ीकरण के साथ मल्टी लेवल पार्किंग

Last updated: 2024/09/19 at 6:30 PM
Share
3 Min Read
स्मार्ट रेलवे स्टेशन: तोड़ी गई रेलवे कॉलोनी, सड़क चौड़ीकरण के साथ मल्टी लेवल पार्किंग
SHARE

रायपुर

रायपुर रेलवे स्टेशन को स्मार्ट बनाने के लिए 7 नंबर साइड की रेलवे कॉलोनी तोड़ा जा रहा है. कालोनी में लगे सालों पुराने पेड़ों को भी शिफ्ट किया जाएगा. खाली हुई जमीन पर यात्री सुविधा के हिसाब से भवनों के निर्माण के साथ सड़क का निर्माण किया जाएगा, जिससे यात्री बिना किसी परेशानी के स्टेशन तक पहुंच पाए.

अमृत भारत मिशन के तहत रायपुर स्टेशन के रि-डेवलपमेंट का काम शुरू हो गया है. स्टेशन को स्मार्ट स्टेशन में तब्दील करने के लिए सबसे पहले गुड़ियारी की तरफ बनी आरपीएफ और लोको पायलट की कॉलोनी के करीब 120 मकानों को तोड़ा गया है. रेलवे यहां वर्ल्ड क्लास पैलेस और रेस्टोरेंट के साथ मल्टीलेवल कार पार्किंग का भी निर्माण करेगा. यही नहीं सड़क बनाई जाएगी, जिसे तेलघानी नाका से भी जोड़ा जाएगा. इससे प्लेटफार्म 5 और 7 आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा.

इसके अलावा जल्द ही प्लेटफार्म 1 की तरफ आरपीएफ पुलिस थाना, पार्सल कार्यालय और आरक्षण काउंटर को भी तोड़ा जाएगा. आरपीएफ कॉलोनी वाले परिसर के खाली होने पर फाफाडीह तक एक्सप्रेस-वे का विस्तार हो जाएगा. यहीं पर पार्किंग बिल्डिंग बनाई जाएगी, क्योंकि एक्सप्रेस-वे सड़क घूमकर स्टेशन से जुड़ी हुई है.

इसके अलावा आज जहां मुख्य रिजर्वेशन टिकट का ऑफिस है, वहां एक मल्टीस्टोरी पार्किंग बिल्डिंग बनाई जाएगी, जिसमें पार्सल कार्यालय भी होगा. रायपुर स्टेशन को सिटी सेंटर की तरह बनाने के लिए केंद्र सरकार ने 470 करोड़ की मंजूरी दी है. वर्तमान में अभी जो प्लेटफार्म है, उसकी चौड़ाई डेढ़ गुना तक बढ़ जाएगी.

रेलवे अफसरों के अनुसार, कॉलोनी में आधा दर्जन से ज्यादा पेड़ ऐसे हैं, जो करीब 50 साल पुराने हैं. इन पेड़ों को जड़ से उखाड़कर दूसरी जगह शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है. इसके लिए विशेषज्ञों की सहायता ली जाएगी, ताकि पेड़ सूखे खराब न हो. पेड़ों के शिफ्ट होने के बाद तोड़फोड़ के काम में और तेजी लाई जाएगी.

इस पूरे मामले में रेलवे के सीनियर DCM अवधेश कुमार त्रिवेदी का कहना है कि स्टेशन का निर्माण आने वाले 40 साल को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है. लगभग 36 मीटर एफोब्रिज का निर्माण कराया जाएगा. वहां पर नवीन निर्माण भी कराया जा रहे हैं. मल्टी लेवल कार पार्किंग, नवीन रेस्टोरेंट, कमर्शियल प्लेस होंगे, रेलवे स्टाफ, टीटीई के लिए वर्ल्ड क्लास फैसलिटी होगी.

You Might Also Like

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में वन अधिकार अधिनियम (FRA) एवं पेसा कानून (PESA) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु गठित टास्क फोर्स की पहली बैठक संपन्न…

सेवा सेतु पोर्टल में उत्कृष्ट प्रदर्शन: बलरामपुर के निर्दोष लकड़ा बने प्रदेश के टॉप ट्रांजैक्शन वीएलई, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित, 13,912 आवेदनों के सफल निराकरण से बनाया रिकॉर्ड…

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से 97 गांवों में होगा विद्युत विस्तार, 11.62 करोड़ रुपये की लागत से दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्रों तक पहुंचेगी बिजली…

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी….

नवजात का पहला सुरक्षा कवच- स्तनपान और इसका सामाजिक महत्व…..

September 19, 2024 September 19, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article घटनाएं रोकने सबको मिलकर समाज में लाना होगी जागरूकता: मंत्री श्यामबिहारी
Next Article जिले में वनों की दुर्दशा और वन भूमि पर अतिक्रमण को लेकर महिलाएं उतरीं सड़क पर, सौंपा ज्ञापन जिले में वनों की दुर्दशा और वन भूमि पर अतिक्रमण को लेकर महिलाएं उतरीं सड़क पर, सौंपा ज्ञापन
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में वन अधिकार अधिनियम (FRA) एवं पेसा कानून (PESA) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु गठित टास्क फोर्स की पहली बैठक संपन्न…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में वन अधिकार अधिनियम (FRA) एवं पेसा कानून (PESA) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु गठित टास्क फोर्स की पहली बैठक संपन्न…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा सेतु पोर्टल में उत्कृष्ट प्रदर्शन: बलरामपुर के निर्दोष लकड़ा बने प्रदेश के टॉप ट्रांजैक्शन वीएलई, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित, 13,912 आवेदनों के सफल निराकरण से बनाया रिकॉर्ड…
सेवा सेतु पोर्टल में उत्कृष्ट प्रदर्शन: बलरामपुर के निर्दोष लकड़ा बने प्रदेश के टॉप ट्रांजैक्शन वीएलई, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित, 13,912 आवेदनों के सफल निराकरण से बनाया रिकॉर्ड…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से 97 गांवों में होगा विद्युत विस्तार, 11.62 करोड़ रुपये की लागत से दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्रों तक पहुंचेगी बिजली…
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से 97 गांवों में होगा विद्युत विस्तार, 11.62 करोड़ रुपये की लागत से दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्रों तक पहुंचेगी बिजली…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी….
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?