By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: तेजस्वी कुछ नहीं करते थे, मैं वहीं वापस आया जहां था, फिर CM बनते ही बदले नीतीश के तेवर; INDIA पर भी खूब बरसे…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > देश > तेजस्वी कुछ नहीं करते थे, मैं वहीं वापस आया जहां था, फिर CM बनते ही बदले नीतीश के तेवर; INDIA पर भी खूब बरसे…
देश

तेजस्वी कुछ नहीं करते थे, मैं वहीं वापस आया जहां था, फिर CM बनते ही बदले नीतीश के तेवर; INDIA पर भी खूब बरसे…

Last updated: 2024/01/29 at 12:18 AM
Share
5 Min Read
तेजस्वी कुछ नहीं करते थे, मैं वहीं वापस आया जहां था, फिर CM बनते ही बदले नीतीश के तेवर; INDIA पर भी खूब बरसे…
SHARE

बिहार में नीतीश कुमार एक बार फिर से भाजपा के सपोर्ट से मुख्यमंत्री बन गए हैं।

उन्होंने 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। बिहार की बदलते सियासी बयार के बीच आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा था।

रविवार शाम तेजस्वी यादव ने कहा कि जेडीयू 2024 में खत्म हो जाएगी। तेजस्वी यादव के इस बयान का जवाब देते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि तेजस्वी कुछ नहीं कर रहे थे।

2024 में जेडीयू खत्म हो जाएगी: तेजस्वी
रविवार को एएनआई से बातचीत में नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि जेडीयू 2024 तक खत्म हो जाएगी।

राजनीतिक दल के रूप में अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। उन्होंने राज्य में और राजनीतिक घटनाक्रमों का भी संकेत दिया और कहा कि ‘खेल अभी शुरू होना बाकी है।’ नीतीश कुमार को थका हुआ सीएम बताते हुए पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा, “खेल अभी शुरू हुआ है, खेल अभी बाकी है। मैं जो कहता हूं, करता हूं…मैं आपको लिखित में दे सकता हूं कि जेडीयू पार्टी 2024 में खत्म हो जाएगी। जनता हमारे साथ है।”

तेजस्वी कुछ नहीं करते थे: नीतीश 
अपने शपथ ग्रहण के बाद नीतीश कुमार ने पटना में संवाददाताओं के सावल का जवाब दिया।

नीतीश कुमार से तेजस्वी के बयान के बारे में पूछा गया तब उन्होंने ने कहा, “हम बिहार के विकास और प्रगति के लिए काम करते हैं। हम यही करते रहेंगे। तेजस्वी कुछ नहीं कर रहे थे। अब मैं वहीं  (एनडीए में) वापस आ गया हूं जहां पहले था और अब कहीं जाने का सवाल ही नहीं उठता।”

नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड नौवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर रविवार को शपथ ली। पटना के राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।

नीतीश कुमार के साथ भाजपा के नेताओं विजय कुमार सिन्हा, सम्राट चौधरी और प्रेम कुमार ने भी मंत्रिपद की शपथ ली।

जेडीयू नेता विजय कुमार चौधरी, विजेंद्र यादव और श्रवण कुमार के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की अगुवाई वाले हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के संतोष कुमार सुमन और निर्दलीय विधायक सुमित सिंह ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

नीतीश ने साधा इंडिया पर भी निशाना 
नीतीश कुमार ने दिन में यह कहते हुए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था कि बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन और विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन में उनके लिए चीजें ठीक नहीं चल रही हैं।

इसी के साथ उन्होंने भाजपा के सहयोग से नयी सरकार बनाने का दावा भी पेश किया था। लगभग डेढ़ साल पहले उन्होंने भाजपा से नाता तोड़ लिया था। 

महागठबंझन ने किया बहिष्कार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। कुमार के पूर्व सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार किया, जबकि एक अन्य पूर्व सहयोगी कांग्रेस भी अनुपस्थित रही।

2000 में पहली बार सीएम बने थे नीतीश     
जेडीयू सुप्रीमो ने 2000 में राज्य के मुख्यमंत्री पद की पहली बार शपथ ली थी, लेकिन उनकी सरकार एक सप्ताह के भीतर ही गिर गयी थी।

उन्होंने मई 2014 में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन आठ महीने बाद ही जीतन राम मांझी को हटाकर उन्होंने नवंबर 2015 में मुख्यमंत्री के रूप में वापसी की।

उस समय जद(यू), राजद और कांग्रेस गठबंधन ने विधानसभा चुनावों में जीत हासिल की थी। उन्होंने 2017 में भाजपा के साथ नयी सरकार बनाने के लिए इस्तीफा दे दिया था।

वह 2020 के विधानसभा चुनाव में फिर मुख्यमंत्री बने। इस चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने जीत हासिल की थी, जबकि जदयू ने खराब प्रदर्शन किया था।

You Might Also Like

ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

January 29, 2024 January 29, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखा पत्र : श्री रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में अयोध्या धाम से माता शबरी की भक्ति और प्रतिक्षा का जिक्र करने पर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की ओर से व्यक्त किया आभार… रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखा पत्र : श्री रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में अयोध्या धाम से माता शबरी की भक्ति और प्रतिक्षा का जिक्र करने पर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की ओर से व्यक्त किया आभार…
Next Article रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा कंवर समाज के वार्षिक कैलेंडर 2024 एवं पत्रिका “हरियर मड़वा” का विमोचन… रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा कंवर समाज के वार्षिक कैलेंडर 2024 एवं पत्रिका “हरियर मड़वा” का विमोचन…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

करेले की खेती ने बदली तकदीर, आधुनिक तकनीक से बढ़ी आमदनी….
करेले की खेती ने बदली तकदीर, आधुनिक तकनीक से बढ़ी आमदनी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नैनो यूरिया से स्वस्थ मिट्टी और टिकाऊ खेती की ओर बढ़ रहे किसान….
नैनो यूरिया से स्वस्थ मिट्टी और टिकाऊ खेती की ओर बढ़ रहे किसान….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जिला टीकाकरण अधिकारी स्वयं उतरे पल्स पोलियो अभियान में, घर-घर पहुंचकर बच्चों को पिलाई “दो बूंद जिंदगी की”….
जिला टीकाकरण अधिकारी स्वयं उतरे पल्स पोलियो अभियान में, घर-घर पहुंचकर बच्चों को पिलाई “दो बूंद जिंदगी की”….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नैनो उर्वरक- छत्तीसगढ़ के खेती-किसानी में आई नई क्रांति…..
नैनो उर्वरक- छत्तीसगढ़ के खेती-किसानी में आई नई क्रांति…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?