By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: स्मार्ट मीटर पर बवाल, जेई को गांव वालों ने बिजली ऑफिस तक दौड़ाया
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > स्मार्ट मीटर पर बवाल, जेई को गांव वालों ने बिजली ऑफिस तक दौड़ाया
राज्य

स्मार्ट मीटर पर बवाल, जेई को गांव वालों ने बिजली ऑफिस तक दौड़ाया

Last updated: 2024/09/21 at 12:11 PM
Share
3 Min Read
SHARE

पुलिस की मौजूदगी में स्मार्ट मीटर लगाने गए जेई एवं विद्युत कर्मियों की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी। कुटुंबा विद्युत आपूर्ति प्रशाखा के जेई प्रिया कंचन कुमार निराला व उनके साथ रहे विद्युत कर्मी घायल हो गए।

मामला कुटुंबा थाना क्षेत्र के खुशिहालपुर गांव की है। जानकारी के अनुसार बिजली विभाग की टीम गुरुवार को स्मार्ट मीटर लगाने गांव पहुंची थी। ग्रामीणों के घर में लगे पुराने मीटर को बदलकर स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा था। लगभग 10 घरों में स्मार्ट मीटर लगाया जा चुका था। इसके बाद ग्रामीणों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया।

सूचना पर जेई प्रिया कंचन कुमार निराला पहुंचे तो ग्रामीणों ने उनके साथ बदसलूकी की। घटना के बाद आक्रोशित बिजली कर्मियों ने गांव का कनेक्शन छुड़ा दिया। जेई द्वारा घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह ने दूसरे दिन पुलिस बल मुहैया की बात कह कर जेई को वापस भेज दिया।

दूसरे दिन शुक्रवार को जेई के साथ 112 की टीम को गांव भेजा गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने दुर्व्यवहार करते हुए जेई व विद्युत कर्मियों पर हमला बोल दिया। कुछ देर तक तो पुलिस मूकदर्शक बनी रही। बाद में समझाने के बाद ग्रामीण शांत हुए।

जेई के बयान पर थाना में प्राथमिकी

कनीय विद्युत अभियंता ने थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी कराया है। पुलिस को दिए आवेदन में ग्रामीण संजय मेहता, बाबूलाल मेहता, दिलकेश मेहता, मुन्ना मेहता, चंदन मेहता, सिनेश मेहता, अनिल मेहता समेत अन्य ग्रामीणों को आरोपित किया है।

जेई ने पुिस को बताया कि गुरुवार को मानव बल दीपक कुमार, ओम प्रकाश यादव, दक्ष खलासी कमलेश राम व इंटील स्मार्ट एजेंसी के जोनल मैनेजर पुरुषोतम कुमार के साथ गांव में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे। ग्रामीणों ने सरकारी कार्यों में बाधा उत्पन्न किया। इस कार्य के लिए दूसरे दिन पुलिस से सहयोग ली गई लेकिन पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीणों ने दुर्व्यवहार करते हुए मारपीट की।

उधर ग्रामीणों ने जेई व उनके साथ स्मार्ट मीटर लगाने गए कर्मियों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली कर्मी पुरुष की गैर मौजूदगी में घर में घुसकर स्मार्ट मीटर लगाने का काम कर रहे थे। ग्रामीणों ने विद्युत कर्मियों द्वारा महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत कर्मियों द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने के एवज में रुपये की वसूली की जा रही थी।

घर में लगे पुराने मीटर को हथौड़ी से तोड़ा जा रहा था। मना करने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी गई। विरोध करने पर बिजली कर्मियों ने गांव के ट्रांसफार्मर का कनेक्शन छोड़ा दिया जिस कारण हंगामा हुआ है। ग्रामीणों के आवेदन पर संजय कुमार मेहता, इंदु देवी, चंद्रावती देवी, वीरेंद्र मेहता, बालकेश मेहता, दिलकश मेहता समेत 50 से अधिक ग्रामीणों का हस्ताक्षर है।
 

You Might Also Like

बारहमासी सड़क से जुड़ गया पहाड़ों के बीच बसा चाऊरडोंगरी….

महतारी वंदन से संवर रहा भविष्य: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

साकेत भवन में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय ने लगाया विशेष स्वास्थ्य जागरूकता व जांच शिविर….

पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी, स्व-सहायता समूह से जुड़कर बनीं लखपति दीदी….

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद…..

September 21, 2024 September 21, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article आतिशी आज शाम दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। राजनिवास में शपथ ग्रहण समारोह होगा आतिशी आज शाम दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। राजनिवास में शपथ ग्रहण समारोह होगा
Next Article पूर्वी चंपारण में फायरिंग का कहर, लड़की की मौत,आधा दर्जन लोग हुए घायल
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

बारहमासी सड़क से जुड़ गया पहाड़ों के बीच बसा चाऊरडोंगरी….
बारहमासी सड़क से जुड़ गया पहाड़ों के बीच बसा चाऊरडोंगरी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
महतारी वंदन से संवर रहा भविष्य: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..
महतारी वंदन से संवर रहा भविष्य: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
साकेत भवन में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय ने लगाया विशेष स्वास्थ्य जागरूकता व जांच शिविर….
साकेत भवन में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय ने लगाया विशेष स्वास्थ्य जागरूकता व जांच शिविर….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी, स्व-सहायता समूह से जुड़कर बनीं लखपति दीदी….
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी, स्व-सहायता समूह से जुड़कर बनीं लखपति दीदी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Mar    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?