By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: छत्तीसगढ़-कबीरधाम जिले में अधिकांश दुकानें बंद, कवर्धा आगजनी काण्ड पर कांग्रेस जता रही
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़-कबीरधाम जिले में अधिकांश दुकानें बंद, कवर्धा आगजनी काण्ड पर कांग्रेस जता रही
छत्तीसगढ़राज्य

छत्तीसगढ़-कबीरधाम जिले में अधिकांश दुकानें बंद, कवर्धा आगजनी काण्ड पर कांग्रेस जता रही

Last updated: 2024/09/21 at 2:26 PM
Share
4 Min Read
SHARE

कबीरधाम.

कबीरधाम जिले के जंगल रेंगाखार थाना क्षेत्र के ग्राम लोहारीडीह में हुए आगजनी, हत्याकांड व पुलिस की मारपीट से आरोपी की मौत के मामले में आज शनिवार को कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान है। इस बंद का असर कबीरधाम जिले में सुबह से दिखाई दिया है। अधिकांश दुकानें बंद दिखाई दे रही है।

हालाकि, प्रदेश स्तर पर व्यापारी संगठन चैंबर ने अपना समर्थन नहीं दिया है। इसके बाद भी कबीरधाम जिले के कवर्धा, पंडरिया, पांडातराई, कुंडा, बोड़ला, सहसपुर लोहारा, पिपरिया, पोंडी समेत अन्य बड़े कस्बे में दुकान बंद है। इस बंद में  इमरजेंसी सेवाओं को अलग रखा गया है। इस घटनाक्रम के बाद राज्य सरकार की काफी किरकिरी हो रही है। कल शुक्रवार देर रात को कबीरधाम कलेक्टर व एसपी को सरकार ने हटा दिया। दोनों अफसरों को हटाएं जाने के बाद पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने तंज कसा है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पेज पर लिखा कि खराबी सिर्फ डिब्बों में नहीं हैं, इंजन को भी हटाना पड़ेगा। साहू समाज पूछ रहा है कि गृहमंत्री विजय शर्मा को क्यों नहीं हटाया जा रहा है? उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री के गृह जिले कबीरधाम में कलेक्टर और एसपी को आखिरकार हटाना पड़ा। क्यों हटाना पड़ा? क्योंकि कानून व्यवस्था संभल नहीं रही थी। कितनी शर्मनाक बात है।वैसे भाजपा सरकार में यह आम बात हो चली है।

ये है पूरा मामला
बीते रविवार 15 सितंबर को इस गांव से 5 किमी दूर एमपी-सीजी बॉर्डर पर गांव के शिव प्रसाद साहू उर्फ कचरू साहू का शव फांसी पर लटके मिला। इसकी हत्या की शक को लेकर ग्रामीणों ने गांव के रघुनाथ साहू के घर हमला कर दिया। घर को आग के हवाले कर दिया है। कबीरधाम एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव अपनी टीम के साथ गांव में पहुंचे थे। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। देर शाम पुलिस की टीम गांव के भीतर आग लगे हुए घर पर पहुंची, जहां पर रघुनाथ साहू का शव जला हुआ मिला। इस गांव में भूमि विवाद चल रहा था। रघुनाथ साहू के परिवार व ग्रामीणों के बीच काफी दिनों से विवाद चला आ रहा था। यह विवाद रौद्र रूप ले लिया। जिस युवक की शव जंगल में मिली है, वह एमपी के बालाघाट जिले के बिरसा थाना क्षेत्र में आता है। ऐसे में बालाघाट पुलिस मामले की जांच कर रहीं है। शुरुआती शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में फांसी से मौत की पुष्टि हुई है। इधर, गांव में आगजनी व हत्या को लेकर पुलिस ने अब तक 69 लोगों को गिरफ्तार किया। बुधवार को इन आरोपियों में प्रशांत साहू उम्र 27 निवासी ग्राम लोहारीडीह की कवर्धा जेल में मौत हो गई। इसके बाद पूरा मामला बदल गया। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाया।

मृतक प्रशांत साहू के शरीर में चोट के निशान मिले। इस घटनाक्रम के बाद 2020 बैच के आईपीएस अधिकारी कबीरधाम एएसपी विकास कुमार को बुधवार देर रात कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम गृह मंत्री विजय शर्मा ने सस्पेंड कर दिया। इसके बाद कल शुक्रवार को राजनांदगांव रेंज आईजी ने दो पुलिसकर्मी समेत जंगल रेंगाखार थाना की पूरी की पूरी टीम को लाइन हाजिर किया है। वर्तमान में गांव में पुलिस व प्रशासन की टीम मौजूद है।

You Might Also Like

बिलासपुर हाई कोर्ट में मोबाइल ले जाने पर लगा बैन, वकीलों और क्लर्कों के लिए नियम लागू

बिलासपुर के बाजारों में सिक्कों की भारी किल्लत

भिलाई नगर में चार पहिया वाहन चुराने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग में सराफा व्यवसायी से दो करोड़ की वसूली, शातिर दंपती गिफ्तार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर शारदाधाम पर्यटन स्थलों की सूची में हुआ शामिल

September 21, 2024 September 21, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़-रायपुर और बिलासपुर में राहुल गांधी के खिलाफ तीन हुईं एफआईआर, अमेरिका में सिखों पर की थी टिप्पणी छत्तीसगढ़-रायपुर और बिलासपुर में राहुल गांधी के खिलाफ तीन हुईं एफआईआर, अमेरिका में सिखों पर की थी टिप्पणी
Next Article छत्तीसगढ़-कबीरधाम के लोहारीडीह बवाल पर कलेक्टर और एसपी को हटाया, एएसआई और महिला कांस्टेबल सस्पेंड
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

बिलासपुर हाई कोर्ट में मोबाइल ले जाने पर लगा बैन,  वकीलों और क्लर्कों के लिए नियम लागू
बिलासपुर हाई कोर्ट में मोबाइल ले जाने पर लगा बैन, वकीलों और क्लर्कों के लिए नियम लागू
छत्तीसगढ़ राज्य
बिलासपुर के बाजारों में सिक्कों की भारी किल्लत
बिलासपुर के बाजारों में सिक्कों की भारी किल्लत
छत्तीसगढ़ राज्य
भिलाई नगर में चार पहिया वाहन चुराने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
भिलाई नगर में चार पहिया वाहन चुराने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ राज्य
दुर्ग में सराफा व्यवसायी से दो करोड़ की वसूली, शातिर दंपती गिफ्तार
दुर्ग में सराफा व्यवसायी से दो करोड़ की वसूली, शातिर दंपती गिफ्तार
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?