By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: इजरायल पर हमले में शामिल थे UN के कर्मचारी, 9 देशों ने बंद कर दी फंडिंग…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > विदेश > इजरायल पर हमले में शामिल थे UN के कर्मचारी, 9 देशों ने बंद कर दी फंडिंग…
विदेश

इजरायल पर हमले में शामिल थे UN के कर्मचारी, 9 देशों ने बंद कर दी फंडिंग…

Last updated: 2024/01/29 at 12:22 PM
Share
3 Min Read
इजरायल पर हमले में शामिल थे UN के कर्मचारी, 9 देशों ने बंद कर दी फंडिंग…
SHARE

बीते सात अक्तूबर को इजरायल पर हुए हमास के आतंकी हमले में संयुक्त राष्ट्र राहत एवं कार्य एजेंसी (UNRWA) के कर्मचारी भी शामिल थे, उन्होंने आतंकियों की मदद की थी।

इजरायल ने ये सनसनीखेज आरोप लगाया है। इसके बाद नौ देशों ने एजेंसी को दी जाने वाले फंडिंग रोक दी है। आरोपों के बाद यूएन ने संबंधित कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया।

इजरायल ने कहा कि एजेंसी के 12 कर्मचारियों ने हमास के हमले में उनका साथ दिया था। ये एजेंसी गाजा, वेस्ट बैंक, सीरिया, जॉर्डन और लेबनान में 60 लाख लोगों की मदद कर रही है।

इसका काम संघर्ष प्रभावित लोगों की मानवीय मदद करना, राहत का सामान पहुंचा आदि है।

इजरायल के इन बेहद गंभीर आरोपों के बाद अमेरिका, ब्रिटेन, फिनलैंड, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, इटली, जर्मनी, फिनलैंड और स्विटजरलैंड UNRWA को फंड देना बंद करने की घोषणा की।

गाजा में एजेंसी को नहीं करने देंगे काम
इजरायल ने कहा कि वह गाजा में संयुक्त राष्ट्र मानवीय सहायता एजेंसी को काम नहीं करने देगा। उसने आरोपी कर्मचारियों को बर्खास्त करने वाले एजेंसी के प्रमुख फिलिप लाजरिनी से इस्तीफा देने की मांग की।

इजरायल के विदेश मंत्री काट्ज ने फंडिंग बंद होने पर खुशी जताते हुए कहा कि गाजा के पुर्ननिर्माण के लिए एजेंसी को सच में शांति और विकास के लिए समर्पित एजेंसियों से बदला जाना चाहिए।

UNRWA ने कहा कि हमने आरोपी कर्मचारियों को निष्कासित कर दिया है, हम आरोपों की गहनता से जांच कर रहे हैं।

हमास ने की निंदा
UNRWA पर आरोप लगाए जाने की हमास ने निंदा की। उसने कहा, संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों को इजरायल के खतरों और दबाव के आगे नहीं झुकना चाहिए।

फंडिंग रोकने को बताया चौंकाने वाला फैसला
UNRWA के आयुक्त-जनरल फिलिप लाजारिनी ने कहा कि नौ देशों के फैसले से पूरे क्षेत्र में खासकर गाजा में उसके मानवीय कार्यों को काफी खतरा है।

कर्मचारियों के एक छोटे समूह के खिलाफ आरोपों की प्रतिक्रिया में एजेंसी की फंडिंग बंद किया जाना चौंकाने वाला है। हम पहले भी लगे ऐसे आरोपों को खारिज करते रहे हैं।

पूरे मामले पर फिलिस्तीनी विदेश मंत्रालय ने इजरायल की आलोचना की है। फलस्तीनी प्राधिकरण ने फंडिंग रोकने के निर्णय को वापस लेने की अपील की।

यूएन की एजेंसी करती रही है निंदा
संयुक्त राष्ट्र से संबंधित मानवीय सहायता एजेंसी गाजा में शरणार्थी शिविरों पर हमलों को लेकर इजरायल की निंदा करती रही है। गाजा में मानवीय सहायता को लेकर दोनों पक्षों में लंबे समय से रिश्ते तनावपूर्ण रहे हैं।

हाल के दिनों में संघर्ष के बीच दोनों में तनाव और बढ़ा है। एजेंसी ने बीतों दिनों एक बयान जारी कर कहा था कि इजरायल शरणार्थी शिविरों पर हमला कर अंतरराष्ट्रीय व मानवीय कानूनों की अवेहलना कर रहा है।

You Might Also Like

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

January 29, 2024 January 29, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article रायपुर : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा आरक्षक एवं परिजनों से मिलन पहुंचे उनके निवास पुलिस हाउसिंग कॉलोनी, अमलीडीह… रायपुर : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा आरक्षक एवं परिजनों से मिलन पहुंचे उनके निवास पुलिस हाउसिंग कॉलोनी, अमलीडीह…
Next Article रायपुर : छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के सामाजिक और युवक-युवती परिचय सम्मेलन में पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा रायपुर : छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के सामाजिक और युवक-युवती परिचय सम्मेलन में पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई….
एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मलपुरीकला समाधान शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, 165 आवेदनों का मौके पर समाधान, सैकड़ों हितग्राही हुए लाभान्वित….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
प्रधानमंत्री आवास से बदली सरस्वती की जिंदगीए पक्के घर ने दिया बुढ़ापे को सहारा….
प्रधानमंत्री आवास से बदली सरस्वती की जिंदगीए पक्के घर ने दिया बुढ़ापे को सहारा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की…..
केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?