By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: 2345 विद्यार्थियों को किया गया जाति प्रमाणपत्र वितरीत
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > 2345 विद्यार्थियों को किया गया जाति प्रमाणपत्र वितरीत
छत्तीसगढ़राज्य

2345 विद्यार्थियों को किया गया जाति प्रमाणपत्र वितरीत

Last updated: 2024/09/22 at 3:45 PM
Share
3 Min Read
SHARE

कोरबा, कोरबा जिला कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अजीत बसंत के निर्देशानुसार शासकीय विद्यालयों में कक्षा पहली से 12वीं तक अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र बनाये जाने हेतु अनुविभागीय अधिकारी (रा०) रोहित सिंह के मार्गदर्शन में 20 सितंबर को शिक्षा विभाग एवं राजस्व विभाग के संयुक्त तत्वाधान में विकासखंड कटघोरा के 13 केंद्रों में वृहद जाति प्रमाण पत्र बनाने हेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 3987 आवेदन पूर्ण किए गए जिसे ऑनलाइन पोर्टल में प्रविष्टि करने की कार्यवही प्रक्रियाधीन है। साथ ही पूर्व में जारी किए गए 2345 जाति प्रमाण पत्र शिविर स्थल पर ही संबंधित विद्यार्थियों को प्रदान किये गये। शिविर के माध्यम से जाति प्रमाणपत्र आसानी से बन जाने से विद्यार्थियों के अभिभावकों ने खुशी जताई है। इस शिविर में कटघोरा विकासखंड के सभी संकुलों को अभिभावकों के सुविधा के दृष्टि से 13 जोन में विभाजित किया गया था। शिविर में अध्ययनरत विद्यार्थियों के पालकगण उपस्थित हुये, जिनका जाति प्रमाण पत्र किसी कारण से पूर्व में नहीं बन पाया था। इनके अंतर्गत आने वाले पटवारी हल्का एवं उनके सारे कर्मचारियों ने जाति प्रमाण पत्र हेतु प्राप्त आवेदनों में अपने स्तर से दिये जाने वाले समस्त दस्तावेजों को उपलब्ध कराया। पालकों में प्रमाणपत्र बनवाने हेतु अत्याधिक उत्साह देखा गया। शिविर में कुल 3987 आवेदन पूर्ण किये गये जिसे ऑनलाइन पोर्टल में प्रविष्टि की जायेगी। साथ ही पूर्व में जारी किये गये 2345 जाति प्रमाण पत्र शिविर स्थल पर ही संबंधित विद्यार्थियों को प्रदान किये गये। शिविर में प्राप्त आवेदनों के जांच हेतु जाँच अधिकारी नियुक्त किये गये थे जिनके द्वारा सूक्ष्मता से प्रत्येक आवेदनों की जाँच की गई। पूर्ण एवं सही पाये गये आवेदनों को अग्रिम कार्यवाही हेतु जाँच अधिकारियों को सौंप दिया गया। कुल 1946 अपूर्ण अथवा त्रुटिपूर्ण आवेदनों को संबंधित पालकों को सौंप कर निर्देशित किया गया कि शीघ्र ही उनको पूर्ण कर संबंधित संस्था में आवेदन जमा कर देवें।
कलेक्टर के द्वारा दिये गये इस शिविर की सुविधा का लाभ उपस्थित अभिभावकों में सराहना करते हुये इस प्रयास के लिये धन्यवाद दिया। इससे लोगों को इधर-उधर भटकने से राहत मिली। शिविर को सफल बनाने में सभी नोडल अधिकारी, शिविर प्रभारी, सभी प्राचार्य, सभी संकुल शैक्षिक समन्वयकों, समस्त विद्यालयों के प्रधान पाठकों तथा संबंधित ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि व शिविर शाला के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।

You Might Also Like

मुख्य सचिव विकासशील ने ई-ऑफिस एवं समयबद्धता के लिए मंत्रालय के अधिकारी और कर्मचारियों को दिए प्रशंसा पत्र….

मुख्यमंत्री साय ने बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने का किया आह्वान: शिक्षा को बताया उज्ज्वल भविष्य और सफलता का आधार, नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ के अवसर पर प्रदेश के विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं…..

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय……

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 2500 किलोलीटर क्षमता के पानी टंकी निर्माण का किया भूमिपूजन….

धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना से जशपुर के विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

September 22, 2024 September 22, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम की कार्रवाई, सोना और हीरे की तस्करी मामले में तीन गिरफ्तार, 3.12 करोड़ का माल जब्त
Next Article अमिताभ जीतने के हो गए थे आदी, छोटी असफलता उन पर गहरा प्रभाव डालती थी
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

मुख्य सचिव विकासशील ने ई-ऑफिस एवं समयबद्धता के लिए मंत्रालय के अधिकारी और कर्मचारियों को दिए प्रशंसा पत्र….
मुख्य सचिव विकासशील ने ई-ऑफिस एवं समयबद्धता के लिए मंत्रालय के अधिकारी और कर्मचारियों को दिए प्रशंसा पत्र….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री साय ने बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने का किया आह्वान: शिक्षा को बताया उज्ज्वल भविष्य और सफलता का आधार, नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ के अवसर पर प्रदेश के विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं…..
मुख्यमंत्री साय ने बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने का किया आह्वान: शिक्षा को बताया उज्ज्वल भविष्य और सफलता का आधार, नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ के अवसर पर प्रदेश के विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय……
जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 2500 किलोलीटर क्षमता के पानी टंकी निर्माण का किया भूमिपूजन….
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 2500 किलोलीटर क्षमता के पानी टंकी निर्माण का किया भूमिपूजन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?