By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: गिरगिट हैं नीतीश कुमार, मोदी ने निकाला पालाबदल का मुहूर्त, ऐन वक्त पर हमें झटका दिया: कांग्रेस…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > देश > गिरगिट हैं नीतीश कुमार, मोदी ने निकाला पालाबदल का मुहूर्त, ऐन वक्त पर हमें झटका दिया: कांग्रेस…
देश

गिरगिट हैं नीतीश कुमार, मोदी ने निकाला पालाबदल का मुहूर्त, ऐन वक्त पर हमें झटका दिया: कांग्रेस…

Last updated: 2024/01/29 at 12:46 PM
Share
3 Min Read
गिरगिट हैं नीतीश कुमार, मोदी ने निकाला पालाबदल का मुहूर्त, ऐन वक्त पर हमें झटका दिया: कांग्रेस…
SHARE

नीतीश कुमार के पाला बदलकर भाजपा के संग आने से कांग्रेस बेहद नाराज है। यही नहीं नीतीश कुमार के इस ‘हृदय परिवर्तन’ के लिए कांग्रेस ने उनकी तुलना गिरगिट तक से कर दी है।

कांग्रेस के नेता जयराम रमेश ने नीतीश कुमार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि उनकी हरकतों से गिरगिट भी शरमा जाएगा। उन्होंने कहा, ‘नीतीश कुमार ने 23 अक्टूबर को पटना में मीटिंग बुलाई थी।

इसमें 18 पार्टियां मौजूद थीं। इसके बाद बेंगलुरु और मुंबई में भी मीटिंग हुई। नीतीश कुमार ने कोई संकेत नहीं दिया कि ऐसा कुछ कर सकते हैं।

बिहार में मौसम वैज्ञानिक होते हैं और वहां आया कुमार, गया कुमार भी होते हैं। जयराम रमेश ने कहा कि ये तो गिरगिट को भी कड़ी टक्कर देते हैं।’

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में साथ चल रहे जयराम रमेश ने कहा, ‘सही समय पर बिहार की जनता नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री को जवाब जरूर देगी।

दिल्ली में बैठकर ये लोग मुहूर्त देते हैं। 14 तारीख को जब हमने मणिपुर से यात्रा शुरू की तो मिलिंद देवड़ा को ले गए और अब जब हमारी यात्रा बिहार पहुंचने वाली है तो नीतीश कुमार को ही निकाल लिया।

यह अफसोस की बात है कि ऐन वक्त में उन्होंने हमारा साथ छोड़ा।’ उन्होंने नीतीश कुमार के एग्जिट की पूरी पटकथा दिल्ली से लिखे जाने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि दिल्ली से नरेंद्र मोदी सरकार ने ही तय किया था कि नीतीश कुमार को यात्रा से ठीक पहले मिला लिया जाए। 

जयराम रमेश के अलावा राशिद अल्वी ने भी नीतीश कुमार पर सवाल उठाए हैं। राशिद अल्वी ने कहा कि नीतीश कु्मार ने राजनीति की नई परिभाषा बताई है।

बिहार में जो कुछ हो रहा है, उसके लिए मैं किसी को दोष नहीं देना चाहता। लेकिन इतना है कि अब देश के लोगों को नेताओं और दलों पर कोई भरोसा नहीं रहेगा।

जो कुछ बिहार में हो रहा है, उससे देश के लोग राजनीति में भरोसा करना छोड़ देंगे। दरअसल आज INDIA अलायंस जिस स्वरूप में है, उसे नीतीश कुमार ने ही धार दी थी।

वही उसके शिल्पकार थे औऱ लगातार कांग्रेस के साथ अन्य दलों को जोड़ने के लिए मेहनत कर रहे थे। ऐसे में उनका ही पाला बदल लेना INDIA अलायंस के लिए बड़ा झटका है।

You Might Also Like

हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

कुम्भ हादसे पर योगी आदित्यनाथ का बयान: खुद को ‘दुनिया का सबसे बड़ा मूर्ख मुख्यमंत्री’ कहा, कल देने जा रहे CM पद से इस्तीफा

अश्विनी वैष्णव ने बताया, भारत में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स मैनुफैक्चरिंग का क्षेत्र तेजी से बढ़ा

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने घोषित की 2025-26 के लिए सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की तारीख

बेंगलुरु में टैक्स चोरी के आरोप में 30 लग्जरी कारें जब्त, फेरारी, बीएमडब्ल्यू, रेंज रोवर शामिल

January 29, 2024 January 29, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article इमैनुएल मैक्रों की भारत यात्रा से घबराए शी जिनपिंग, देने लगे चीन और फ्रांस के रिश्ते की दुहाई… इमैनुएल मैक्रों की भारत यात्रा से घबराए शी जिनपिंग, देने लगे चीन और फ्रांस के रिश्ते की दुहाई…
Next Article ISI ने कराया पाकिस्तान के पूर्व मंत्री शाह मलिक पर हमला, दो लोग जख्मी; मोटरसाइकिल में बंधा था बम… ISI ने कराया पाकिस्तान के पूर्व मंत्री शाह मलिक पर हमला, दो लोग जख्मी; मोटरसाइकिल में बंधा था बम…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

गरीबों को गुणत्तापूर्ण राशन मिले यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह….
गरीबों को गुणत्तापूर्ण राशन मिले यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
ग्राम जिंदा को मिला छत्तीसगढ़ का पहला टीबी मुक्त गांव होने का गौरव, उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने किया सम्मानित….
ग्राम जिंदा को मिला छत्तीसगढ़ का पहला टीबी मुक्त गांव होने का गौरव, उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने किया सम्मानित….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जिला अस्पताल में किया सिटी स्कैन यूनिट का लोकार्पण….
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जिला अस्पताल में किया सिटी स्कैन यूनिट का लोकार्पण….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
पर्यावरण संरक्षण जनभागीदारी से ही संभव है : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा…
पर्यावरण संरक्षण जनभागीदारी से ही संभव है : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?