By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: धमतरी जिले में शिव महापुराण कथा के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा ने कन्याओं के प्रति बढ़ते अपराधों पर गहरी चिंता व्यक्त की
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > धमतरी जिले में शिव महापुराण कथा के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा ने कन्याओं के प्रति बढ़ते अपराधों पर गहरी चिंता व्यक्त की
छत्तीसगढ़राज्य

धमतरी जिले में शिव महापुराण कथा के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा ने कन्याओं के प्रति बढ़ते अपराधों पर गहरी चिंता व्यक्त की

Last updated: 2024/09/22 at 9:45 PM
Share
4 Min Read
SHARE

धमतरी
धमतरी जिले में शिव महापुराण कथा के दौरान सीहोर के पंडित प्रदीप मिश्रा ने कन्याओं के प्रति बढ़ते अपराधों पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने समाज में गलत कृत्यों के खिलाफ कड़े कदम उठाने की अपील की। उन्होंने बेटियों की सुरक्षा के लिए आत्मरक्षा सिखाने की आवश्यकता पर जोर दिया। मिश्रा ने कहा कि जहां बेटियों का सम्मान नहीं होता, वहां भविष्य में महाभारत और रामायण जैसी स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि आज छोटी-छोटी बच्चियों, कन्याओं और लड़कियों के साथ गलत कृत्य हो रहा है। इसका कारण है कि गलत चीजें मोबाइल पर देखी जा रही है। गलत नीति रखी जा रही है, गलत नीयत रखी जा रही है, गलत नजर रखी जा रही है, जो बेटियां कंधे पर ठीक से स्कूल का बैग धारण नहीं कर पा रही है, उनके साथ भी गलत कृत्य हो रहा है।

दुष्कर्मियों को चौखत पर जला दो
लंका का राजा रावण ने सीता को छुआ था और मां जानकी को लंका लेकर गया, तो आज तक दशहरे व विजयादशमी पर रावण का पुतला जलाया जाता है। इस व्यास पीठ के माध्यम से मेरा इतना सा निवेदन है कि जिस नगर में, जिस मोहल्ले में और जिस गांव और क्षेत्र में छोटी बच्चियों, कन्याओं और लड़कियों के साथ गलत कृत्य हो रहा है, उसे लाकर उनके चौखट पर जला दो, उसके पुतले को नहीं।

बेटियों व स्त्रियों की रक्षा खुद करें
रूद्रेश्वर महादेव संघ समिति बांसपारा कुकरेल के तत्वावधान में ग्राम पंचायत कांटाकुर्रीडीह में कथा का आयोजन किया है। पंडित मिश्रा ने आगे कहा कि आज अपनी बेटियों व घरों की स्त्रियों की रक्षा स्वयं को करनी होगी, कोई दूसरा नहीं करता। कॉलेज, स्कूल भेज रहे हो, तो बच्चियों व युवतियों को तलवार, भाला, डंडा चलाने और कराटे सिखाकर बेटियों को आत्मबल दीजिए।

बेटियां किसी भी धर्म के दिखावे में न आएं
उन्होंने कहा कि भारत की बेटियां नौकरी करेंगी। खूब पढ़ेंगी और शादियां मां-बाप की इच्छा से करें। किसी भी धर्म के दिखावे पर न जाएं। लोभ में न जाएं। दूसरों के चक्कर में न पड़ो और दूसरे धर्मों को न अपनाएं, इसलिए नीति, नीयत और नजर हमेशा ठीक रखें। नीति, नीयत और नजर बिगड़ जाए तो हर कार्य बिगड़ जाएगा। जहां स्त्री का सम्मान, आदर और इज्जत नहीं हुआ, तो भविष्य में रामायण और महाभारत का होना तय है। रावण की नीयत बिगड़ी तो रामायण हुआ और कौरवों की नीयत बिगड़ी तो महाभारत हुआ।

जीवन के लिए ये तीन चीजें खतरनाक
मिश्रा ने कहा कि तीन चीजें शनि, मनी और दुश्मनी जीवन के लिए बहुत ही खतरनाक होती है। कुंडली में यदि शनि आ जाए, तो गड़बड़ हो जाता है। जीवन में मनी और दुश्मनी आ जाए तो भी गडबड़ हो जाता है। मन में यदि मनी आए तो जीवन को बर्बाद कर देगा, इसलिए लक्ष्मी को हमेशा तिजौरी, आलमारी और लाकर में रखें। दिल में आने न दें। पैसा जिस दिन मन में आकर बैठ जाता है, उस दिन से नींद आना बंद हो जाती है। जिंदगी नर्क हो जाती है। केवल धन ही धन सोचते हैं।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 123वीं कड़ी

रायपुर : छत्तीसगढ़ के वित्तीय प्रबंधन में वित्त अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका: वित्त मंत्री ओपी चौधरी

पढ़ाई ठीक से करना है न… मोबाइल ज्यादा नहीं देखना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से, विधायकों के सवालों की झड़ी तैयार

MP NEWS- औद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार: खुलेगा MPIDC कार्यालय, सूरत में मिले ₹15,710 करोड़ के निवेश प्रस्ताव…

September 22, 2024 September 22, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्का मकान का सपना हुआ पूरा प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्का मकान का सपना हुआ पूरा
Next Article नेशनल लोक अदालत: छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता, 8 लाख 84 हजार से अधिक प्रकरणों का निराकरण नेशनल लोक अदालत: छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता, 8 लाख 84 हजार से अधिक प्रकरणों का निराकरण
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी  ‘मन की बात’ की 123वीं कड़ी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 123वीं कड़ी
छत्तीसगढ़ राज्य
रायपुर : छत्तीसगढ़ के वित्तीय प्रबंधन में वित्त अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका: वित्त मंत्री ओपी चौधरी
रायपुर : छत्तीसगढ़ के वित्तीय प्रबंधन में वित्त अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका: वित्त मंत्री ओपी चौधरी
छत्तीसगढ़ राज्य
पढ़ाई ठीक से करना है न… मोबाइल ज्यादा नहीं देखना: मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय
पढ़ाई ठीक से करना है न… मोबाइल ज्यादा नहीं देखना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से, विधायकों के सवालों की झड़ी तैयार
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से, विधायकों के सवालों की झड़ी तैयार
छत्तीसगढ़ राज्य
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?