By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: दिल्ली पुलिस ने किया बड़ा पर्दाफाश, सामान्य परिवार के भेष में ड्रग तस्कर
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > दिल्ली पुलिस ने किया बड़ा पर्दाफाश, सामान्य परिवार के भेष में ड्रग तस्कर
राज्य

दिल्ली पुलिस ने किया बड़ा पर्दाफाश, सामान्य परिवार के भेष में ड्रग तस्कर

Last updated: 2024/09/23 at 12:29 PM
Share
3 Min Read
SHARE

दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच ने ड्रग्स तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह परिवार के रूप में यात्रा करके ड्रग्स की तस्करी करता था। पुलिस ने इस गिरोह के 7 सदस्यों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 400 किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये है। दिल्ली पुलिस को सूचना मिली कि ओडिशा से ड्रग्स की एक बड़ी खेप दिल्ली आने वाली है। इस टिप पर काम करते हुए पुलिस ने जाल बिछाया और शकूर बस्ती रेलवे स्टेशन के पास से तीन लोगों को गिरफ्तार किया। ये तीनों एक परिवार के रूप में यात्रा कर रहे थे। इनमें एक महिला, एक पुरुष और एक 16 साल की लड़की शामिल थी। जब पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो पता चला कि महिला का नाम अनीता उर्फ मानो (45), पुरुष का नाम अमन राणा (26) और लड़की उनकी साथी है।

गिरोह की गिरफ्तारी के बाद चौंकाने वाले तथ्य
पुलिस ने जब इनके बैग की तलाशी ली तो उसमें से 41.5 किलो गांजा बरामद हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 50 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस की पूछताछ में अनीता ने बताया कि वह पहले भी शराब और ड्रग्स की तस्करी के मामले में जेल जा चुकी है। उसके पति की भी क्राइम हिस्ट्री है। वहीं अमन आठवीं फेल है और आसानी से पैसा कमाने के चक्कर में इस धंधे में शामिल हो गया। जब पुलिस ने इस मामले की आगे छानबीन की तो पता चला कि, ये गिरोह काफी लंबे वक्त से दिल्ली-NCR में ड्रग की तस्करी कर रहा है। ये लोग ओडिशा और आंध्र प्रदेश से गांजा लाकर दिल्ली के कॉलेज और स्कूल के छात्रों को बेचते थे।

ओडिशा से दिल्ली-NCR तक ड्रग्स की सप्लाई
पुलिस से बचने के लिए ये सभी लोग एक परिवार बनकर यात्रा करते थे, जिससे कोई इन लोगों पर शक न करे। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए चार और तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान संदीप कुमार, जोगिंदर, नवीन कुमार और राजेश के तौर पर हुई है। इनके पास से 357 किलो गांजा बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक ये लोग भी आंध्र-ओडिशा बॉर्डर से ड्रग्स लाकर दिल्ली-NCR में सप्लाई करते थे। पुलिस ने बताया कि यह गिरोह ओडिशा में मिलने वाले शीलावती गांजे की तस्करी करता था। दिल्ली-NCR में इसकी काफी मांग है और इसकी कीमत एक लाख रुपये प्रति किलो है। इसके अलावा ये लोग इडुक्की गोल्ड और मैसूर मैंगो जैसे गांजे की भी तस्करी करते थे।
 

You Might Also Like

MP NEWS- विश्व सिकल सेल दिवस: राज्यपाल पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. यादव विश्व सिकल सेल दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतों को करेंगे सम्मानित…

राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री और प्रदेश प्रभारी की मंत्रियों के साथ वन टू वन चर्चा, लगाई फटकार

MP NEWS: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ, भारतीय खगोल विज्ञान और ज्ञान परंपरा पर होगा मंथन…

MP NEWS: ग्रामीण पर्यटन आत्मनिर्भरता का माध्यम, होम-स्टे से विश्व पटल पर पहुंचेगी भारतीय संस्कृति: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…

MP NEWS: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से की सौजन्य भेंट…

September 23, 2024 September 23, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article हरे निशान के साथ खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 327 अंक चढ़ा, निफ्टी पहली बार 25900 के पार हरे निशान के साथ खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 327 अंक चढ़ा, निफ्टी पहली बार 25900 के पार
Next Article एसबीआई की एफडी स्कीम्स में निवेश का सुनहरा मौका, तगड़े ब्याज से पाएं बड़ा मुनाफा
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

MP NEWS- विश्व सिकल सेल दिवस: राज्यपाल पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. यादव विश्व सिकल सेल दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतों को करेंगे सम्मानित…
MP NEWS- विश्व सिकल सेल दिवस: राज्यपाल पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. यादव विश्व सिकल सेल दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतों को करेंगे सम्मानित…
मध्यप्रदेश मध्यप्रदेश जनसंपर्क
राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री और प्रदेश प्रभारी की मंत्रियों के साथ वन टू वन चर्चा, लगाई फटकार
राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री और प्रदेश प्रभारी की मंत्रियों के साथ वन टू वन चर्चा, लगाई फटकार
छत्तीसगढ़ राज्य
MP NEWS: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ, भारतीय खगोल विज्ञान और ज्ञान परंपरा पर होगा मंथन…
MP NEWS: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ, भारतीय खगोल विज्ञान और ज्ञान परंपरा पर होगा मंथन…
मध्यप्रदेश मध्यप्रदेश जनसंपर्क
MP NEWS: ग्रामीण पर्यटन आत्मनिर्भरता का माध्यम, होम-स्टे से विश्व पटल पर पहुंचेगी भारतीय संस्कृति: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
MP NEWS: ग्रामीण पर्यटन आत्मनिर्भरता का माध्यम, होम-स्टे से विश्व पटल पर पहुंचेगी भारतीय संस्कृति: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
मध्यप्रदेश मध्यप्रदेश जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?