By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: यशस्वी जायसवाल का शानदार फॉर्म, बन सकते हैं ICC रैंकिंग में नंबर वन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > खेल > यशस्वी जायसवाल का शानदार फॉर्म, बन सकते हैं ICC रैंकिंग में नंबर वन
खेल

यशस्वी जायसवाल का शानदार फॉर्म, बन सकते हैं ICC रैंकिंग में नंबर वन

Last updated: 2024/09/23 at 3:42 PM
Share
3 Min Read
SHARE

भारत-बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला हो गया है। जिसे भारतीय टीम ने 280 रनों से अपने नाम कर लिया है। सीरीज का दूसरा मुकाबला 27 सितंबर से कानपुर में खेला जाएगा। इसके लिए जल्द ही दोनों टीमें वहां पहुंच जाएंगी। इस बीच पहले मुकाबले में भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का बल्ला उस तरह से नहीं चल पाया, जिसके लिए वे जाने और पहचाने जाते हैं, लेकिन फिर भी। वे अब इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान जो रूट के काफी करीब पहुंच गए हैं। उनके पास मौका है कि कानपुर टेस्ट में वे जो रूट को पीछे कर दें, क्योंकि रूट अब अगले महीने ही टेस्ट के लिए मैदान में उतरेंगे। हम यहां पर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की बात कर रहे हैं।

जो रूट 1398 रन बनाकर पहले स्थान पर
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के इस चक्र में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज इंग्लैंड के जो रूट हैं। उन्होंने अब तक 16 मैचों की 29 पारियों में 1398 रन बनाए हैं। उनका औसत यहां पर 53.76 का है और वे 62 के करीब के स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर भारत के यशस्वी जायसवाल काबिज हैं। उन्होंने अब तक 10 टेस्ट की 18 पारियों में 1094 रन बनाए हैं। यानी अगर जायसवाल को रूट से आगे निकलना है तो यहां से उन्हें 300 से कुछ ज्यादा रन बनाने होंगे। अभी कानपुर टेस्ट बाकी है और जायसवाल की एक पारी भी ड्यू है। अगर उनका बल्ला आखिरी टेस्ट में चला तो जो रूट पीछे हो सकते हैं। 

कानपुर टेस्ट में यशस्वी जायसवाल को बड़ी पारी की जरूरत
यशस्वी जायसवाल के लिए अच्छी बात ये है कि कानपुर टेस्ट 27 सितंबर से ही शुरू हो जाएगा। जहां उनके पास रन बनाने का मौका होगा, वहीं जो रूट की बात की जाए तो वे अगले महीने यानी अक्टूबर में 7 तारीख को मैदान में उतरेंगे, जब इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान के खिलाफ पहला टेस्ट खेलेगी। अक्टूबर में जहां जो रूट तीन टेस्ट खेलेंगे, वहीं यशस्वी जायसवाल भी न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट खेलते हुए नजर आएंगे। यानी यहां पर मुकाबला करीब करीब बराबरी का होगा, देखना दिलचस्प होगा कि इन दोनों में से कौन आगे निकलता है। 

जायसवाल की पहले टेस्ट में शानदार शुरुआत
जायसवाल ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट की पहली पारी में 56 रन बनाए थे। जहां उन्होंने 118 बॉल का सामना किया था। जायसवाल की पारी के दौरान कोई सिक्स नहीं आया, लेकिन वे नौ चौके लगा सके। वहीं दूसरी पारी में उनका बल्ला खामोश रहा। यहां वे 17 बॉल में केवल 10 ही रन बना सके। जहां दो चौके उन्होंने लगाए। अब देखना होगा कि दूसरे टेस्ट में उनका प्रदर्शन कैसा रहता है। 

You Might Also Like

विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

September 23, 2024 September 23, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article स्टीव स्मिथ ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज स्टीव स्मिथ ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज
Next Article अंबिकापुर में मरीन ड्राइव में मोबाइल लूटने की कोशिश में युवक की हत्या अंबिकापुर में मरीन ड्राइव में मोबाइल लूटने की कोशिश में युवक की हत्या
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सरगुजा में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का शुभारंभ…
सरगुजा में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का शुभारंभ…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स : केरल की एथलेटिक्स टीम पहुंची जगदलपुर, पारंपरिक लोकनृत्य से हुआ भव्य स्वागत….
खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स : केरल की एथलेटिक्स टीम पहुंची जगदलपुर, पारंपरिक लोकनृत्य से हुआ भव्य स्वागत….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
उपमुख्यमंत्री ने 4.08 करोड़ रूपए की लागत के सकरी नदी तटबंध निर्माण का किया भूमिपूजन….
उपमुख्यमंत्री ने 4.08 करोड़ रूपए की लागत के सकरी नदी तटबंध निर्माण का किया भूमिपूजन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जन्म-मृत्यु पंजीयन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु राज्य स्तरीय बैठक संपन्न….
जन्म-मृत्यु पंजीयन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु राज्य स्तरीय बैठक संपन्न….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?