By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सीएम सैनी ने कहा, एक बार कांग्रेस का झूठ फैलेगा ….बार-बार नहीं
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राजनीती > सीएम सैनी ने कहा, एक बार कांग्रेस का झूठ फैलेगा ….बार-बार नहीं
राजनीती

सीएम सैनी ने कहा, एक बार कांग्रेस का झूठ फैलेगा ….बार-बार नहीं

Last updated: 2024/09/24 at 10:15 AM
Share
4 Min Read
SHARE

नई दिल्ली । हरियाणा में जारी विधानसभा चुनाव के बीच एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शिरकत की। सीएम सैनी ने सरकार के कामकाज से लेकर भाजपा की चुनावी रणनीति तक, खुलकर सवालों के जवाब दिए।
सीएम सैनी ने कहा कि बीते 10 साल में बिना भेदभाव के हरियाणा में काम हुए हैं। मेरे पास सौ लोग आए, 50 के काम हुए और 50 पेंडिंग रहे, कल उन कामों को किया जाएगा। लोग भी इस बात को समझते हैं। हमारी मंशा, सोच है कि जो भी व्यक्ति हमारे यहां आए, उसका काम पूरा हो। इसके लिए हम डटकर प्रयास करते हैं। 10 साल में जमीन आसमान का अंतर नजर आएगा।
सत्ता विरोधी लहर और लोकसभा चुनाव में पांच सीटों पर हार को लेकर सवाल पर सीएम सैनी ने कहा कि हमारी नीयत पर कोई सवालिया निशान नहीं है। कांग्रेस के समय लोगों की  बात ही नहीं सुनी जाती थी, लोग घुमते रहते थे। सीएम सैनी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कोई सत्ता विरोधी लहर नहीं थी।  बहुत बड़ा झूठ फैलाया गया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने दो साल पहले झूठ की स्क्रिप्ट लिखकर हिमाचल में उतारा। वहां दो साल सरकार के हुए हैं, एक लाख रोजगार से लेकर कैश तक, वादे अब तक पूरे नहीं हुए।
सीएम सैनी ने कहा कि एक बार कांग्रेस का झूठ फैलेगा लेकिन बार-बार नहीं। इन्होंने ये झूठ फैलाया कि तीसरी बार मोदी की सरकार बनती है,तब ये संविधान को खत्म कर देगी। आरक्षण को समाप्त कर देगी। राहुल गांधी ने अमेरिका में कहा कि कांग्रेस की सरकार आई तब हम आरक्षण खत्म कर देने वाले है। नेहरू से लेकर राजीव गांधी और इंदिरा गांधी तक ने आरक्षण का विरोध किया।
विधानसभा चुनाव को लेकर सीएम ने कहा कि इस तरह की स्क्रिप्ट से बड़ा नुकसान हमारा हुआ है। कांग्रेस की रणनीति पर सीएम सैनी ने कहा कि हुड्डा साहब अभी हरियाणा में हिसाब मांगने निकले थे। हमने पूछा कि 10 साल सीएम रहे, कितने किसानों की फसल एमएसपी पर खरीदा, कितने किसानों को मुआवजा दिया। जम्मू कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस से कांग्रेस के गठबंधन पर हुड्डा को कठघरे में खड़ा किया।
सीएम सैनी ने अग्निवीर के मुद्दे पर कहा कि हमारी सरकार ने इसके लिए हर नौकरी में 10 फीसदी आरक्षण का प्रावधान किया है। जो अग्निवीर अपना बिजनेस करना चाहेगा, उन्हें आर्थिक मदद उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने फेरबदल करने को लेकर सवाल पर कहा कि समय के अनुसार फैसले लिए जाएंगे।  
सीएम ने कहा कि विनेश हमारी बेटी है हरियाणा की, जब विनेश को अयोग्य घोषित किया गया था तब मैंने कहा था कि हम पूरा सम्मान देने वाले है। कांग्रेस ने खिलाड़ियों के कंधे पर बंदूक रखकर निशाना साधा। विनेश ने हाल ही में दावा किया था कि उन्हें सरकार की ओर से अब तक कुछ नहीं मिला है।
हरियाणा में मुख्यमंत्री बदलने के पीछे वजह बताने के सवाल पर सीएम सैनी ने कहा कि देश को अब मनोहरलालजी की आवश्यकता है। अब देश के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि झूठ जल्दी फैल जाता है। नीचे आग नहीं होती है तभी धुआं ऊपर दिखता है। सीएम सैनी ने कहा कि हमारी सरकार ने इसतरह के बुजुर्गों को भी पेंशन देने का काम किया है जिनकी पेंशन नहीं बनती थी।

You Might Also Like

पीएम मोदी वायु प्रदूषण को राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करें

नवजोत कौर सिद्धू ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, अमरिंदर सिंह पर लगाए आरोप

महाकुंभ भगदड़ में आ रही षड्यंत्र की बू, जांच के बाद जिम्मेदार होंगे शर्मिंदा

वोटिंग से पहले आप को सता रहा ये डर, झुग्गी बस्तियों में लगाईं टीमें

…जब लोकसभा में अखिलेश ने कहा- अगर यह बात गलत है तो मैं दे दूंगा इस्तीफा

September 24, 2024 September 24, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article स्मार्ट मीटर न लगवाने वालों पर बिजली विभाग की कड़ी कार्रवाई स्मार्ट मीटर न लगवाने वालों पर बिजली विभाग की कड़ी कार्रवाई
Next Article हिजबुल्ला के खात्में की तैयारी में इजराइल……लोगों से तुरंत घर छोड़ने को कहा
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी, एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन….
सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी, एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि, SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़….
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि, SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जीवन में संघर्ष से मिली सफलता ही इतिहास रचती है – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा…..
जीवन में संघर्ष से मिली सफलता ही इतिहास रचती है – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
विश्व स्तनपान सप्ताह के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सफल आयोजन, छत्तीसगढ़ के प्रथम “मातृ दूध कोष (Mother Milk Bank)” की घोषणा……
विश्व स्तनपान सप्ताह के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सफल आयोजन, छत्तीसगढ़ के प्रथम “मातृ दूध कोष (Mother Milk Bank)” की घोषणा……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?