By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: लेबनान के घरों में मिसाइल, गैराज में रॉकेट; हिज्बुल्लाह की तैयारी देख तिलमिलाया इजरायल…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > विदेश > लेबनान के घरों में मिसाइल, गैराज में रॉकेट; हिज्बुल्लाह की तैयारी देख तिलमिलाया इजरायल…
विदेश

लेबनान के घरों में मिसाइल, गैराज में रॉकेट; हिज्बुल्लाह की तैयारी देख तिलमिलाया इजरायल…

Last updated: 2024/09/25 at 2:57 AM
Share
4 Min Read
लेबनान के घरों में मिसाइल, गैराज में रॉकेट; हिज्बुल्लाह की तैयारी देख तिलमिलाया इजरायल…
SHARE

इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच तनाव अपने चरम पर है। वहीं अब लेबनान के घरों में मिले मौत के सामान से इजरायल का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है।

इजरायल ने दावा किया है कि हिज्बुल्लाह ने लेबनान के घरों में खतरनाक हथियार जैसे कि क्रूज मिसाइलें, बड़े वारहेड वाले रॉकेट और ड्रोन छिपाए हुए हैं।

इस सिलसिले में इजरायल कुछ तस्वीरें भी जारी की हैं, जिनमें से एक में लंबी दूरी का रॉकेट एक हाइड्रोलिक लॉन्चर पर रखा हुआ दिखाई दे रहा है। इन तस्वीरों के जारी होने के बाद इजरायली सेना ने हिज्बुल्लाह के खिलाफ हमले और तेज कर दिए हैं।

इजरायली सेना के अनुसार, उन्होंने लेबनान के विभिन्न हिस्सों में हमले करके कई खतरनाक हथियारों को टारगेट किया है। इजरायली रक्षा मंत्री योव गैलंट ने कहा है कि इजरायल हिज्बुल्लाह द्वारा पिछले 20 वर्षों में बनाए गए बुनियादी ढांचे को नष्ट कर रहा है।

अब तक 1,600 से अधिक हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर हवाई हमले किए जा चुके हैं, जिनमें से ज्यादातर उन जगहों पर हैं जहां हिज्बुल्लाह ने अपने हथियार छिपाए थे।

इजरायली सेना के प्रवक्ता, रियर एडमिरल डैनियल हागारी ने बताया कि हिज्बुल्लाह ने लेबनान के दक्षिणी हिस्से को युद्ध क्षेत्र में तब्दील कर दिया है।

इजरायली सेना ने लेबनानी निवासियों को चेतावनी दी है कि वे उन इलाकों से निकल जाएं जहां हिज्बुल्लाह ने अपने हथियार छिपा रखे हैं।

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने लेबनान के नागरिकों को आश्वासन दिया है कि उनका संघर्ष हिज्बुल्लाह के साथ है, न कि लेबनान के लोगों के साथ। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपनी सुरक्षा के लिए कदम उठाएं और हिज्बुल्लाह से दूरी बनाए रखें।

वहीं लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इजरायली हवाई हमलों में अब तक 558 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें 50 बच्चे और 94 महिलाएं शामिल हैं।

इसके अलावा, 1,835 से अधिक लोग घायल हुए हैं और हजारों लोग अपने घर छोड़कर सुरक्षित जगहों की तलाश में हैं। स्थानीय लोगों के लिए यह समय बहुत कठिन है।

बेरूत के निवासी हसन उमर का कहना है, “जब तक हमारे पड़ोस में इजरायल जैसा देश है, हम सुरक्षित नहीं सो सकते।” वहीं दक्षिणी लेबनान के एक टैक्सी ड्राइवर अफीफ इब्राहीम ने इजरायल के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, “वे (इजरायल) हमें झुकाना चाहते हैं, लेकिन हम केवल अल्लाह के सामने झुकते हैं।”

इस बीच, संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर टर्क और व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने संघर्ष को कम करने के लिए कूटनीतिक उपायों की जरूरत पर जोर दिया है। सुलिवन को उम्मीद है कि इजरायल और लेबनान के बीच के तनाव को बातचीत से हल किया जा सकता है।

हालांकि, हिज्बुल्लाह ने इजरायल पर अपने रॉकेट हमले जारी रखे हैं और मंगलवार को इजरायली सैन्य ठिकाने पर नए ‘फादी 3’ रॉकेट का इस्तेमाल किया। दूसरी ओर, इजरायली सेना ने भी हिज्बुल्लाह पर हमले और तेज करने की बात कही है।

The post लेबनान के घरों में मिसाइल, गैराज में रॉकेट; हिज्बुल्लाह की तैयारी देख तिलमिलाया इजरायल… appeared first on .

You Might Also Like

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

September 25, 2024 September 25, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article रायपुर : प्रधानमंत्री मोदी के सफल अमेरिका प्रवास पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों की ओर से दी बधाई और शुभकामनाएं… रायपुर : प्रधानमंत्री मोदी के सफल अमेरिका प्रवास पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों की ओर से दी बधाई और शुभकामनाएं…
Next Article तिरुपति लड्डू विवाद से सहमी ओडिशा सरकार, पुरी के जगन्नाथ मंदिर पर बड़ा कदम… तिरुपति लड्डू विवाद से सहमी ओडिशा सरकार, पुरी के जगन्नाथ मंदिर पर बड़ा कदम…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सुशासन, विकास और सुरक्षा के संकल्प के साथ बढ़ रहे हैं आगे: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
सुशासन, विकास और सुरक्षा के संकल्प के साथ बढ़ रहे हैं आगे: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नगरीय निकायों को होली के पहले वेतन के लिए चुंगी क्षतिपूर्ति मद से 51.71 करोड़ रुपये का आबंटन….
नगरीय निकायों को होली के पहले वेतन के लिए चुंगी क्षतिपूर्ति मद से 51.71 करोड़ रुपये का आबंटन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
व्यवसायी के तौर पर पहचान बना रहीं हैं रेणुबाला: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के माध्यम से महिलाएं हो रहीं हैं आत्मनिर्भर…
व्यवसायी के तौर पर पहचान बना रहीं हैं रेणुबाला: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के माध्यम से महिलाएं हो रहीं हैं आत्मनिर्भर…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बस्तर के नवाचार देख उत्साहित हुईं बिलासपुर की दीदियाँ, एक्सपोजर विजिट में सीखीं इंटीग्रेटेड फार्मिंग की बारीकियां….
बस्तर के नवाचार देख उत्साहित हुईं बिलासपुर की दीदियाँ, एक्सपोजर विजिट में सीखीं इंटीग्रेटेड फार्मिंग की बारीकियां….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?