By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: केजरीवाल का सवाल, क्या 75 साल वाला कानून मोदी जी पर लागू नहीं होगा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > केजरीवाल का सवाल, क्या 75 साल वाला कानून मोदी जी पर लागू नहीं होगा
राज्य

केजरीवाल का सवाल, क्या 75 साल वाला कानून मोदी जी पर लागू नहीं होगा

Last updated: 2024/09/25 at 1:17 PM
Share
4 Min Read
SHARE

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर BJP-RSS पर निशाना साधते हुए नजर आए. उन्होंने RSS प्रमुख मोहन भागवत को चिट्ठी लिखकर BJP को लेकर 5 सवाल किए. इन सवालों में उन्होंने BJP का घेराव किया और RSS प्रमुख मोहन भागवत से पूछा कि 75 साल वाला कानून मोदी जी पर लागू नहीं होगा. क्या सबके लिए कानून का समान नहीं किया जाना चाहिए? दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस्तीफा देने के बाद से लगातार BJP, RSS प्रमुख मोहन भागवत पर हमलावर नजर आ रहे हैं. अब एक बार फिर उन्होंने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से 5 सवाल किए और इस बार आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने संघ प्रमुख मोहन भागवत को सीधा चिट्ठी लिखी और जमकर निशाना साधा. उन्होंने कई तीखे सवाल किए.

केजरीवाल के 5 सवाल-

  • आप सबने मिलकर कानून बनाया कि 75 साल की उम्र के बाद BJP नेता रिटायर हो जाएंगे. इस कानून का खूब प्रचार किया गया और इसी कानून के तहत आडवाणी जी और क मुरली मनोहर जोशी जी जैसे कद्दावर BJP नेताओं को रिटायर किया गया. अब अमित शाह दी का कहना है कि वो कानून मोदी जी पर लागू नहीं होगा? क्या इस पर आपकी सहमति है? क्या सबके लिए कानून का समान नहीं किया जाना चाहिए.
  • 28 जून 2023 को मोदी जी ने एक सार्वजनिक भाषण में एक पार्टी और उनके नेता पर 70 हज़ार के घोटाले का आरोप लगाया और कुछ दिन बाद उस नेता के साथ सरकार बना ली और उसी नेता, जिसको कल तक भ्रष्ट कहते थे. उसे उपमुख्यमंत्री बना दिया. ऐसे कई मामले हैं. जब दूसरी पार्टी के भ्रष्ट नेताओं को पार्टी में शामिल कराया गया. क्या आपने ऐसी BJP की कल्पना की थी. यह सब देखकर आपको कष्ट नहीं होता?
  • देशभर में तरह-तरह के लालच देकर या फिर ED-CBI की धमकी देकर दूसरी पार्टी के नेताओं को तोड़ा जा रहा है. उनकी पार्टियों को तोड़ जा रहा है और दूसरी पार्टियों की सरकार को गिराया जा रहा है. क्या इस तरह से चुनी हुई सरकारों को गिराना देश के लोकतंत्र के लिए सही है? किसी भी तरह बेईमानी करके सत्ता हासिल करना क्या आपको या RSS को मंजूर है?
  • BJP वो पार्टी है जो RSS की कोख में पैदा हुई. यह RSS की जिम्मेदारी है कि अगर BJP पथ भ्रमित होती है तो उसे सही रास्ते पर लाए. क्या आपने कभी प्रधानमंत्री जी को गलत काम करने से रोका?
  • जेपी नड्डा ने कहा कि BJP को RSS की जरूरत नहीं है. RSS एक तरह से BJP की मां है, तो क्या बेटा इतना बड़ा हो गया है कि मां को आंख दिखाने लगे? मुझे पता चलता है कि नड्डा जी के इस बयान ने हर RSS कार्यकर्ता को बहुत आहत किया. देश जानना चाहता है कि उनके बयान से आपके दिल पर क्या गुजरी.

केजरीवाल ने दिया था इस्तीफा
अरविंद केजरीवाल ने 21 सितंबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद आतिशी दिल्ली की नई सीएम बन गई हैं हालांकि जब से वह मुख्यमंत्री बनी हैं. तब से उन्हें कई बार यह कहते हुए सुना जा चुका है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री सिर्फ अरविंद केजरीवाल ही है. मंगलवार को वह सीएम बनने के बाद जब हनुमान मंदिर पहुंचीं, तब भी उन्होंने यही कहा कि उन्होंने यही दुआ मांगी कि केजरीवाल फिर से दिल्ली के मुख्यमंत्री बनें.

You Might Also Like

मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना से मिली राहत, निरमनी बाई के परिवार को मिला नया सहारा…

छत्तीसगढ़ में मखाना उत्पादन को प्रोत्साहन, योजना का तेजी के साथ हो रहा है क्रियान्वयन, धमतरी, बालोद, महासमुंद और गरियाबंद जिलों में शुरू हुई मखाना विकास योजना, 178 लाख की राशि स्वीकृत….

सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण….

सुकमा जहाँ सड़कें खत्म होती हैं, वहाँ से शुरू होती है उम्मीद की नई किरण, मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान और आंखों में बेहतर भविष्य की उम्मीद जगा रहा है…..

‘प्रोजेक्ट धड़कन’ से 2 साल की पारूल को मिला नया जीवन, ब्रेहबेड़ा की नन्हीं बच्ची की सफल हार्ट सर्जरी, अबूझमाड़ से रायपुर तक पहुंची उम्मीद की धड़कन…..

September 25, 2024 September 25, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article इवेंट में बारिश के दौरान श्रद्धा-आदित्य की मुलाकात ने फैंस को दिलाई ‘आशिकी 2’ की याद इवेंट में बारिश के दौरान श्रद्धा-आदित्य की मुलाकात ने फैंस को दिलाई ‘आशिकी 2’ की याद
Next Article दिल्ली के शकरपुर में छात्रा के बाथरूम में मिला हिडेन कैमरा, मकान मालिक गिरफ्तार
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना से मिली राहत, निरमनी बाई के परिवार को मिला नया सहारा…
मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना से मिली राहत, निरमनी बाई के परिवार को मिला नया सहारा…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
छत्तीसगढ़ में मखाना उत्पादन को प्रोत्साहन, योजना का तेजी के साथ हो रहा है क्रियान्वयन, धमतरी, बालोद, महासमुंद और गरियाबंद जिलों में शुरू हुई मखाना विकास योजना, 178 लाख की राशि स्वीकृत….
छत्तीसगढ़ में मखाना उत्पादन को प्रोत्साहन, योजना का तेजी के साथ हो रहा है क्रियान्वयन, धमतरी, बालोद, महासमुंद और गरियाबंद जिलों में शुरू हुई मखाना विकास योजना, 178 लाख की राशि स्वीकृत….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण….
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सुकमा जहाँ सड़कें खत्म होती हैं, वहाँ से शुरू होती है उम्मीद की नई किरण, मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान और आंखों में बेहतर भविष्य की उम्मीद जगा रहा है…..
सुकमा जहाँ सड़कें खत्म होती हैं, वहाँ से शुरू होती है उम्मीद की नई किरण, मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान और आंखों में बेहतर भविष्य की उम्मीद जगा रहा है…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Mar    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?