By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CM साय के निर्देश, छत्तीसगढ़ में सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रिया तेज
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > CM साय के निर्देश, छत्तीसगढ़ में सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रिया तेज
छत्तीसगढ़राज्य

CM साय के निर्देश, छत्तीसगढ़ में सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रिया तेज

Last updated: 2024/09/27 at 9:35 AM
Share
3 Min Read
SHARE

रायपुर

छत्तीसगढ़ में सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रिया तेज कर दी गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर विभिन्न विभागों में लंबे समय से खाली पदों को भरने की पहल शुरू हो गई है। इस पहल के अंतर्गत स्वास्थ्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, कृषि, ग्रामीण आजीविका मिशन, नगर सैनिकों सहित कई विभागों में भर्ती की स्वीकृति दी गई है। वित्त विभाग ने इस प्रक्रिया को हरी झंडी दे दी है, जिससे विभाग जल्द से जल्द भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने में जुट गए हैं।

बता दें कि न्यायपालिका में कर्मचारियों की कमी को दूर करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर न्यायालयों में 362 रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को मंजूरी दी गई है। उपमुख्यमंत्री अरूण साव के निर्देश पर विधि एवं विधायी विभाग ने वित्त विभाग को प्रस्ताव भेजा था, जिसे तुरंत स्वीकृति मिल गई। इन 362 पदों में कई महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिससे न्यायालयों के कार्यों को सुचारू रूप से चलाने में मदद मिलेगी।

इन पदों में व्यवहार न्यायाधीश के 57 पद, स्टेनोग्राफर के 46 पद, सहायक ग्रेड-3 के 118 पद, स्टेनोटायपिस्ट के 07 पद, वाहन चालक के 08 पद, प्रोसेस सर्वर के 05 पद, और चौकीदार, गार्डनर, स्वीपर, वाटरमेन के 83 पद शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, एक सहायक प्रोग्रामर का पद भी भरा जाएगा। इस भर्ती से न्यायिक प्रक्रियाओं में तेजी लाने के साथ-साथ न्यायालयों की कार्यकुशलता में भी वृद्धि होगी। कर्मचारियों की संख्या बढ़ने से कामकाज का निष्पादन समय पर और सुचारू ढंग से हो सकेगा।

ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती प्रक्रिया फिर से शुरू
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में 321 ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों के पदों पर लंबित भर्ती प्रक्रिया फिर से शुरू की गई है। व्यापम द्वारा आयोजित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन 30 सितंबर से 10 अक्टूबर 2024 के बीच किया जाएगा, जिसके बाद नियुक्ति प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा। यह भर्ती प्रदेश में कृषि विकास को सुदृढ़ बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

स्वास्थ्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और ग्रामीण आजीविका मिशन में भी होंगी भर्तियां
विभिन्न विभागों में भी रिक्त पदों पर भर्ती के लिए वित्त विभाग से मंजूरी मिल चुकी है। स्वास्थ्य विभाग में 650 रिक्त पदों, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 181 पदों और ग्रामीण आजीविका मिशन में 237 पदों पर भर्ती प्रक्रिया को जल्द ही पूरा किया जाएगा। इसके अलावा बिलासपुर में 465 नगर सैनिकों की भर्ती प्रक्रिया भी प्रगति पर है।

You Might Also Like

बस्तर संभाग में रेशम विकास कार्यों की समीक्षा…..

पीएम-किसान की 20वीं किस्त कल होगी जारी, छत्तीसगढ़ के 24.52 लाख किसानों को मिलेंगे 490.54 करोड़ रुपये…..

मोदी सरकार के 12 वर्ष- विकास, जनकल्याण और सुशासन की उपलब्धियों का भव्य प्रदर्शन….

संकट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन, आंधी-तूफान प्रभावित 474 परिवारों को 69 लाख रुपये से अधिक की राहत सहायता….

मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन…..

September 27, 2024 September 27, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article पुतिन ने पश्चिमी देशों को न्यूक्लियर हमले की चेतावनी दी
Next Article सिद्धारमैया सरकार का बड़ा फैसला
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

बस्तर संभाग में रेशम विकास कार्यों की समीक्षा…..
बस्तर संभाग में रेशम विकास कार्यों की समीक्षा…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
पीएम-किसान की 20वीं किस्त कल होगी जारी, छत्तीसगढ़ के 24.52 लाख किसानों को मिलेंगे 490.54 करोड़ रुपये…..
पीएम-किसान की 20वीं किस्त कल होगी जारी, छत्तीसगढ़ के 24.52 लाख किसानों को मिलेंगे 490.54 करोड़ रुपये…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मोदी सरकार के 12 वर्ष- विकास, जनकल्याण और सुशासन की उपलब्धियों का भव्य प्रदर्शन….
मोदी सरकार के 12 वर्ष- विकास, जनकल्याण और सुशासन की उपलब्धियों का भव्य प्रदर्शन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
संकट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन, आंधी-तूफान प्रभावित 474 परिवारों को 69 लाख रुपये से अधिक की राहत सहायता….
संकट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन, आंधी-तूफान प्रभावित 474 परिवारों को 69 लाख रुपये से अधिक की राहत सहायता….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?