By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: अमेरिका में बार-बार हिंदू मंदिरों पर हमले से भड़का भारत, अधिकारियों के सामने उठाया मामला…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > विदेश > अमेरिका में बार-बार हिंदू मंदिरों पर हमले से भड़का भारत, अधिकारियों के सामने उठाया मामला…
विदेश

अमेरिका में बार-बार हिंदू मंदिरों पर हमले से भड़का भारत, अधिकारियों के सामने उठाया मामला…

Last updated: 2024/09/27 at 12:35 PM
Share
4 Min Read
अमेरिका में बार-बार हिंदू मंदिरों पर हमले से भड़का भारत, अधिकारियों के सामने उठाया मामला…
SHARE

अमेरिका में कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो में हिंदू मंदिर में हुई तोड़फोड़ पर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई है।

खबर है कि इस संबंध में अमेरिकी अधिकारियों से भी संपर्क साधा गया है। मंदिर में अज्ञात बदमाशों ने नफरत फैलाने के मकसद से बीएपीएस मंदिर में तोड़फोड़ की और उसकी दीवारों पर ‘हिंदुओं वापस जाओ’ के नारे लिख दिए थे।

कॉन्सुलेट जनरल ऑफ इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘सैन फ्रांसिस्कों में कॉन्सुलेट जनरल ऑफ इंडिया 24 सितंबर की रात सैक्रामेंटो के BAPS श्री स्वामिनारायण मदिर में हुई तोड़फोड़ की कड़ी निंदा करता है।

CGI ने इस मामले को स्थानीय अधिकारियों के सामने उठाया है, ताकि इस मामले पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।’

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अधिकारी इस तोड़फोड़ की घटना की जांच कर रहे हैं। खबरें हैं कि इसमें भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर के खिलाफ अपशब्द भी लिखे गए थे।

सैक्रामेंटो काउंटी शैरिफ की दफ्तर से कहा गया था कि तोड़फोड़ करने वालों में दीवारों पर स्प्रे से दीवारों पर लिख दिया था। साथ ही पानी के कुछ पाइप को भी नुकसान पहुंचाया गया था।

क्या था मामला

बीएपीएस जनसंपर्क विभाग ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘न्यूयॉर्क में बीएपीएस मंदिर में अपवित्रिकरण की घटना के 10 दिन से भी कम समय में सैक्रामेंटो में हमारे मंदिर में बीती रात को यह घटना हुई और ‘हिंदुओं वापस जाओ’ के हिंदू-विरोधी नारे लिखे गए।

हम शांति की प्रार्थना के साथ नफरत के खिलाफ एकजुट हैं।’ न्यूयॉर्क के मेलविले में 17 सितंबर को बीएपीएस श्री स्वामीनारायण मंदिर में हुई अपवित्रिकरण की घटना के बाद बुधवार रात को यह घटना हुई।

संगठन ने एक बयान में कहा, ‘नफरत की निंदा के प्रति हम दृढ़ हैं। इस घटना से हमारा दुख और गहरा हो गया है तथा दिल में नफरत रखने वालों सहित सभी के लिए हमारी प्रार्थनाएं और मजबूत हो गई हैं।’

बयान में कहा गया, ‘बीएपीएस इस घृणा अपराध पर कानून प्रवर्तन अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है।’

बयान में कहा गया है, ‘सैक्रामेंटो में बीएपीएस श्री स्वामीनारायण मंदिर जीवंत हिंदू समुदाय का स्थान है जो बड़े समुदाय के वास्ते कई गतिविधियों और परियोजनाओं में लगा हुआ है।

हम इस सामुदायिक ताने-बाने का अभिन्न अंग हैं और रहेंगे।’ इस घटना के बाद मंदिर से संबद्ध लोग प्रार्थना के लिए एकत्रित हुए तथा उन्होंने परम पावन महंत स्वामी महाराज के सद्भाव और सम्मान के आदर्श को याद करते हुए शांति एवं एकता का आह्वान किया।

देश में हिंदू समुदाय के खिलाफ घृणा अपराध और मंदिर में तोड़फोड़ की निरंतर बढ़ती प्रवृत्ति के बीच अमेरिका में एक महीने से भी कम समय में बीएपीएस मंदिर में अपवित्रिकरण की यह दूसरी घटना है।

The post अमेरिका में बार-बार हिंदू मंदिरों पर हमले से भड़का भारत, अधिकारियों के सामने उठाया मामला… appeared first on .

You Might Also Like

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

September 27, 2024 September 27, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article हमास-हिजबुल्ला पर चढ़ाई कर रहे इजरायल पर तीसरे ने कर दिया अटैक, आयरन डोम ने ऐसे बचाया… हमास-हिजबुल्ला पर चढ़ाई कर रहे इजरायल पर तीसरे ने कर दिया अटैक, आयरन डोम ने ऐसे बचाया…
Next Article तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम….  
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शासन के द्वारा 10 बसें संचालित: सुकमा के सुदूर अंचलों में आवागमन हुआ आसान, जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…..
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शासन के द्वारा 10 बसें संचालित: सुकमा के सुदूर अंचलों में आवागमन हुआ आसान, जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान: हर्बल गुलाल निर्माण से आत्मनिर्भर बनीं झाटीबिन की दीदियां…..
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान: हर्बल गुलाल निर्माण से आत्मनिर्भर बनीं झाटीबिन की दीदियां…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
होली खुशियों और जुड़ाव का अवसर, किसानों की समृद्धि से बढ़ा उत्साह – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
होली खुशियों और जुड़ाव का अवसर, किसानों की समृद्धि से बढ़ा उत्साह – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा, 96 हेक्टेयर जलक्षेत्र में मछली पालन से कमा रहे 01 लाख 50 हजार रूपए…..
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा, 96 हेक्टेयर जलक्षेत्र में मछली पालन से कमा रहे 01 लाख 50 हजार रूपए…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?