By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: फिल्म ‘गेम चेंजर’ का नया गाना ‘रा माचा माचा’ पर आया अपडेट
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > मनोरंजन > फिल्म ‘गेम चेंजर’ का नया गाना ‘रा माचा माचा’ पर आया अपडेट
मनोरंजन

फिल्म ‘गेम चेंजर’ का नया गाना ‘रा माचा माचा’ पर आया अपडेट

Last updated: 2024/09/27 at 1:58 PM
Share
3 Min Read
SHARE

साउथ के सुपरस्टार राम चरण इन दिनों काफी चर्चा में हैं। हाल में ही उनके पिता चिरंजीवी को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का सम्मान मिला है। इसके अलावा वह अपनी आगामी फिल्म 'गेम चेंजर' को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनकी इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के निर्माता भी लगातार इसे लेकर नई जानकारियां साझा कर रहे हैं। अब इस फिल्म के दूसरे गाने ‘रा माचा माचा’ को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। 

फिल्म का नया गाना  'रा माचा माचा' की पहली झलक 28 अक्तूबर को सामने आने वाली है, जिसे एक लेकर एक दिलचस्प जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस गाने में राम चरण का शानदार सिंगल-शॉट डांस देखने को मिलेगा, जो निश्चित ही अभिनेता के फैंस को काफी पसंद आएगा। राम चरण को एक अच्छे डांसर के रूप में जाना जाता है। उन्होंने इस गाने के भी कठिन डांस मूव्स को बेहद सहजता से किया है। इस गाने को बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने कोरियोग्राफ किया है। कहा जा रहा है कि गाने में हजार से ज्यादा डांसर नजर आएंगे। इसके साथ ही यह गाना कुछ प्रसिद्ध भारतीय नृत्य रूपों और लोक कला रूपों को भी श्रद्धांजलि देगा। 

बीते दिनों ही शंकर निर्देशित इस फिल्म का दूसरा सिंगल 'रा माचा माचा' को लेकर जानकारी साझा की गई थी। इसमें बताया गया था कि 28 सितंबर, 2024 को गाने की झलक दिखाई जाएगी। निर्माताओं ने इसे लेकर एक दिलचस्प पोस्ट साझा करते हुए लिखा था, "उत्सव शुरू होने वाला है।" इस पोस्टर में अभिनेता का एक नया लुक दिखाया गया था, जिसमें वह आईएएस अधिकारी के अवतार में नजर आ रहे थे। टाई और चश्मे के साथ नीले रंग की शर्ट की पोशाक में राम चरण काफी आकर्षक नजर आ रहे हैं।

इस गाने का प्रोमो 28 सितंबर को रिलीज होगा, जबकि पूरा गाना 30 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। गाने में थमन का संगीत है, जबकि अनंथा श्रीराम ने इसे लिखा है। वहीं, नकाश अजीज ने इस गाने को अपनी आवाज दी है। विवेक वेलमुरुगन और कुमार ने इस गाने के तमिल और हिंदी संस्करण लिखे हैं।

राम चरण के साथ फिल्म में कियारा आडवाणी, एसजे सूर्या, श्रीकांत, अंजलि, सुनील आदि कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म एक राजनीतिक एक्शन ड्रामा है, जिसमें राम चरण आईएएस अधिकारी की भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्दशन साउथ के मशहूर निर्देशक शंकर ने किया है। फिल्म इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने वाली है। फिल्म का निर्माण  श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स बैनर के तले दिल राजू ने किया है। 

You Might Also Like

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

September 27, 2024 September 27, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article शाकिब अल हसन ने टी20 इंटरनेशनल से लिया संन्यास
Next Article मानसून अभी भी सक्रिय: पहाड़ों से मैदानी इलाकों तक, बिहार और बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट मानसून अभी भी सक्रिय: पहाड़ों से मैदानी इलाकों तक, बिहार और बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सिख गुरुओं की सीख और बलिदान हम सभी को देती है प्रेरणा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
सिख गुरुओं की सीख और बलिदान हम सभी को देती है प्रेरणा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सुशासन और विकास की नीति पर बढ़ रहा विश्वास : नक्सल-मुक्त बस्तर का सपना तेजी से हो रहा है साकार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
सुशासन और विकास की नीति पर बढ़ रहा विश्वास : नक्सल-मुक्त बस्तर का सपना तेजी से हो रहा है साकार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने चंदपुरिहा कंसोधन वैश्य गुप्ता समाज को सामुदायिक भवन की दी सौगात….
उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने चंदपुरिहा कंसोधन वैश्य गुप्ता समाज को सामुदायिक भवन की दी सौगात….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
संत कबीर की वाणी समाज को जोड़ती है, सरकार का संकल्प जनजीवन संवारता है : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
संत कबीर की वाणी समाज को जोड़ती है, सरकार का संकल्प जनजीवन संवारता है : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?