By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: दिल्ली में कितने किलोमीटर का होगा एयर ट्रेन का रूट
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > दिल्ली में कितने किलोमीटर का होगा एयर ट्रेन का रूट
राज्य

दिल्ली में कितने किलोमीटर का होगा एयर ट्रेन का रूट

Last updated: 2024/09/27 at 3:45 PM
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली का इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर के सबसे व्यस्त और बड़े एयरपोर्ट में से एक है, जहां से हर दिन हजारों यात्री उड़ान भरते हैं। इनमें बड़ी संख्या में वे इंटरनेशनल पैसेंजर भी होते हैं, जिनकी कनेक्टिंग फ्लाइट होती है या फिर वे एयरपोर्ट के टर्मिनल एक पर पहुंच कर फिर टर्मिनल दो या तीन पर जाने के लिए सड़क मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। इस दौरान उन्हें काफी जाम का सामना करने के साथ पैदल भी चलना पड़ता है। लेकिन आने वाले तीन सालों में यात्रियों को इस परेशानियों से छुटकारा मिल जाएगा और वे आराम से एक टर्मिनल से दूसरे टर्मिनल तक आवाजाही कर सकेंगे और यह संभव हो सकेगा एयर ट्रेन के माध्यम से। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) यात्रियों की इस परेशानी को दूर करने के लिए जाम फ्री एयर ट्रेन यानी ऑटोमेटिक पीपल मूवर (एपीएम) की सुविधा आरंभ करने करने जा रहा है। इस एयर ट्रेन की शुरुआत के बाद हवाई यात्री बिना जाम में फंसे कुछ ही मिनट में टी3 एवं टी2 तक पहुंच सकेंगे। इस एयर ट्रेन के रूट की कुल लंबाई 7।7 किलोमीटर होगी और यह महज चार स्टॉप टर्मिनल 1, टी2/3, एयरोसिटी और कार्गो सिटी पर रुकेगी। इस प्रोजेक्ट को साल 2027 के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस प्रोजेक्ट के लिए डायल ने टेंडर भी जारी कर दिया है और संभावना है कि आगामी अक्टूबर-नवंबर तक टेंडर के लिए बिडिंग प्रोसेस भी शुरू हो जाएगी। इस पूरे प्रोजेक्ट की कुल लागत करीब 2,000 करोड़ रुपये बताई जा रही है। वर्तमान में दिल्ली एयरपोर्ट के इंटरनेशनल टर्मिनल 3 या घरेलू टर्मिनल 1 पर पहुंचने वाले यात्रियों को अपनी कनेक्टिंग फ्लाइट को पकड़ने के लिए दोनों टर्मिनल के बीच की करीब 7 किलोमीटर की दूरी सडक़ मार्ग के तय करनी पड़ती है। जिसके लिए बस या टैक्सी से यात्रा का विकल्प उन यात्रियों के पास होता है। लेकिन कई बार इसके लिए उन्हें लंबे इंतजार और इसके बाद सड़क पर लगने वाले ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ता है, जो वापस लौट रहे यात्रियों को और थकाने वाला होता है तो वहीं, यात्रा की शुरुआत कर रहे यात्रियों के सफर की शुरुआत को कष्टकारी बना देता है। लेकिन इस एयर ट्रेन की शुरुआत के बाद वे महज कुछ ही मिनटों में एक टर्मिनल से दूसरे टर्मिनल तक पहुंच सकेंगे।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शासन के द्वारा 10 बसें संचालित: सुकमा के सुदूर अंचलों में आवागमन हुआ आसान, जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…..

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान: हर्बल गुलाल निर्माण से आत्मनिर्भर बनीं झाटीबिन की दीदियां…..

होली खुशियों और जुड़ाव का अवसर, किसानों की समृद्धि से बढ़ा उत्साह – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा, 96 हेक्टेयर जलक्षेत्र में मछली पालन से कमा रहे 01 लाख 50 हजार रूपए…..

रंगों के साथ खुशहाली- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसानों को दी बड़ी सौगात: किसानों को समृद्धि का उपहार-कृषक उन्नति योजना से खातों में पहुंची अंतर राशि….

September 27, 2024 September 27, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article फेस्टिव सीजन से पहले Paytm ने लॉन्च किया Travel Carnival 
Next Article पुनर्वास योजना का लाभ पाने नक्सली बनकर आत्मसमर्पण करने पहुंचा युवक
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शासन के द्वारा 10 बसें संचालित: सुकमा के सुदूर अंचलों में आवागमन हुआ आसान, जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…..
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शासन के द्वारा 10 बसें संचालित: सुकमा के सुदूर अंचलों में आवागमन हुआ आसान, जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान: हर्बल गुलाल निर्माण से आत्मनिर्भर बनीं झाटीबिन की दीदियां…..
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान: हर्बल गुलाल निर्माण से आत्मनिर्भर बनीं झाटीबिन की दीदियां…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
होली खुशियों और जुड़ाव का अवसर, किसानों की समृद्धि से बढ़ा उत्साह – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
होली खुशियों और जुड़ाव का अवसर, किसानों की समृद्धि से बढ़ा उत्साह – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा, 96 हेक्टेयर जलक्षेत्र में मछली पालन से कमा रहे 01 लाख 50 हजार रूपए…..
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा, 96 हेक्टेयर जलक्षेत्र में मछली पालन से कमा रहे 01 लाख 50 हजार रूपए…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?