By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मारा गया हिजबुल्ला का प्रमुख हसन नसरल्ला, इस्राइली सेना ने कहा- अब कभी दुनिया को डरा नहीं पाएगा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > विदेश > मारा गया हिजबुल्ला का प्रमुख हसन नसरल्ला, इस्राइली सेना ने कहा- अब कभी दुनिया को डरा नहीं पाएगा
विदेश

मारा गया हिजबुल्ला का प्रमुख हसन नसरल्ला, इस्राइली सेना ने कहा- अब कभी दुनिया को डरा नहीं पाएगा

Last updated: 2024/09/28 at 5:57 PM
Share
4 Min Read
मारा गया हिजबुल्ला का प्रमुख हसन नसरल्ला, इस्राइली सेना ने कहा- अब कभी दुनिया को डरा नहीं पाएगा
SHARE

बेरूत इस्राइल और हिजबुल्ला के संघर्ष के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल हिजबुल्ला का प्रमुख हसन नसरल्ला मारा गया है। इस्राइली सेना ने इसकी पुष्टि कर दी है। इस्राइल की सेना आईडीएफ ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा एक पोस्ट में लिखा है कि ‘हसन नसरल्ला अब कभी दुनिया को आतंकित नहीं कर पाएगा’। शुक्रवार को लेबनान के बेरूत में इस्राइली हवाई हमले में हिजबुल्ला के प्रमुख हसन नसरल्ला के मारे जाने की सुगबुगाहट उसी वक्त शुरू हो गई थी, जब ये जानकारी सामने आई थी कि इस्राइली सेना ने हिजबुल्ला के मुख्यालय को निशाना बनाया है। साथ ही हमले के बाद इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भी अपना अमेरिका दौरा बीच में छोड़कर ही इस्राइल के लिए रवाना हो गए थे। उसके बाद से ही हिजबुल्ला के शीर्ष नेता के मारे जाने के कयास लगाए जा रहे थे। अब इस्राइली सेना ने हसन नसरल्ला की मौत की पुष्टि कर इन कयासों को सच साबित कर दिया है। हालांकि अभी तक हिजबुल्ला की तरफ से इसे लेकर कोई बयान नहीं दिया गया है।

Contents
जमीन के भीतर मौजूद हिजबुल्ला के ठिकाने को किया तबाहहिजबुल्ला के कई शीर्ष कमांडर और हसन नसरल्ला की बेटी जैनब की भी मौतसीरिया में हमास का शीर्ष कमांडर भी किया ढेर

जमीन के भीतर मौजूद हिजबुल्ला के ठिकाने को किया तबाह

इस्राइली सेना ने शुक्रवार को लेबनान की राजधानी बेरूत में कई ठिकानों पर हवाई हमले किए थे। इन हमलों में हिजबुल्ला के ठिकानों को निशाना बनाया गया था। अब इस्राइली सेना ने बयान जारी कर कहा है कि उनके हमले में हिजबुल्ला प्रमुख हसन नसरल्ला और हिजबुल्ला के दक्षिणी मोर्चे का प्रमुख अली काराकी कई अन्य कमांडर्स के साथ मारा गया है। इस्राइली सेना ने बताया कि बेरूत के दक्षिणी उपनगर में हिजबुल्ला के मुख्यालय को निशाना बनाया गया था, जो रिहायशी इमारतों के नीचे जमीन के भीतर मौजूद था।

हिजबुल्ला के कई शीर्ष कमांडर और हसन नसरल्ला की बेटी जैनब की भी मौत

आईडीएफ ने कहा कि हिजबुल्ला का शीर्ष कमांडर अपने अन्य सहयोगियों के साथ इस्राइल पर हमले की योजना बना रहा था, उसी दौरान हुए हमले में नसरल्ला और हिजबुल्ला के कई अन्य शीर्ष कमांडर्स की मौत हो गई। इससे पहले इस्राइली हमले में हिजबुल्ला की मिसाइल यूनिट के प्रमुख मोहम्मद अली इस्माइल और उसके डिप्टी हुसैन अहमद इस्माइल के मारे जाने की खबर आई थी। साथ ही हसन नसरल्ला की बेटी जैनब नसरल्ला की भी मौत होने का दावा किया गया। बीते दिनों लेबनान में हुए हमलों में हिजबुल्ला की मिसाइल और रॉकेट फोर्स का प्रमुख मोहम्मद कबीसी भी कई अन्य शीर्ष कमांडर्स के साथ मारा गया था।

सीरिया में हमास का शीर्ष कमांडर भी किया ढेर

इस्राइली सेना जहां एक तरफ गाजा में हमास के साथ लड़ाई लड़ रही है, वहीं दूसरी तरफ इस्राइली सेना ने लेबनान में हिजबुल्ला के खिलाफ भी मोर्चा खोला हुआ है। जहां एक तरफ हिजबुल्ला के प्रमुख हसन नसरल्ला की मौत की खबर सामने आई है, वहीं इस्राइल ने सीरिया में हमास के एक शीर्ष नेता को भी मार गिराया है। सीरिया में किए गए हवाई हमले में मारे गए हमास के शीर्ष कमांडर की पहचान अहमद मोहम्मद फहद के रूप में हुई है, जो कि इस्राइल के गोलन हाइट्स में हुए रॉकेट हमलों के पीछे था।

You Might Also Like

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

September 28, 2024 September 28, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article रतनपुर क्षेत्र में पति-पत्नी ने देवांगन समाज के सामुदायिक भवन में फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या
Next Article फ्रेशर पार्टी के बाद छात्रा से मारपीट, चाकू दिखाकर कार में बैठाने का प्रयास फ्रेशर पार्टी के बाद छात्रा से मारपीट, चाकू दिखाकर कार में बैठाने का प्रयास
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों का गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ करें निराकरण: प्रमुख सचिव बोरा…..
सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों का गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ करें निराकरण: प्रमुख सचिव बोरा…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
’सुकमा में सिंगल विंडो सुविधा से ग्रामीणों के जीवन में आई सुशासन की बहार’, ’अब दफ्तरों के चक्करों से मिली मुक्ति, मिनटों में बन रहे राशन, आधार और आयुष्मान कार्ड’….
’सुकमा में सिंगल विंडो सुविधा से ग्रामीणों के जीवन में आई सुशासन की बहार’, ’अब दफ्तरों के चक्करों से मिली मुक्ति, मिनटों में बन रहे राशन, आधार और आयुष्मान कार्ड’….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं से मजबूत हुआ रोजगार का आधार : मुख्यमंत्री साय….
सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं से मजबूत हुआ रोजगार का आधार : मुख्यमंत्री साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
धमतरी में AI क्रांति : AI और अत्याधुनिक कौशल से सुसज्जित होंगे युवा, जिला प्रशासन की पहल से खुलेगा अत्याधुनिक तकनीक और स्वरोजगार का मार्ग…..
धमतरी में AI क्रांति : AI और अत्याधुनिक कौशल से सुसज्जित होंगे युवा, जिला प्रशासन की पहल से खुलेगा अत्याधुनिक तकनीक और स्वरोजगार का मार्ग…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?