By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: 1 अक्टूबर से शुरू होगा सदस्यता अभियान का दूसरा चरण
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > मध्यप्रदेश > 1 अक्टूबर से शुरू होगा सदस्यता अभियान का दूसरा चरण
मध्यप्रदेशराज्य

1 अक्टूबर से शुरू होगा सदस्यता अभियान का दूसरा चरण

Last updated: 2024/09/29 at 9:45 AM
Share
4 Min Read
1 अक्टूबर से शुरू होगा सदस्यता अभियान का दूसरा चरण
SHARE

भोपाल। डेढ़ करोड़ नए सदस्य बनाने का टारगेट लेकर चल रही मप्र भाजपा ने सदस्यता अभियान में पहले चरण में  एक करोड़ से अधिक सदस्य बना लिया है। अब पार्टी का फोकस 1 अक्टूबर से शुरू होने वाले सदस्यता अभियान के दूसरे चरण पर है। दूसरा चरण शुरू होने से पहले पार्टी कमजोर परफॉर्मेंस वाले जिलों के सदस्यता प्रभारियों को बदला जाएगा। उनके स्थान पर नए सदस्यता प्रभारियों की नियुक्ति की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक सदस्य बनाया जाए।
गौरतलब है कि 24 दिन चले सदस्यता अभियान के प्रथम चरण के 25 सितंबर को समाप्त होने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश में एक करोड़ से अधिक सदस्य बनाए जाने का दावा किया है। अब पार्टी 28 सितंबर को पहले चरण को लेकर समीक्षा करेगी। इसके बाद 1 अक्टूबर से दूसरे चरण का अभियान प्रारंभ किया जाएगा। भाजपा के संगठन पर्व के अंतर्गत चलाए गए सदस्यता अभियान में लक्ष्य से पीछे रहने वाले एक दर्जन जिलों के प्रभारियों को भाजपा बदलेगी। यह काम पूरे प्रदेश से आई समीक्षा रिपोर्ट के बाद किया जाएगा।
भाजपा के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पहले चरण में जिन एक दर्जन जिलों में सदस्यता अभियान कमजोर रहा है वहां के सदस्यता प्रभारियों को बदला जाएगा और नए प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे। इसके लिए पार्टी ने नए नेताओं का चयन किया है जिन्हें समीक्षा बैठक के बाद जवाबदारी सौंपी जाएगी। 29 को प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम के दौरान भी सदस्यता का क्रम जारी रखा जाएगा। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि अभी तीन दिन का समय इन जिलों के प्रभारियों के पास है वह कितनी सख्या बढ़ा सकते हैं यह देखा जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण की रूपरेखा तैयार की जाएगी। वरिष्ठ नेतृत्व का मानना है कि बारिश के चलते और किसी क्षेत्र में विधायक एवं सांसद के अलावा अन्य जनप्रतिनिधियों के अन्य काम में व्यस्त होने के कारण सदस्यता कम हुई है। उन्हें आगामी तीन दिनों में इसे पूरा करने को कहा जाएगा, उसके बाद दूसरे चरण की तैयारी की जाएगी।
भाजपा ने पार्टी का सदस्य बनने के लिए हर कार्यकर्ता को सौ सदस्य बनाने की जिम्मेदारी दी है। इसके बाद ही वह सक्रिय सदस्य बन पाएगा। गौरतलब है कि बूथ से लेकर मंडल, जिला पदाधिकारी बनने के लिए पार्टी का सक्रिय सदस्य होना जरूरी होता है। सक्रिय सदस्य ही संगठन का चुनाव लड़ सकता है। पार्टी ने 25 सितंबर को प्रदेश के सभी 64,871 बूथ पर कम से कम सौ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा था, जिसमें पार्टी 15 लाख से अधिक सदस्य बना सकी। इसमें से 15 हजार बूथ वह भी शामिल हैं जिन पर पार्टी को पिछले चुनावों में पराजय का सामना करना पड़ा था, हालांकि पार्टी का फोकस इन बूथों पर ज्यादा था, फिर भी यहां उतनी संख्या में सदस्य नहीं बन सके। भाजपा प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल का कहना है कि सदस्यता अभियान को लेकर पार्टी ने जो लक्ष्य दिया था हम उसके करीब हैं। 28 सितम्बर को होने वाली बैठक में इसको लेकर समीक्षा की जाएगी। 29 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम तक यह अभियान जारी रहेगा।

You Might Also Like

मनोरंजन के साथ ही कार्टून समाज को जागरूक करने वाली कला भी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

देश का प्रथम डिजिटली जीवंत संग्रहालय लगभग बनकर तैयार…..

रायपुर मेडिकल कॉलेज में आवासीय भवन और छात्रावास निर्माण हेतु 61.39 करोड़ रुपए की पुनरीक्षित राशि स्वीकृत, वित्त विभाग से मिली सहमति….

एग्रीस्टेक और एकीकृत किसान पोर्टल में होगा किसानों का पंजीकरण….

बच्चों और महिलाओं को जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जाए : मंत्री श्रीमती राजवाड़े…..

September 29, 2024 September 29, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article पश्चिम एशिया में टेंशन ऑल टाइम हाई…हिज्बुल्लाह पर 10 दिनों का सबसे भीषण हमला
Next Article एचडी कुमारस्वामी ने आरोप लगाया – कांग्रेस सरकार जेल भेजने की साजिश कर रही 
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

मनोरंजन के साथ ही कार्टून समाज को जागरूक करने वाली कला भी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….
मनोरंजन के साथ ही कार्टून समाज को जागरूक करने वाली कला भी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
देश का प्रथम डिजिटली जीवंत संग्रहालय लगभग बनकर तैयार…..
देश का प्रथम डिजिटली जीवंत संग्रहालय लगभग बनकर तैयार…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
रायपुर मेडिकल कॉलेज में आवासीय भवन और छात्रावास निर्माण हेतु 61.39 करोड़ रुपए की पुनरीक्षित राशि स्वीकृत, वित्त विभाग से मिली सहमति….
रायपुर मेडिकल कॉलेज में आवासीय भवन और छात्रावास निर्माण हेतु 61.39 करोड़ रुपए की पुनरीक्षित राशि स्वीकृत, वित्त विभाग से मिली सहमति….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
एग्रीस्टेक और एकीकृत किसान पोर्टल में होगा किसानों का पंजीकरण….
एग्रीस्टेक और एकीकृत किसान पोर्टल में होगा किसानों का पंजीकरण….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
September 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« Aug    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?