By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: हिजबुल्लाह के भेदिए से गई हसन नसरल्लाह की जान? कैसे इजरायल के सारे ऑपरेशन सफल; इनसाइड स्टोरी…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > विदेश > हिजबुल्लाह के भेदिए से गई हसन नसरल्लाह की जान? कैसे इजरायल के सारे ऑपरेशन सफल; इनसाइड स्टोरी…
विदेश

हिजबुल्लाह के भेदिए से गई हसन नसरल्लाह की जान? कैसे इजरायल के सारे ऑपरेशन सफल; इनसाइड स्टोरी…

Last updated: 2024/09/29 at 1:50 PM
Share
4 Min Read
हिजबुल्लाह के भेदिए से गई हसन नसरल्लाह की जान? कैसे इजरायल के सारे ऑपरेशन सफल; इनसाइड स्टोरी…
SHARE

32 साल की उम्र में हिजबुल्लाह की कमान संभालने वाले हसन नसरल्लाह अब जिंदा नहीं हैं।

Contents
नेतन्याहू ने अमेरिका से दिया हमले का ऑर्डर20 साल से हिजबुल्लाह में घुसपैठपेजर अटैक के बाद अलर्ट थे नसरल्लाह

इजरायल ने खुफिया इनपुट पर उत्तर पूर्वी लेबनान के बेका घाटी इलाके में हवाई हमला किया और नसरल्लाह समेत उसकी बेटी और कई लोगों को एक झटके में मार डाला डाला।

नसरल्लाह 2006 के बाद से इजरायली हमले के डर से कभी सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए। वे सिर्फ अपने वीडियो के जरिए ही लोगों को संदेश भेजते थे।

रिपोर्ट है कि हिजबुल्लाह के भीतर घुसपैठिए की सूचना पर नसरल्लाह मारे गए।

इजरायल के पेजर, वॉकी-टॉकी अटैक, हथियारों के जखीरों का खात्मा और कई हिजबुल्लाह कमांडरों की हत्या इसी खुफिया जानकारी के बाद अंजाम दी गई। इजरायल इसपर पिछले 20 साल से इस पर काम कर रहा था और यह अब काम आ रहा है।

इजरायल को कैसे मालूम हुआ कि हसन नसरल्लाह ईरानी सेना के डिप्टी जनरल और अपने परिवार के साथ लेबनान स्थित हिजबुल्लाह हेडक्वार्टर में मीटिंग कर रहा है? नसरल्लाह की हत्या के बाद हिजबुल्लाह के सामने घुसपैठियों की फौज से निपटना बड़ी चुनौती बन गया है।

इजरायल लगातार मिल रही सटीक सूचनाओं के आधार पर हिजबुल्लाह को खत्म कर रहा है। एक हफ्ते के भीतर इजरायल ने हिजबुल्लाह को जिस तरह तबाह कर दिया है, उतनी जल्दी और आसानी से हमास पर विजयी नहीं हुई।

नेतन्याहू ने अमेरिका से दिया हमले का ऑर्डर

बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात को इजरायली सेना को हिजबुल्लाह के अंदर बैठे इजरायली सोर्स ने नसरल्लाह की लोकेशन बताई।

उस वक्त इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू न्यूयॉर्क सम्मेलन के लिए गए थे। नेतन्याहू ने अमेरिका से ही सेना को हमले का ऑर्डर दिया और सेना की लड़ाकू टोली ने लेबनान में कूच किया और 18 साल से अंडरग्राउंड नसरल्लाह को मार डाला।

इजरायल के इस ऑपरेशन से पता चलता है कि हिजबुल्लाह के भीतर क्या चल रहा है? उसे पूरी जानकारी है।

20 साल से हिजबुल्लाह में घुसपैठ

इजरायल ने जिस अंदाज में सैकड़ों बमों से भरे पेजर और वॉकी-टॉकी से विस्फोट किए और इजरायल में बैठे-बैठे हिजबुल्लाह आतंकियों को मार डाला।

यह खुफिया जानकारी होने का पहला सबूत है। इतना ही नहीं इसके बाद एक ही वार में 1600 ठिकानों पर हमले करके 700 लोगों को मार डाला।

हालांकि इस ऑपरेशन में सैकड़ों मासूम भी मारे गए। फिर हिजबुल्लाह के ड्रोन कमांडर मोहम्मद सुरूर को मार डाला। अब कमांड मुख्यालय पर हमला करके नसरल्लाह की हत्या कर दी। हफ्तेभर में इजरायल हिजबुल्लाह के शीर्ष नेतृत्व की हत्या कर चुका है।

इजरायली समर्थक एक सूत्र ने हमले से 24 घंटे पहले बताया था कि इजरायल ने 20 वर्षों तक हिजबुल्लाह पर खुफिया प्रयासों को केंद्रित किया है और वह जब चाहे नसरल्लाह पर हमला कर सकता है, यहां तक ​​कि मुख्यालय पर भी। उसने इजरायल की खुफिया जानकारी को “शानदार और बेहद सटीक” बताया, हालांकि विस्तृत जानकारी नहीं दी।

पेजर अटैक के बाद अलर्ट थे नसरल्लाह

रिपोर्ट है कि हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह 17 सितम्बर के पेजर विस्फोटों के बाद से अधिक सतर्क हो गए थे, क्योंकि उसे डर था कि इजरायल उन्हें मारने की कोशिश करेगा।

इज़रायली सेना का कहना है कि उसने इस साल हिज़्बुल्लाह के नौ सबसे वरिष्ठ सैन्य कमांडरों में से आठ को मार गिराया है।

वहीं, 17 और 18 सितम्बर को पेजर और वॉकी-टॉकी के विस्फोट से लगभग 1500 हिजबुल्लाह लड़ाके अपंग हो गए थे।

हिजबुल्लाह के मीडिया कार्यालय ने समूह के भीतर इजरायली घुसपैठिए को लेकर टिप्पणी देने से इनकार कर दिया है।

The post हिजबुल्लाह के भेदिए से गई हसन नसरल्लाह की जान? कैसे इजरायल के सारे ऑपरेशन सफल; इनसाइड स्टोरी… appeared first on .

You Might Also Like

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

September 29, 2024 September 29, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article चीन में फट गई मल-मूत्र वाली पाइपलाइन, आसमान से गिरने लगी गंदगी; वीडियो आया सामने… चीन में फट गई मल-मूत्र वाली पाइपलाइन, आसमान से गिरने लगी गंदगी; वीडियो आया सामने…
Next Article पाकिस्तान से केवल पीओके का मुद्दा सुलझाना बाकी, UN के मंच से जयशंकर की दहाड़; चीन को भी संदेश… पाकिस्तान से केवल पीओके का मुद्दा सुलझाना बाकी, UN के मंच से जयशंकर की दहाड़; चीन को भी संदेश…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

महलोई गांव में 104 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन योजना से 205 महिलाओं को मिल रहा लाभ: वित्त मंत्री ओपी चौधरी…
महलोई गांव में 104 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन योजना से 205 महिलाओं को मिल रहा लाभ: वित्त मंत्री ओपी चौधरी…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
उदंती-सीतानदी में शुरू हुआ स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम -एआई तकनीक से वन और वन्यजीवों की 24X7 निगरानी….
उदंती-सीतानदी में शुरू हुआ स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम -एआई तकनीक से वन और वन्यजीवों की 24X7 निगरानी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
’देवलसुर्रा में विकास कार्यों को मिली नई गति, आंगनबाड़ी भवन और सांस्कृतिक मंच का हुआ भूमिपूजन’: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….
’देवलसुर्रा में विकास कार्यों को मिली नई गति, आंगनबाड़ी भवन और सांस्कृतिक मंच का हुआ भूमिपूजन’: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांवों के विकास और गरीबों के कल्याण को प्राथमिकता: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांवों के विकास और गरीबों के कल्याण को प्राथमिकता: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?