By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: 4700000 करोड़ का धनकुबेर इस इस्लामिक देश का नया राजा, बेटा भारतीय सेना में रह चुका है कैप्टन…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > विदेश > 4700000 करोड़ का धनकुबेर इस इस्लामिक देश का नया राजा, बेटा भारतीय सेना में रह चुका है कैप्टन…
विदेश

4700000 करोड़ का धनकुबेर इस इस्लामिक देश का नया राजा, बेटा भारतीय सेना में रह चुका है कैप्टन…

Last updated: 2024/02/01 at 10:18 AM
Share
4 Min Read
4700000 करोड़ का धनकुबेर इस इस्लामिक देश का नया राजा, बेटा भारतीय सेना में रह चुका है कैप्टन…
SHARE

 47 लाख करोड़ से ज्यादा की अकूत संपदा के मालिक इब्राहिम इस्कंदर इस्लामिक देश मलेशिया के नये राजा चुने गए हैं।

इब्राहिम जोहोर राज्य के सुल्तान भी हैं। इनके पास इतनी संपदा है कि सुनकर किसी के भी होश उड़ जाएं।

उनके पास अपनी प्राइवेट आर्मी है, 300 से ज्यादा लग्जरी गाड़ियां और कई जेट विमान हैं। इब्राहिम का बेटा टुंकू इस्माइल इदरीस भारतीय सेना में कैप्टन रैंक का अफसर भी बन चुका है।

65 साल की उम्र में जोहोर के सुल्तान इब्राहिम इस्कंदर मलेशिया में सिंहासन पर विराजमान हो चुके हैं। अरबपति सुल्तान ने क्रमगत बदलाव वाली राजशाही व्यवस्था के तहत बुधवार को देश के 17वें राजा के रूप में शपथ ली।

शपथ लेने के लिए वो अपने प्राइवेट जेट से पहुंचे थे। वर्ष 1957 में मलेशिया को ब्रिटेन से आजादी मिलने के बाद से दुनिया की एकमात्र ऐसी व्यवस्था के तहत नौ शाही परिवारों के मुखिया हर पांच साल में बारी-बारी से राजा बनते हैं।

मलेशिया में 13 राज्य हैं और केवल नौ में शाही परिवार हैं। पेराक राज्य के शासक और सिंहासन के अगले उत्तराधिकारी सुल्तान नाजरीन को उप राजा के रूप में फिर से चुना गया।

इतनी अकूत दौलत कहां से आई
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट है कि इब्राहिम के पास 5.7 बिलियन डॉलर (47.33 लाख करोड़ रुपए) की अनुमानित संपत्ति है। सुल्तान इब्राहिम इस्कंदर (65) ने महल में पद की शपथ ली।

उन्होंने अन्य शाही परिवारों, प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम और कैबिनेट सदस्यों की मौजूदगी में एक समारोह में शपथ से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर किये।

बाद में राज्याभिषेक समारोह आयोजित किया जायेगा। देश के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक, सुल्तान इब्राहिम के पास रियल एस्टेट से लेकर दूरसंचार और बिजली संयंत्रों तक एक व्यापक व्यापारिक साम्राज्य है।

राज के पास क्या होंगे अधिकार
राजा इब्राहिम को ‘यांग डि-पर्टुआन अगोंग’ के नाम से भी जाना जाता है। राजा बड़े पैमाने पर औपचारिक भूमिका निभाते हैं, क्योंकि प्रशासनिक शक्ति प्रधानमंत्री और संसद में निहित होती है। राजा के पास केवल आपातकाल की घोषणा करने और अपराधियों को क्षमा करने का अधिकार होता है।

सुल्तान इब्राहिम, अल-सुल्तान अब्दुल्ला सुल्तान अहमद शाह का स्थान लेंगे। सुल्तान इब्राहिम को कल्याणकारी मुद्दों के बारे में स्पष्ट रूप से अपनी बात रखने के लिए जाना जाता है और अपने राज्य में लोगों से मिलने के लिए अपनी मोटरसाइकिल से सड़क यात्राएं करते हैं।

जेट विमानों के बेड़े के अलावा, सुल्तान इब्राहिम के पास कारों और मोटरसाइकिलों के साथ-साथ विदेशों में भी काफी संपत्तियां है।

उनकी पत्नी जरीथ सोफिया एक अन्य शाही परिवार से हैं और वह ऑक्सफोर्ड स्नातक और एक लेखिका हैं। सोफिया ने बच्चों के लिए कई किताबें लिखी हैं। उनके पांच बेटे और एक बेटी है।

बेटा भारतीय सेना में रह चुका कैप्टन
इब्राहिम के बेटे टुंकू इस्माइल ने अपने दिवंगत दादा की तरह जुलाई 2003 में देहरादून स्थित आईएमए से एक कैडेट अधिकारी के रूप में दाखिला लिया था।

दिसंबर 2004 में लेफ्टिनेंट के रूप में उन्होंने भारतीय सेना जॉइन की थी। दिसंबर 2007 में उन्हें कैप्टन के पद पर पदोन्नत किया गया था। उनके पिता और दादा ने भी आईएमए में प्रशिक्षण लिया था। 

You Might Also Like

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

February 1, 2024 February 1, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article रायपुर : राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 11 फरवरी को : समय-सारिणी जारी… रायपुर : राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 11 फरवरी को : समय-सारिणी जारी…
Next Article रायपुर : किसानों के हित में लिया बड़ा फैसला 4 फरवरी तक होगी समर्थन मूल्य और लिंकिंग पर धान खरीदी… रायपुर : किसानों के हित में लिया बड़ा फैसला 4 फरवरी तक होगी समर्थन मूल्य और लिंकिंग पर धान खरीदी…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सुशासन तिहार : घुटनों के बल चलने की मजबूरी थमी, ट्राइसाइकिल से मिली जीवन लाल के सपनों को नई रफ़्तार….
सुशासन तिहार : घुटनों के बल चलने की मजबूरी थमी, ट्राइसाइकिल से मिली जीवन लाल के सपनों को नई रफ़्तार….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सुशासन तिहार 2026 ने बदली मोनिका तिर्की की जिंदगी, अब टपकती छत नहीं बल्कि पक्के घर का मिला सुकून….
सुशासन तिहार 2026 ने बदली मोनिका तिर्की की जिंदगी, अब टपकती छत नहीं बल्कि पक्के घर का मिला सुकून….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
अब कोई भी गाँव पहुँचविहीन नहीं रहेगा- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….
अब कोई भी गाँव पहुँचविहीन नहीं रहेगा- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
चिरमिरी को मिलेगी ‘रोशनी की आज़ादी’ — 75 साल बाद पहली बार पहुंचेगी शहर के सभी वार्डो में सरकारी बिजली….
चिरमिरी को मिलेगी ‘रोशनी की आज़ादी’ — 75 साल बाद पहली बार पहुंचेगी शहर के सभी वार्डो में सरकारी बिजली….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?