By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ईरानी जासूस इजराइल को पहुंचा रहे खुफिया जानकारी: अहमदीनेजाद
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > विदेश > ईरानी जासूस इजराइल को पहुंचा रहे खुफिया जानकारी: अहमदीनेजाद
विदेश

ईरानी जासूस इजराइल को पहुंचा रहे खुफिया जानकारी: अहमदीनेजाद

Last updated: 2024/10/01 at 4:30 PM
Share
3 Min Read
ईरानी जासूस इजराइल को पहुंचा रहे खुफिया जानकारी: अहमदीनेजाद
SHARE

तेहरान। इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद ने हैरान करने वाला कारनामा कर दिखाया है। पूर्व ईरानी राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद ने खुलासा किया है कि मोसाद ने ईरान की खुफिया एजेंसी के शीर्ष स्तरों पर घुसपैठ की है। एक रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कहा कि ईरान में जासूसों का एक ग्रुप जो इजराइल के लिए काम कर रहा था को मोसाद ने अपने साथ मिला लिया था। ये ईरानी जासूस अब मोसाद के लिए डबल एजेंट के रूप में काम कर रहे थे।
मीडिया रिपोर्ट में अहमदीनेजाद ने एक दावा किया कि मोसाद ने एक ईरानी खुफिया एजेंसी के प्रमुख के रूप में अपने एक एजेंट को बैठा दिया था, जो सारी जानकारी इजराइल को पहुंचा रहा था। उन्होंने कहा कि मोसाद का यह ऑपरेशन ईरान के परमाणु कार्यक्रम के बारे में जानकारी चुराने का उद्देश्य था। उन्होंने खुलासा किया कि ईरानी खुफिया मंत्रालय में काउंटर-इजराइल यूनिट का प्रमुख भी एक इजराइली एजेंट था। उन्होंने कहा कि मोसाद ने एक जटिल ऑपरेशन के तहत ईरानी खुफिया सेवाओं में घुसपैठ की, जिसमें महत्वपूर्ण परमाणु दस्तावेजों को चुराना भी शामिल था।
रिपोर्ट के मुताबिक अहमदीनेजाद ने बताया कि ईरान की खुफिया एजेंसी में करीब दो दर्जन ईरानी मोसाद के लिए जासूसी का काम कर रहे थे। यह पहली बार नहीं है जब इजराइल की मोसाद ने ईरान के अंदर अपने जासूस बनाए हैं। 2018 में इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने घोषणा की थी कि इजराइल ने ईरान के परमाणु हथियार कार्यक्रम से संबंधित फाइलों का खजाना प्राप्त किया है। यह अभियान आधी रात को तेहरान में चलाया गया था, जहां मोसाद के एजेंटों ने ईरान के परमाणु हथियारों के विकास का विवरण देने वाले 100,000 से अधिक दस्तावेज चुरा लिए थे।
छह घंटे के ऑपरेशन में दो दर्जन से ज्यादा एजेंटों ने दस्तावेजों तक पहुंचने के लिए गोदाम में तिजोरियों को काटा था। बाद में नेतन्याहू ने इन दस्तावेजों को तेल अवीव में प्रस्तुत किया, जिसने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान के साथ 2015 के परमाणु समझौते से बाहर निकलने के लिए प्रेरित किया। इस प्रकार, मोसाद के सफल ऑपरेशनों ने ईरान के लिए सुरक्षा चुनौतियां पैदा की हैं और अंतरराष्ट्रीय संबंधों में तनाव को बढ़ा दिया है।

You Might Also Like

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

October 1, 2024 October 1, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article गरियाबंद में युवक की चोरी के शक में पीट-पीट कर हत्या, एक गिरफ्तार गरियाबंद में युवक की चोरी के शक में पीट-पीट कर हत्या, एक गिरफ्तार
Next Article कानन में उपचार के दौरान मरवाही के भालू की मौत
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी, एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन….
सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी, एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि, SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़….
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि, SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जीवन में संघर्ष से मिली सफलता ही इतिहास रचती है – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा…..
जीवन में संघर्ष से मिली सफलता ही इतिहास रचती है – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
विश्व स्तनपान सप्ताह के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सफल आयोजन, छत्तीसगढ़ के प्रथम “मातृ दूध कोष (Mother Milk Bank)” की घोषणा……
विश्व स्तनपान सप्ताह के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सफल आयोजन, छत्तीसगढ़ के प्रथम “मातृ दूध कोष (Mother Milk Bank)” की घोषणा……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?