By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मोदी सरकार का यह अंतिम बजट, लोकसभा चुनाव का रिजल्ट तय नहीं, पिक्चर अभी बाकी है; बोले थरूर…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > देश > मोदी सरकार का यह अंतिम बजट, लोकसभा चुनाव का रिजल्ट तय नहीं, पिक्चर अभी बाकी है; बोले थरूर…
देश

मोदी सरकार का यह अंतिम बजट, लोकसभा चुनाव का रिजल्ट तय नहीं, पिक्चर अभी बाकी है; बोले थरूर…

Last updated: 2024/02/02 at 2:51 AM
Share
3 Min Read
मोदी सरकार का यह अंतिम बजट, लोकसभा चुनाव का रिजल्ट तय नहीं, पिक्चर अभी बाकी है; बोले थरूर…
SHARE

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजे पहले से तय होने के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दावे को खारिज करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि पिक्चर अभी बाकी है तथा अंतरिम बजट मोदी सरकार का अंतिम बजट लगता है।

थरूर ने जीडीपी को ‘गवर्नेंस, डेवलपमेंट और परफॉर्मेंस’ बताने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की आलोचना भी की और कहा कि इस व्यवस्था के तहत ‘जी’ का मतलब ‘गवर्नमेंटल इंट्रूजन एंड टैक्स टेररिज्म’ (सरकारी घुसपैठ और कर आतंकवाद), ‘डी’ का मतलब ‘डेमोग्रेफिक बिट्रेयल’ (जनसांख्यिकीय विश्वासघात) और ‘पी’ का मतलब ‘पावर्टी एंड राइजिंग इनिक्वालिटी’ (गरीबी और बढ़ती असमानता) है।

थरूर ने पीटीआई मुख्यालय में ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए साक्षात्कार में अंतरिम केंद्रीय बजट को ”निराशाजनक” करार देते हुए कहा कि बेरोजगारी की बात वित्त मंत्री के भाषण से पूरी तरह गायब थी।

उन्होंने दावा किया कि आम आदमी के जीवन में सुधार के मामले में सरकार को ‘एफ ग्रेड’ (अनुत्तीर्ण) मिलता है। थरूर ने कहा, ”मुद्रास्फीति, विशेष रूप से खाद्य पदार्थों की कीमतों में वृद्धि इतनी चौंकाने वाली है कि नीचे की 20 प्रतिशत आबादी बाजार में उन्हें खरीदने में असमर्थ है, जबकि वे एक या दो साल पहले खरीद सकते थे। यह आम भारतीय के जीवन की वास्तविकता है, यही कारण है कि सरकार चाहती है कि लोग राम मंदिर के लिए गर्व करते हुए वोट करें या बालाकोट, पुलवामा की घटना को लेकर पाकिस्तान पर कथित प्रहार के लिए गर्व के आधार पर वोट दें।’

पूर्व केंद्रीय मंत्री का कहना था कि भाजपा को 2019 में इसी तरह सफलता मिली थी। उन्होंने कहा, ”इस बार राम मंदिर मुद्दा बनने जा रहा है और इसमें कोई संदेह नहीं है कि अबू धाबी मंदिर को जोड़ा जााएगा।

स्पष्ट रूप से सरकारें ऐसा करने के लिए नहीं चुनी जाती हैं, सरकारें आम लोगों के जीवन में सुधार के लिए चुनी जाती हैं। क्या इस सरकार ने ऐसा किया? मैं कहूंगा कि उस विशेष मानदंड पर वह (सरकार) पूरी तरह विफल है।”

यह पूछे जाने पर कि सीतारमण का कहना है कि जुलाई में सरकार ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य के लिए एक विस्तृत रोडमैप पेश करेगी और भाजपा का दावा है कि 2024 के चुनावों का परिणाम पहले से तय है, थरूर ने कहा, ”पिक्चर अभी बाकी है।”

तिरुवनंतपुरम से लोकसभा सदस्य ने कहा कि मतदान से पहले मतों की गिनती नहीं की जा सकती। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि विपक्ष के पास अभी भी समय है कि वह मिलकर काम करे और लोगों के समक्ष आर्थिक वास्तविकताओं को रखे। थरूर का कहना था कि यह अंतरिम बजट मोदी सरकार का ‘अंतिम बजट’ लगता है। 

You Might Also Like

ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

February 2, 2024 February 2, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा झुमका जल महोत्सव-2024 में की गई घोषणा… रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा झुमका जल महोत्सव-2024 में की गई घोषणा…
Next Article रायपुर : मुख्यमंत्री साय ने नवीन पुलिस चौकी पोड़ी’बचरा’ का किया शुभारंभ… रायपुर : मुख्यमंत्री साय ने नवीन पुलिस चौकी पोड़ी’बचरा’ का किया शुभारंभ…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सुशासन तिहार : घुटनों के बल चलने की मजबूरी थमी, ट्राइसाइकिल से मिली जीवन लाल के सपनों को नई रफ़्तार….
सुशासन तिहार : घुटनों के बल चलने की मजबूरी थमी, ट्राइसाइकिल से मिली जीवन लाल के सपनों को नई रफ़्तार….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सुशासन तिहार 2026 ने बदली मोनिका तिर्की की जिंदगी, अब टपकती छत नहीं बल्कि पक्के घर का मिला सुकून….
सुशासन तिहार 2026 ने बदली मोनिका तिर्की की जिंदगी, अब टपकती छत नहीं बल्कि पक्के घर का मिला सुकून….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
अब कोई भी गाँव पहुँचविहीन नहीं रहेगा- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….
अब कोई भी गाँव पहुँचविहीन नहीं रहेगा- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
चिरमिरी को मिलेगी ‘रोशनी की आज़ादी’ — 75 साल बाद पहली बार पहुंचेगी शहर के सभी वार्डो में सरकारी बिजली….
चिरमिरी को मिलेगी ‘रोशनी की आज़ादी’ — 75 साल बाद पहली बार पहुंचेगी शहर के सभी वार्डो में सरकारी बिजली….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?