By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: नीमा हॉस्पिटल डॉक्टर की हत्या में नाबालिग आरोपी गिरफ्तार, नर्स से अफेयर की वजह
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > नीमा हॉस्पिटल डॉक्टर की हत्या में नाबालिग आरोपी गिरफ्तार, नर्स से अफेयर की वजह
राज्य

नीमा हॉस्पिटल डॉक्टर की हत्या में नाबालिग आरोपी गिरफ्तार, नर्स से अफेयर की वजह

Last updated: 2024/10/05 at 12:05 PM
Share
4 Min Read
SHARE

दक्षिणी दिल्ली के जैतपुर एक्स्टेंशन की खड्डा कॉलोनी में डॉक्टर की हत्या मामले में पुलिस ने गोली मारने वाले नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया है. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर मर्डर करने के बारे में पोस्ट किया था. पुलिस पूछताछ में आरोपी ने हैरान करने वाला खुलासा किया है. सूत्रों के मुताबिक, डॉक्टर की हत्या अवैध संबंधों के चलते की गई. उनके अस्पताल की नर्स से प्रेम संबंध थे. वहीं, गोली मारने वाला नाबालिग आरोपी का नर्स की नाबालिग बेटी से प्रेम प्रसंग चल रहा था.

पुलिस के सूत्रों के अनुसार, डॉक्टर हत्याकांड का मुख्य सरगना नर्स का पति है. उसे अपनी नर्स पत्नी और डॉक्टर के बीच संबंधों की जानकारी थी. उसने डॉक्टर को रास्ते से हटाने के लिए अपनी बेटी के बॉयफ्रेंड का इस्तेमाल किया था. वह अभी फरार है. पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है. घटना की जांच चल रही है. हत्याकांड के बाद निजी अस्पताल बंद पड़ा है. इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है. मृत डॉक्टर अस्पताल में प्रेक्टिस करते थे. वह पुरानी दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके के रहने वाले थे. परिवार ने उनकी पत्नी और दो बेटियां हैं.

मरीज बनकर अस्पताल पहुंचे आरोपी
खड्डा कॉलोनी स्थित निजी अस्पताल नीमा हॉस्पिटल पर बुधवार की रात करीब 1 बजकर 15 मिनट पर यूनानी डॉक्टर जावेद अख्तर की गोली मारकर हत्या कर दी. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, दो आरोपी मरीज बनकर अस्पताल पर आए थे. इनमें एक के पैर में चोट लगी हुई थी. उसने पहले पैर की ड्रेसिंग करवाई, फिर दवा लेने के बहाने दोनों डॉक्टर की केबिन में चले गए. इनमें एक आरोपी ने डॉक्टर की कनपटी पर गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई थी. जिस वक्त घटना को अंजाम दिया गया उस दौरान अस्पताल पर एक नर्स और एमडी मौजूद था.

फायरिंग के समय की कहानी
फायरिंग होते ही नर्स की चीख निकल गई. वह शोर मचाते हुए अस्पताल से बाहर निकल आई. हत्या की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई. अस्पताल के सीसीटीवी चैक किए गए. उसमें गोली मारते हुए आरोपी नजर आया. पुलिस ने अस्पताल पर मौजूद नर्स से भी पूछताछ की. इस बीच पुलिस को वारदात को लेकर कुछ सुराग हासिल हुए. डीसीपी राजेश देव ने बताया ने कि गोली मारने वाला आरोपी नाबालिग है. सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचना की गई है.

नर्स के पति ने बनाया डॉक्टर हत्या का खौफनाक प्लान
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. सूत्रों ने बताया कि अस्पताल पर ड्यूटी करने वाली नर्स से डॉक्टर जावेद के प्रेम संबंध थे. इसकी भनक नर्स के पति को लग गई. दोनों पति-पत्नी में इस बात को लेकर आए दिन झगड़ा होता था. नर्स की नाबालिग बेटी का भी प्रेम प्रसंग एक लड़के से था. नर्स के पति ने डॉक्टर को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया. इसके लिए उसने अपनी बेटी के बॉयफ्रेंड का इस्तेमाल किया. उसने उसे अपनी बेटी से शादी कराने का लालच देकर डॉक्टर की हत्या करने को कहा. प्यार में डूबे नाबालिग लड़के ने डॉक्टर की हत्या की वारदात को अंजाम दिया.

हत्या के बाद आरोपी ने इंस्टाग्राम पर लिखा
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया. उसके मोबाइल को भी कब्जे में लिया गया. पुलिस ने उसकी सोशल मीडिया एकाउंट की जांच की. आरोपी ने हत्या की वारदात के बाद अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर हाथ में अवैध पिस्तौल लेकर फोटो पोस्ट करते हुए लिखा था ‘कर दिया 2024 का पहला मर्डर’ पुलिस इस वारदात के मुख्य सरगना की तलाश कर रही है. घटना को लेकर जांच की जा रही है.

You Might Also Like

CG:नवपदस्थ एसपी त्रिलोक बंसल (IPS) ने कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं से किये सौजन्य भेंट, कानून- व्यवस्था व समन्वय पर हुई चर्चा

CG:नवपदस्थ एसपी त्रिलोक बंसल (IPS) ने कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं से किये सौजन्य भेंट, कानून- व्यवस्था व समन्वय पर हुई चर्चा

दूरस्थ वनांचल के ग्राम डोडीतुमनार में गूंजी बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की मिसाल, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान से नेफ्रोटिक सिंड्रोम पीड़ित बालक को मिला नया जीवन, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) टीम ने की सराहना…..

पामगढ़-लाहौद मार्ग के डोंगाकोहरौद में सड़क के लिए 6.05 करोड़ स्वीकृत, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राशि स्वीकृति का परिपत्र जारी….

वर्षों का इंतजार खत्म: सीएम हेल्पलाइन से मिली पहचान, जिला प्रशासन की पहल से बना राम साहू का आधार कार्ड….

October 5, 2024 October 5, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article पहले ईरान के परमाणु ठिकानों पर करो हमला, बाकी चिंता बाद में; इजरायल को ट्रंप की सलाह… पहले ईरान के परमाणु ठिकानों पर करो हमला, बाकी चिंता बाद में; इजरायल को ट्रंप की सलाह…
Next Article अग्निवीरों के लिए खुशखबरी, 25% से अधिक जवानों की नौकरी हो सकती है पक्की… अग्निवीरों के लिए खुशखबरी, 25% से अधिक जवानों की नौकरी हो सकती है पक्की…
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

CG:नवपदस्थ एसपी त्रिलोक बंसल (IPS) ने कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं से किये सौजन्य भेंट, कानून- व्यवस्था व समन्वय पर हुई चर्चा
CG:नवपदस्थ एसपी त्रिलोक बंसल (IPS) ने कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं से किये सौजन्य भेंट, कानून- व्यवस्था व समन्वय पर हुई चर्चा
छत्तीसगढ़ राज्य

छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
दूरस्थ वनांचल के ग्राम डोडीतुमनार में गूंजी बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की मिसाल, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान से नेफ्रोटिक सिंड्रोम पीड़ित बालक को मिला नया जीवन, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) टीम ने की सराहना…..
दूरस्थ वनांचल के ग्राम डोडीतुमनार में गूंजी बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की मिसाल, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान से नेफ्रोटिक सिंड्रोम पीड़ित बालक को मिला नया जीवन, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) टीम ने की सराहना…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
पामगढ़-लाहौद मार्ग के डोंगाकोहरौद में सड़क के लिए 6.05 करोड़ स्वीकृत, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राशि स्वीकृति का परिपत्र जारी….
पामगढ़-लाहौद मार्ग के डोंगाकोहरौद में सड़क के लिए 6.05 करोड़ स्वीकृत, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राशि स्वीकृति का परिपत्र जारी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?