By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: नीतीश के चेहरे पर ही चुनाव लड़ेगा जदयू-भाजपा गठबंधन, क्या अभी भी ट्रंप कार्ड साबित होंगे सीएम?
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राजनीती > नीतीश के चेहरे पर ही चुनाव लड़ेगा जदयू-भाजपा गठबंधन, क्या अभी भी ट्रंप कार्ड साबित होंगे सीएम?
राजनीती

नीतीश के चेहरे पर ही चुनाव लड़ेगा जदयू-भाजपा गठबंधन, क्या अभी भी ट्रंप कार्ड साबित होंगे सीएम?

Last updated: 2024/10/05 at 2:14 PM
Share
4 Min Read
नीतीश के चेहरे पर ही चुनाव लड़ेगा जदयू-भाजपा गठबंधन, क्या अभी भी ट्रंप कार्ड साबित होंगे सीएम?
SHARE
पटना ।  नीतीश कुमार 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में जदयू-भाजपा गठबंधन के चेहरा होंगे। जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में एकमत से यह निर्णय लिया गया है कि पार्टी नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव में उतरेगी। नीतीश कुमार का लगभग दो दशक का बिहार में किया गया काम और स्वच्छ प्रशासन देने का दावा ही पार्टी का सबसे बड़ा चुनावी हथियार होगा। 

भाजपा से खतरा नहीं

भाजपा के पूर्व बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने जिस तरह नीतीश कुमार को सत्ता से हटाए बिना ही अपना 'मुरैठा' (बिहार की स्थानीय भाषा में पगड़ी का नाम) खोल दिया था। माना जा रहा है कि भाजपा ने राज्य में अपने दम पर खड़े होने का इरादा फिलहाल छोड़ दिया है। चौधरी ने यह मुरैठा नीतीश कुमार को बिहार के मुख्यमंत्री पद से हटाने के बाद ही खोलने का प्रण लिया था। लेकिन केंद्रीय नेतृत्व के इशारे पर सम्राट को अपनी पगड़ी नदी की जलधारा में प्रवाहित कर देना पड़ा। इसके बदले में भाजपा को जदयू का केंद्र में बिना शर्त समर्थन मिला तो खुद सम्राट को नीतीश कुमार का सहयोगी होना स्वीकार करना पड़ा। यानी फिलहाल अब नीतीश कुमार के सामने भाजपा की तरफ से कोई खतरा नहीं है। 

तेजस्वी यादव की चुनौती

लेकिन नीतीश कुमार के सामने सबसे बड़ी चुनौती राष्ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी यादव के रूप में सामने आएगी जो पिछले चुनाव में अंतिम समय में मतदाताओं के बीच थोड़ी सी गलतफहमी के चलते पूर्ण बहुमत पाते-पाते रह गए थे। तेजस्वी यादव अभी भी सरकारी नौकरियों के नाम पर बिहार के युवाओं में जिस तरह लोकप्रिय हो रहे हैं, माना जा रहा है कि अगले चुनाव में वे एक बार फिर नीतीश कुमार के सामने कड़ी चुनौती पेश करेंगे। 

नीतीश कुमार का लंबा कार्यकाल एनडीए गठबंधन के लिए लोगों के बीच 'एक थकाऊ' चेहरा साबित हो सकता है, जबकि उनके सामने तेजस्वी यादव का युवा जोश भारी पड़ सकता है। बिहार का जातीय समीकरण अभी दो फाड़ है, लेकिन जिस तरह तेजस्वी भुमिहार सहित कुछ दूसरी जातियों को अपने पाले में करने की कोशिश कर रहे हैं, नीतीश कुमार का गणित गड़बड़ा भी सकता है।     

प्रशांत किशोर फैक्टर 

प्रशांत किशोर के नाम से बिहार में एक नई बयार भी चल रही है। भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल और जनता दल यूनाइटेड जैसे स्थापित दलों के कई बड़े-बड़े नेता जिस तरह अपनी-अपनी पार्टी छोड़कर उनका दामन थाम रहे हैं, बिहार में एक नया राजनीतिक कोण विकसित हो सकता है। प्रशांत किशोर की जनसभाओं में जिस तरह की भीड़ उमड़ रही है, वह भी जनसुराज पार्टी के लोगों का उत्साह बढ़ाने वाली है। वे युवाओं के बीच एक नई उम्मीद बनकर उभरते दिख रहे हैं। इससे सभी दलों का समीकरण गड़बड़ा सकता है। 

साबित करने की बड़ी चुनौती

राजनीतिक विश्लेषक सुनील पांडेय ने अमर उजाला से कहा कि सभी कारकों के बीच भी जनता दल यूनाइटेड ने एक बार फिर अपने पुराने घोड़े पर दांव लगाने का निर्णय किया है। इसकी बड़ी वजह नीतीश कुमार की पार्टी और सरकार पर पकड़ तो है ही, यह पार्टी और गठबंधन की नीतीश पर हद से ज्यादा निर्भरता और उसकी विकल्पहीनता को भी दिखाता है। उनके सामने प्रशांत किशोर और तेजस्वी यादव के नए चेहरों के सामने अपने आपको साबित करने की बड़ी चुनौती है। लेकिन क्या नीतीश कुमार इस दौर में भी एनडीए के लिए जिताऊ चेहरा साबित होंगे, यह देखना दिलचस्प रहेगा। 

You Might Also Like

पीएम मोदी वायु प्रदूषण को राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करें

नवजोत कौर सिद्धू ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, अमरिंदर सिंह पर लगाए आरोप

महाकुंभ भगदड़ में आ रही षड्यंत्र की बू, जांच के बाद जिम्मेदार होंगे शर्मिंदा

वोटिंग से पहले आप को सता रहा ये डर, झुग्गी बस्तियों में लगाईं टीमें

…जब लोकसभा में अखिलेश ने कहा- अगर यह बात गलत है तो मैं दे दूंगा इस्तीफा

October 5, 2024 October 5, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article श्रीलंका दौरे के लिए वेस्टइंडीज टीम का ऐलान, निकोलस पूरन और आंद्रे रसेल टीम से बाहर श्रीलंका दौरे के लिए वेस्टइंडीज टीम का ऐलान, निकोलस पूरन और आंद्रे रसेल टीम से बाहर
Next Article भारतीय बाजारों में फेस्टिव सीजन की धूम, लाखों-करोड़ों का होगा कारोबार भारतीय बाजारों में फेस्टिव सीजन की धूम, लाखों-करोड़ों का होगा कारोबार
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

चमेली के जीवन में दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना ने बिखेरी खुशियों की रोशनी….
चमेली के जीवन में दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना ने बिखेरी खुशियों की रोशनी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया करेंगे देश के पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का शुभारंभ, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे…..
केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया करेंगे देश के पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का शुभारंभ, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
खल्लारी रोप-वे दुर्घटना: मुख्यमंत्री ने सहायता राशि की घोषणा की, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई….
खल्लारी रोप-वे दुर्घटना: मुख्यमंत्री ने सहायता राशि की घोषणा की, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
बस्तर का समग्र विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता- मंत्री केदार कश्यप…..
बस्तर का समग्र विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता- मंत्री केदार कश्यप…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?