By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: नवरात्र के दौरान जाम की स्थिति से निपटने और लोगों की सुरक्षा के लिए 500 पुलिस जवान देंगे पहरा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > नवरात्र के दौरान जाम की स्थिति से निपटने और लोगों की सुरक्षा के लिए 500 पुलिस जवान देंगे पहरा
छत्तीसगढ़राज्य

नवरात्र के दौरान जाम की स्थिति से निपटने और लोगों की सुरक्षा के लिए 500 पुलिस जवान देंगे पहरा

Last updated: 2024/10/05 at 3:20 PM
Share
4 Min Read
SHARE

बिलासपुर

दुर्गा पंडालों की मनमोहक और सुंदर झांकियों को देखने के लिए लाखों लोगों की भीड़ उमड़ती है, जिससे शहर की सड़कों पर जगह-जगह जाम की स्थिति बनती है। इस समस्या से निपटने के लिए पुलिस और यातायात विभाग ने विशेष योजना तैयार की है।पुलिस ने अपील की है कि लोग अपने वाहनों को सड़क किनारे बेतरतीब खड़ी करने की बजाय पार्किंग में लगाएं, ताकि जाम की स्थिति न बने।

प्रदेश में मशहूर है बिलासपुर का दुर्गा और दशहरा उत्सव
बिलासपुर का दुर्गा और दशहरा उत्सव जिले के साथ ही पूरे प्रदेश में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। इसी कारण से नवरात्र में जिले के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों से भी लोग यहां पहुंचते हैं। लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ दुर्गा पंडालों और दशहरा देखने तथा उत्सव का आनंद लेने के लिए उमड़ पड़ती है। ऐसी स्थिति में श्रद्धालुओं की परेशानी तब और बढ़ जाती है, जब उन्हें जाम से जूझना पड़ता है। इससे न तो वे ठीक से दुर्गा प्रतिमा के दर्शन कर पाते हैं और न ही सड़कों पर सुगम यातायात का लाभ उठा पाते हैं।

प्रमुख झांकियों को देखने के लिए करें पार्किंग का उपयोग
पुलिस जवान चौक-चौराहों और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर भीड़ को नियंत्रित करने के साथ ही लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करेंगे। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे यदि अपनी कार या अन्य वाहन से दुर्गा या दशहरा देखने पहुंचे हैं, तो उसे पार्किंग स्थल पर ही खड़ा करें, ताकि स्वयं और अन्य लोगों को परेशानी न हो और जाम की स्थिति निर्मित न हो।

थाने और यातायात विभाग के दो-दो जवान रहेंगे तैनात
शहर के बाहर मंगला चौक से पं. देवकीनंदन चौक, गोल बाजार, सदर बाजार, जुना बिलासपुर से लेकर गांधी चौक, गुरुनानक चौक, रेलवे स्टेशन होते हुए तारबाहर, पुराना बस स्टैंड और राजेंद्र नगर तक दुर्गा प्रतिमा की मनमोहक झांकी और पंडालों के निर्माण पर समितियां विशेष जोर देती हैं। इन मनमोहक पंडालों और मूर्तियों को देखने पहुंचे श्रद्धालुओं को जाम का सामना न करना पड़े, इसके लिए पुलिस और यातायात विभाग के दो-दो जवानों को तैनात किया जाएगा। पूरे शहर में लगभग पांच सौ जवानों की तैनाती की जाएगी, जो यातायात व्यवस्था बनाने के साथ-साथ लोगों की सुरक्षा पर भी नजर रखेंगे।

पार्किंग के लिए इन स्थानों का करें उपयोग
पंडित देवकीनंदन चौक से गोल बाजार तक झांकी देखने वाले श्रद्धालु अपनी बाइक या कार को प्रेस क्लब परिसर, लखीराम आडिटोरियम या फिर लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में पार्किंग कर सकते हैं। इससे देवी दर्शन और पंडालों की झांकी का आनंद बिना जाम की समस्या के लिया जा सकता है।

शक्ति टीम करेगी पेट्रोलिंग
दुर्गा प्रतिमा दर्शन के लिए पहुंचने वाली महिला दर्शनार्थियों के साथ छेड़छाड़ और चेन स्नेचिंग जैसी वारदातों की आशंका बनी रहती है। इसे ध्यान में रखते हुए पुलिस विभाग ने महिला पुलिस बल शक्ति को पेट्रोलिंग में लगाया है। यह टीम किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहेगी और महिलाओं की सहायता करेगी।

वर्जन
शहर में यातायात व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस और यातायात विभाग ने अपने स्तर पर पूरी तैयारी कर ली है। चौक-चौराहों और प्रमुख स्थलों, जहां भीड़ की संभावना रहती है, वहां जवानों को तैनात किया जा रहा है, जो जाम की स्थिति को रोकने का कार्य करेंगे।
नीरज चंद्राकर, एएसपी यातायात

You Might Also Like

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से गरीब परिवारों को बेटियों की शादी की आर्थिक चिंता से मिल रही राहत – उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

कबीरधाम में “डायल-112 फेस-2 नेक्स्ट जनरेशन” सेवा का शुभारंभ, उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने 16 अत्याधुनिक इमरजेंसी रिस्पॉन्स वाहनों एवं 1 हाईवे पेट्रोलिंग वाहन को दिखाई हरी झंडी….

कोरबा जिले को मिली 22 नए डायल 112 वाहनों की सौगात, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने दिखाई हरी झंडी, मिलेंगी आपातकालीन सेवाएँ….

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने तेलीन सत्ती माता मंदिर में की पूजा-अर्चना….

वन मंत्री केदार कश्यप ने एक करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन…..

October 5, 2024 October 5, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़-नारायणपुर के ऐश्वर्य चंद्राकर बने एएसपी, 18 डीएसपी को मिला एएसपी के पद पर प्रमोशन छत्तीसगढ़-नारायणपुर के ऐश्वर्य चंद्राकर बने एएसपी, 18 डीएसपी को मिला एएसपी के पद पर प्रमोशन
Next Article ‘द राजा साब’ तेलुगु सिनेमा की मोस्ट अवेटेड फिल्म का पहला लुक जारी ‘द राजा साब’ तेलुगु सिनेमा की मोस्ट अवेटेड फिल्म का पहला लुक जारी
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

कबीरधाम में “डायल-112 फेस-2 नेक्स्ट जनरेशन” सेवा का शुभारंभ, उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने 16 अत्याधुनिक इमरजेंसी रिस्पॉन्स वाहनों एवं 1 हाईवे पेट्रोलिंग वाहन को दिखाई हरी झंडी….
कबीरधाम में “डायल-112 फेस-2 नेक्स्ट जनरेशन” सेवा का शुभारंभ, उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने 16 अत्याधुनिक इमरजेंसी रिस्पॉन्स वाहनों एवं 1 हाईवे पेट्रोलिंग वाहन को दिखाई हरी झंडी….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से गरीब परिवारों को बेटियों की शादी की आर्थिक चिंता से मिल रही राहत – उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से गरीब परिवारों को बेटियों की शादी की आर्थिक चिंता से मिल रही राहत – उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
कोरबा जिले को मिली 22 नए डायल 112 वाहनों की सौगात, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने दिखाई हरी झंडी, मिलेंगी आपातकालीन सेवाएँ….
कोरबा जिले को मिली 22 नए डायल 112 वाहनों की सौगात, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने दिखाई हरी झंडी, मिलेंगी आपातकालीन सेवाएँ….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने तेलीन सत्ती माता मंदिर में की पूजा-अर्चना….
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने तेलीन सत्ती माता मंदिर में की पूजा-अर्चना….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?