By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: जिला खनिज संस्थान न्यास की शासी परिषद की बैठक संपन्न, हाईमास्ट लाइट और विद्युत व्यवस्था में सुधार के निर्देश: श्याम बिहारी जायसवाल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > जिला खनिज संस्थान न्यास की शासी परिषद की बैठक संपन्न, हाईमास्ट लाइट और विद्युत व्यवस्था में सुधार के निर्देश: श्याम बिहारी जायसवाल
छत्तीसगढ़राज्य

जिला खनिज संस्थान न्यास की शासी परिषद की बैठक संपन्न, हाईमास्ट लाइट और विद्युत व्यवस्था में सुधार के निर्देश: श्याम बिहारी जायसवाल

Last updated: 2024/10/05 at 6:26 PM
Share
5 Min Read
जिला खनिज संस्थान न्यास की शासी परिषद की बैठक संपन्न, हाईमास्ट लाइट और विद्युत व्यवस्था में सुधार के निर्देश: श्याम बिहारी जायसवाल
SHARE

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी
 जिला खनिज संस्थान न्यास की शासी परिषद की बैठक आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर डी. राहुल वेंकट की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक में जिले के समग्र विकास और जनसुविधाओं से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।
बैठक में स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, जिसमें आंगनबाड़ी, स्कूल में भी पानी पहुंचाया जाए। पीएचई विभाग को निर्देश दिए कि सभी बसाहटों में स्वच्छ पानी की आपूर्ति की जाए, ताकि लोगों को साफ और सुरक्षित पानी मिल सके।
स्वास्थ्य मंत्री ने क्रेड़ा विभाग को जिले के खड़गवां, उधनापुर, अखराडाड़ के अलावा अन्य क्षेत्रों में स्थापित हाईमास्ट लाइटों को जल्द सुधारने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने जिले के विद्युत आपूर्ति की समीक्षा करते हुए खड़गांव, मनेंद्रगढ़, खोंगापानी, चिरमिरी और भरतपुर क्षेत्रों में खराब ट्रांसफार्मरों को तत्काल ठीक कराने और नए ट्रांसफार्मर लगाने के लिए टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू करने का निर्देश दिया।
बैठक में लंबे समय से लंबित मनेंद्रगढ़ मेडिकल कॉलेज की मांग पर भी चर्चा हुई। मंत्री जायसवाल ने कहा कि इसके लिए गंभीर प्रयास जारी हैं और जल्द ही इसका समाधान निकाला जाएगा। यह मेडिकल कॉलेज क्षेत्र के स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाएगा और लोगों को उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। उन्होने शिक्षा विभाग को भी निर्देश दिए कि जिले के स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बच्चों के लिए खेल सुविधाओं की बेहतरी और स्कूल परिसर में पेड़-पौधों की देखभाल पर भी जोर दिया। स्कूलों की नियमित जांच और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार पर विशेष ध्यान देने को कहा । मंत्री ने चिरमिरी क्षेत्र की सभी सड़कों की मरम्मत के निर्देश दिए और कहा कि नगरीय निकायों में प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने की आवश्यकता जताई। साथ ही मंत्री ने कुटीर उद्योग के विकास पर बल देते हुए कहा कि जिले में लघु उद्योगों के विकास के लिए युवाओं को प्रशिक्षण देने की योजना बनाई जानी चाहिए। इसके तहत लावलीवुड कॉलेज खोलने पर विचार हुआ, जिससे  युवाओं  को तकनीकी प्रशिक्षण मिलेगा और इससे रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। जिले के चिरमिरी वन क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए भी निर्देशित किया। इसके अलावा खड़गवां और भरतपुर क्षेत्रों में मलेरिया की बढ़ती समस्या को देखते हुए मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को मलेरिया की जांच और रोकथाम के लिए सक्रिय कदम उठाने के निर्देश दिए। साथ ही जिले में बढ़ते सीने के दर्द के मामलों पर ध्यान देते हुए उन्होंने मरीजों की सही जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया ।
बैठक में मनेंद्रगढ़, चिरमिरी में अटल आवास बनाने के लिए जगह चिन्हांकित करने के लिए कहा है । इसके साथ ही चिरमिरी क्षेत्र को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में विकसित करने पर भी चर्चा की गई। साथ ही आंगनबाड़ी और शिक्षा विभाग के भवनों के भौतिक सत्यापन और उनकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देश जारी किए गए।
बैठक में उपस्थित जिला खनिज संस्थान न्यास के सदस्यों ने भी आवश्यक सुझाव दिए। कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने कहा कि बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों के सुझाव को अमल में लाते हुए जिला खनिज संस्थान न्यास की राशि का उपयोग नियमानुसार जिले के विकास के लिए किया जायेगा। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष कोरिया श्रीमती रेणुका सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्री दृगपाल सिंह, जनपद सदस्य मनेंद्रगढ़ श्रीमती अनिता सिंह, कसौरी सरपंच श्रीमती मुन्नी बाई, बुंदेली सरपंच आनंद भगत, मनवारी सरपंच रामलखन सिंह, पार्षद झगराखण्ड श्रीमती कमला गुप्ता, पार्षद मनेंद्रगढ़ श्रीमती सुनैना विश्वकर्मा, जनपद सदस्य, पार्षद नई लेदरी रामरति यादव, कलेक्टर डी. राहुल वेंकट, अपर कलेक्टर अनिल कुमार सिदार, वनमण्डलाधिकारी, मनीष कश्यप, पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह,सीएमएचओ अविनाश खरे सहित जिला अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

एस.एन.सी.यू. बेमेतरा बना नवजातों के लिए वरदान: 1700+ बच्चों को मिला नया जीवन,,  1300 ग्राम के जुड़वां प्रीमैच्योर बच्चों का सफल उपचार, 16 दिन में स्वस्थ होकर घर लौटे ।

करही बाजार में सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री ने तेन्दूपत्ता संग्राहकों व होनहार विद्यार्थियों को दी लाखों की सौगात…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धात्री महिलाओं को वितरित की बेबी किट, आयुष्मान आरोग्य मंदिर करही बाजार में महिलाओं से की आत्मीय चर्चा….

सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने करहीबाजार को दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात, हितग्राहियों से किया सीधा संवाद, विभिन्न योजनाओं के लाभ वितरित कर सुनी समस्याएं…..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री आवास हितग्राही के गृह प्रवेश में की सहभागिता, मोर गांव मोर पानी अभियान के तहत सोखता पिट निर्माण में किया श्रमदान, जल संरक्षण का दिया संदेश…

October 5, 2024 October 5, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article जवानों की कार्रवाई से बौखलाए नक्सली: मुखबिरी के शक में दो युवकों को उतारा मौत के घाट, ग्रामीणों को भी पीटा जवानों की कार्रवाई से बौखलाए नक्सली: मुखबिरी के शक में दो युवकों को उतारा मौत के घाट, ग्रामीणों को भी पीटा
Next Article आवासविहीन परिवारों के लिए खुशी का माहौल, पीएम आवास अंतर्गत जिले में भूमिपूजन एवं गृहप्रवेश कार्यक्रम का हो रहा आयोजन आवासविहीन परिवारों के लिए खुशी का माहौल, पीएम आवास अंतर्गत जिले में भूमिपूजन एवं गृहप्रवेश कार्यक्रम का हो रहा आयोजन
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

एस.एन.सी.यू. बेमेतरा बना नवजातों के लिए वरदान: 1700+ बच्चों को मिला नया जीवन,, 
1300 ग्राम के जुड़वां प्रीमैच्योर बच्चों का सफल उपचार, 16 दिन में स्वस्थ होकर घर लौटे ।
एस.एन.सी.यू. बेमेतरा बना नवजातों के लिए वरदान: 1700+ बच्चों को मिला नया जीवन,,  1300 ग्राम के जुड़वां प्रीमैच्योर बच्चों का सफल उपचार, 16 दिन में स्वस्थ होकर घर लौटे ।
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
करही बाजार में सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री ने तेन्दूपत्ता संग्राहकों व होनहार विद्यार्थियों को दी लाखों की सौगात…
करही बाजार में सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री ने तेन्दूपत्ता संग्राहकों व होनहार विद्यार्थियों को दी लाखों की सौगात…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धात्री महिलाओं को वितरित की बेबी किट, आयुष्मान आरोग्य मंदिर करही बाजार में महिलाओं से की आत्मीय चर्चा….
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धात्री महिलाओं को वितरित की बेबी किट, आयुष्मान आरोग्य मंदिर करही बाजार में महिलाओं से की आत्मीय चर्चा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने करहीबाजार को दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात, हितग्राहियों से किया सीधा संवाद, विभिन्न योजनाओं के लाभ वितरित कर सुनी समस्याएं…..
सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने करहीबाजार को दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात, हितग्राहियों से किया सीधा संवाद, विभिन्न योजनाओं के लाभ वितरित कर सुनी समस्याएं…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?