By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी: 1 करोड़ 30 लाख के इनामी 16 नक्सली ढेर
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > देश > सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी: 1 करोड़ 30 लाख के इनामी 16 नक्सली ढेर
देश

सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी: 1 करोड़ 30 लाख के इनामी 16 नक्सली ढेर

Last updated: 2024/10/06 at 6:24 PM
Share
3 Min Read
SHARE

दंतेवाड़ा । दंतेवाड़ा-नारायणपुर सीमा पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। इस ऑपरेशन में जवानों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए नक्सलियों में से 16 पर कुल 1 करोड़ 30 लाख रुपये का इनाम था। इस कामयाबी की जानकारी बस्तर पुलिस आईजी सुंदरराज पी. ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आईजी सुंदरराज पी. ने बताया कि मारे गए नक्सलियों में 18 पुरुष और 13 महिलाएं शामिल हैं। इनमें से 14 नक्सलियों की पहचान हो चुकी है, जबकि अन्य की शिनाख्त की जा रही है। मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों में 25 लाख की इनामी नक्सली नीति उर्फ उर्मिला, जो डीकेएसजेडसी (दण्डकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी) की सदस्य और पूर्वी बस्तर की इंचार्ज थी, शामिल है।
मारे गए नक्सलियों के नाम और पद:
नीति (डीकेएसजेडसी सदस्य)
सुरेश सलाम (डीवीसीएम)
मीना माडकम (डीवीसीएम)
अर्जुन (पीपीसीएम, पीएलजीए कंपनी 6)
सुंदर (पीपीसीएम, पीएलजीए कंपनी 6)
बुधराम (पीपीसीएम, पीएलजीए कंपनी 6)
सुक्कू (पीपीसीएम, पीएलजीए कंपनी 6)
सोहन (एसीएम, बारसूर एसी)
फूलो (पीपीसीएम, पीएलजीए कंपनी 6)
बसंती (पीपीसीएम, पीएलजीए कंपनी 6)
सोमे (पीपीसीएम, पीएलजीए कंपनी 6)
जमीला उर्फ बुधरी (पीएम, पीएलजीए कंपनी 6)
रामदेर (एसीएम)
सुकलू उर्फ विजय (एसीएम)
जमली (एसीएम)
सोनू कोर्राम (एसीएम, अमदेयी)
मुठभेड़ के दौरान बरामद हथियार: 
मुठभेड़ स्थल से सुरक्षा बलों ने एक एलएमजी, चार एके-47, छह एसएलआर, तीन आईएनएसएएस और दो .303 राइफल सहित कई अन्य हथियार बरामद किए हैं। इसके अलावा, भारी मात्रा में ऑटोमेटिक हथियार भी बरामद किए गए, जो इस ऑपरेशन की बड़ी सफलता को दर्शाते हैं।
-सटीक सूचना पर हुई कार्रवाई
आईजी सुंदरराज पी. ने बताया कि इस ऑपरेशन को दंतेवाड़ा और नारायणपुर के डीआरजी (जिला रिजर्व गार्ड) और एसटीएफ (विशेष टास्क फोर्स) की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया। उन्हें पूर्वी बस्तर डिवीजन, पीएलजीए कंपनी नंबर 6 और इंद्रावती एरिया कमिटी के नक्सलियों की सटीक सूचना मिली थी। इसके बाद 3 अक्टूबर को ऑपरेशन शुरू किया गया और 4 अक्टूबर की दोपहर को नेंदूर-थुलथुली के जंगल में मुठभेड़ हुई।
दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने मुठभेड़ के बाद बताया कि इस ऑपरेशन से पूर्वी बस्तर डिवीजन के नक्सलियों में भय का माहौल है। उन्होंने क्षेत्र के निवासियों से अपील की कि वे नक्सलवाद का त्याग कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ें। बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी. ने कहा कि वर्ष 2024 में नक्सली संगठन को सुरक्षा बलों द्वारा कई बड़े झटके दिए गए हैं।
2024 में अब तक की कार्यवाही: गौरतलब है कि बस्तर संभाग में वर्ष 2024 के नक्सल विरोधी अभियानों के तहत अब तक कुल 188 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं, 706 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है और 733 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

You Might Also Like

ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

October 6, 2024 October 6, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article अमान की कप्तानी में भारतीय अंडर-19 टीम का शानदार प्रदर्शन
Next Article एफपीआई ने अक्टूबर में भारतीय शेयरों से 27,142 करोड़ निकाले
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

जब महिलाएं सशक्त होती हैं, तब राज्य होता है मजबूत – मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े….
जब महिलाएं सशक्त होती हैं, तब राज्य होता है मजबूत – मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
उप मुख्यमंत्री साव ने किया मावा मोदोल लाइब्रेरी चारामा का शुभारंभ…
उप मुख्यमंत्री साव ने किया मावा मोदोल लाइब्रेरी चारामा का शुभारंभ…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
प्रदेश सरकार की सकारात्मक व विकासपरक सोच से जिले में हो रहे नवाचार : उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..
प्रदेश सरकार की सकारात्मक व विकासपरक सोच से जिले में हो रहे नवाचार : उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
परशुराम द्विज परिवार व सर्वब्राम्हण समाज के परशुराम जयंती समारोह में पहुंचे उद्योग मंत्री व महापौर, दी अनेक सौगातें….
परशुराम द्विज परिवार व सर्वब्राम्हण समाज के परशुराम जयंती समारोह में पहुंचे उद्योग मंत्री व महापौर, दी अनेक सौगातें….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Mar    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?