By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: त्यौहार के सीजन में खुशियां हुई दोगुनी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > राज्य > छत्तीसगढ़ > त्यौहार के सीजन में खुशियां हुई दोगुनी
छत्तीसगढ़राज्य

त्यौहार के सीजन में खुशियां हुई दोगुनी

Last updated: 2024/10/06 at 10:45 PM
Share
7 Min Read
SHARE

रायपुर : रोटी कपड़ा और मकान जीवन की मूलभूत जरूरत है, जिसे व्यक्ति लगातार परिश्रम करके अपने परिवार के लिए इन जरूरतों को पूरा करता है। समाज के अंतिम छोर पर खड़े ग्रामीणों को रोजमर्रा की चीजों के लिए लगातार मेहनत करना पड़ता है, जिससे घर की जरूरत पूरी हो सके। यदि मूलभूत जरूरत को पूरा करने के लिए सहारा मिल जाए तो जीवन के बड़े कष्ट दूर हो जाते हैं। कठिन परिस्थितियों में मिली आर्थिक सहायता ग्रामीणों के लिए बहुत मददगार सिद्ध होता है। ग्रामीणों का अपना पक्का घर बनाने का सपना अब प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से पूरा हो रहा है। योजना से मिली आर्थिक सहयोग की वजह से ग्रामीणो के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।

प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पा कर ग्रामीणों के खिले चेहरेप्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पा कर ग्रामीणों के खिले चेहरे
कबीरधाम जिले के विभिन्न ग्राम पंचायत में इस त्यौहार के सीजन में अपना पक्का आवास बन जाने के साथ ही ग्रामीण पूजा एवं अनुष्ठान करते हुए गृह प्रवेश कर रहे हैं और जिनको नए आवास की स्वीकृति मिली है वे परिवार भूमि पूजन कर अपनी खुशियां बांट रहे हैं। घर के मुखिया, अपने सपने को सच होते देख रहे है, खुशियां उनकी दोगुनी होती दिख रही है।

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से मिले लाभ की कहानी ग्रामीणों की जुबानी!
शिव कुमार बघेल पिता नंदकुमार बघेल निवासी ग्राम पंचायत चचेडी जनपद पंचायत कवर्धा ने अपने नए प्रधानमंत्री आवास को पूरा करते हुए गृह प्रवेश किया है। शिवकुमार कहते हैं कि अपना पक्का घर बन जाना सुखद एहसास है सरकार से मिले सहायता के कारण यह काम पूरा हो पाया।
अंतराम पिता समारू ग्राम पंचायत गांगपुर जनपद पंचायत पंडरिया बताते हैं कि मेरा अपना पक्का घर बन गया।इसके साथ मुझे रोजगार गारंटी से 95 दिवस का रोजगार भी मिला।अब मैं शान से अपने पक्के घर में परिवार के साथ रहूंगा। अंतराम ने आगे बताया कि दो दिन पहले ही मैंने पूजा अर्चना कर गृह प्रवेश किया है और इस वर्ष माता की नवरात्रि मेरे लिए बहुत खास है। रजनी चंद्रवंशी पति राजेश चंद्रवंशी ग्राम पंचायत झलमला बताती है कि मुझे अपने पंचायत से पता चला कि सरकार द्वारा मेरा आवास अभी स्वीकृत किया गया है। इस नवरात्रि के त्यौहार में मेरे परिवार ने भूमि पूजन कर अपने प्रधानमंत्री आवास बनाने का काम शुरू कर दिया है। सरकार की ओर से आवास स्वीकृत हो जाने के कारण हमारी बहुत सी परेशानियां अब दूर हो गई है।
जनपद पंचायत लोहारा के ग्राम पंचायत नवघटा में रहने वाले समेलाल पिता प्रदुम ने बताया कि अपने घर को सजाकर मेरे परिवार ने दो दिन पहले ही गृह प्रवेश किया है। अपने पक्के मकान में रहने का बरसों पुराना सपना पूरा हो गया।
 ग्राम लधान में रहने वाली मंटोरा बाई राव पति राम नारायण अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताती है कि हमने अपना घर बनाने के लिए कल ही भूमि पूजन किया है।बैंक खाते में पैसा पहले किस्त की राशि 40 हजार रुपए भी आ गया है।

इसी तरह बीसेलाल पटेल पिता जीवनरखा ग्राम पंचायत तालपुर भरत यादव पिता जगतु ग्राम पंचायत सारी रामजस धुर्वे ग्राम पंचायत कुटकीपारा सहित बहुत से ग्रामीणों द्वारा अपने नए प्रधानमंत्री आवास में गृह प्रवेश किए हैं। तो वही अशोक पिता प्रभु ग्राम भेदली पंचराम पिता भागीरथी ग्राम पंचायत वीरेंद्रनगर जैसे अनेक गांवों में नए प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हो जाने पर भूमि पूजन कर निर्माण कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। सभी हितग्राही अपने परिवारों के साथ नए घर की खुशियां बांट रहे हैं।इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि भी ग्रामीणों से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए नए आवास की बधाई दे रहे हैं।

कबीरधाम जिले के ग्रामीणों को मिल रहे प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ पर एक नज़र …..!

छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ग्रामीणों को उनका पक्का आवास का हक दिलाने के लिए लगातार प्रयासरत रहे। उनके विशेष प्रयासों से ही पूरे छत्तीसगढ़ राज्य के लिए 8 लाख 40 आवास की स्वकृति राज्य सरकार द्वारा की गई। कबीरधाम जिले में सामान्य श्रेणी के प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत स्थाई प्रतीक्षा सूची के 24055 हितग्राही एवं आवास प्लस के 6889 हितग्राही सहित कुल 30944 हितग्राहियों का आवास स्वीकृत होना है। इनमें से अभी तक 18848 परिवारों के लिए आवास स्वीकृत हो चुकी है। बचे शेष हितग्राहियों का पंजीयन और स्वीकृति की कार्यवाही कुछ ही दिनों में पूरा हो जाएगा। योजना में आवास के लिए 226 करोड़ 17 लाख 60 हजार रूपए स्वकृत किया गया है, जिसमे से 91 करोड़ 75 लाख रूपए हितग्राहियों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से जारी हो गया है।
उल्लेखनीय है कि वित्तीय वर्ष 2016 से 2023 तक कुल 9 सालो में अलग-अलग समय पर जिले में 48657 आवास स्वीकृत किया गया था, लेकिन यह पहला अवसर है जब महज एक ही वित्तीय वर्ष के कुछ ही समय में सीधे 30944 आवास स्वीकृति हो रही है।

प्रधानमंत्री जनमन योजना से भी आवास का हो रहा निर्माण

इसी तरह से प्रधानमंत्री आदिवासी न्याय महा अभियान योजना पीएम जनमन योजना अंतर्गत जिले के वनांचल क्षेत्र में रहने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय के लिए 8597 परिवारों का सर्वे किया गया था, जिसमें से 8439 परिवार पात्र पाए गए। इनमें से 7402 परिवारों का प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत पहले ही हो चुका है। पीएम जनमन आवास योजना में निर्माण के लिए 6678 हितग्राहियों को प्रथम क़िस्त की राशि 3169 हितग्राहियों को द्वितीय किस्त की राशि 1206 हितग्राहियों को तृतीय किस्त की राशि और 06 हितग्राहियों को चौथी किस्त की राशि सीधे उनके बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से प्रदान किया गया है। वर्तमान में पीएम जनमन योजना से आवास का निर्माण कार्य प्रगति पर है तथा 194 आवास का निर्माण कार्य हितग्राहियों द्वारा पूर्ण कर लिया गया है।

You Might Also Like

जहां कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर….

डेटा लेबलिंग और एआई में बलरामपुर ने रचा इतिहास, प्रदेश का पहला कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित, युवाओं और दीदियों को मिलेगा रोजगार…

सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य सेवाओं का नया अध्याय, स्वास्थ्य मंत्री ने जरौंधा में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया शुभारंभ, ग्रामीणों को अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा….

नशामुक्त और स्वस्थ छत्तीसगढ़ से ही बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

कृषि में नवाचार की असीमित संभावनाएं, स्टार्टअप्स के लिए आगे आएं युवा: कृषि मंत्री रामविचार नेताम….

October 6, 2024 October 6, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ई बाल तकनीक को सराहा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ई बाल तकनीक को सराहा
Next Article दुर्घटना में कट गये थे दोनों पांव, फिर भी बचा ली जान दुर्घटना में कट गये थे दोनों पांव, फिर भी बचा ली जान
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

जहां कभी खौफ था, वहां है अब उम्मीद की रोशनी, दिल्ली से आए इंफ्लुएंसर्स ने देखी बदलते बस्तर की तस्वीर….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
डेटा लेबलिंग और एआई में बलरामपुर ने रचा इतिहास, प्रदेश का पहला कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित, युवाओं और दीदियों को मिलेगा रोजगार…
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य सेवाओं का नया अध्याय, स्वास्थ्य मंत्री ने जरौंधा में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया शुभारंभ, ग्रामीणों को अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
नशामुक्त और स्वस्थ छत्तीसगढ़ से ही बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - hindkeraja.in@gmail.com
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?