By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कप्तानी में चमकने का राज बताया सूर्यकुमार ने, बोले- ‘भारतीय दिग्गज से मिली सीख’
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > खेल > कप्तानी में चमकने का राज बताया सूर्यकुमार ने, बोले- ‘भारतीय दिग्गज से मिली सीख’
खेल

कप्तानी में चमकने का राज बताया सूर्यकुमार ने, बोले- ‘भारतीय दिग्गज से मिली सीख’

Last updated: 2024/10/08 at 4:54 PM
Share
3 Min Read
कप्तानी में चमकने का राज बताया सूर्यकुमार ने, बोले- ‘भारतीय दिग्गज से मिली सीख’
SHARE

भारत और बांग्‍लादेश के बीच इन दिनों 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार को दिल्‍ली में खेला जाएगा। सूर्यकुमार यादव की कप्‍तानी में भारतीय टीम टी20 इंटरनेशनल में लगातार अच्‍छा प्रदर्शन कर रही है। इस बीच सूर्यकुमार यादव ने खुलासा किया है कि कप्‍तानी में उनकी सफलता का राज क्‍या है।

Contents
खेल बदलना नहीं चाहता हूंमैं लीडर बनना चाहता हूंरोहित की कप्‍तानी से बहुत सीखा

खेल बदलना नहीं चाहता हूं

जियो सिनेमा से बातचीत में सूर्यकुमार यादव ने कहा, "मैं वास्तव में नई भूमिका का आनंद ले रहा हूं। हमारे कोच और मेरे साथियों ने मेरे लिए कप्‍तानी आसान बना दी है। मैं नई जिम्मेदारी के बारे में बहुत पॉजिटिव फील कर रहा हूं। साथ ही मैं नहीं चाहता कि कप्तानी से मेरा खेल बदले, इसलिए मैं वैसे ही खेलना जारी रखना चाहता हूं जैसे मैं हमेशा खेलता आया हूं। मैं मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह एक जैसा ही रहना चाहता हूं।"

मैं लीडर बनना चाहता हूं

उन्‍होंने कहा, "मेरी फिलॉसॉफी यही है कि मैं चाहता हूं कि प्‍लेयर अपना नेचुरल गेम खेले। अपने आप को वैसे ही अभिव्यक्त करें जैसे वे अपने राज्यों और फ्रेंचाइजी के लिए खेलते समय करते हैं। जब आप भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल होते हैं तो केवल जर्सी ही बदलती है, लेकिन सफल होने की प्रेरणा वही रहती है। मैं टीम का लीडर बनना चाहता हूं, सिर्फ कागजों पर कप्तान नहीं। मैं हमेशा अपने सीनियर्स से सीखने की कोशिश करता हूं और उम्मीद करता हूं कि मैंने अपने पिछले कप्तानों से जो सीखा है उसे लागू करूंगा।"

रोहित की कप्‍तानी से बहुत सीखा

सूर्यकुमार यादव ने बताया कि उन्‍हें रोहित शर्मा से बहुत कुछ सीखने को मिला है। उन्‍होंने कहा, "कानपुर टेस्ट में रोहित शर्मा को बल्लेबाजी करते हुए देखकर ऐसा लगा जैसे टी20 सीरीज शुरू हो चुकी है। यह बिल्कुल रोहित शर्मा स्‍टाइल की अप्रोच थी। बहुत कम टीमें दो दिनों के खेल में हारने के बाद नतीजे पर पहुंचती हैं, लेकिन कानपुर टेस्ट जीतना महान कप्तानी को दिखाता है। मैंने रोहित से कप्तानी के बारे में बहुत कुछ सीखा है और मुझे उम्मीद है कि मैं उन सीखों को अपने नेतृत्व में लागू कर सकूंगा।''

हेड कोच गौतम गंभीर के साथ रिश्‍तों को लेकर स्‍काई ने कहा, "गौतम गंभीर और मेरा खास बॉन्‍ड है। उन्‍होंने हमेशा मुझे सपोर्ट किया है। मैं इसे कभी नहीं भूल सकता हूं। यहां तक कि जब मैं अपनी भावनाएं व्‍यक्‍त नहीं करता हूं, तब भी वह मुझे समझ जाते हैं। यह सच में काफी खास है।"

You Might Also Like

विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

October 8, 2024 October 8, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म ‘अल्फा’ में Shah Rukh Khan की सरप्राइज एन्ट्री? आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म ‘अल्फा’ में Shah Rukh Khan की सरप्राइज एन्ट्री?
Next Article सिर्फ क्रिकेट ही नहीं, इन तरीकों से भी करोड़ों कमाते हैं सूर्यकुमार यादव सिर्फ क्रिकेट ही नहीं, इन तरीकों से भी करोड़ों कमाते हैं सूर्यकुमार यादव
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी, एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन….
सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी, एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि, SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़….
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि, SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
जीवन में संघर्ष से मिली सफलता ही इतिहास रचती है – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा…..
जीवन में संघर्ष से मिली सफलता ही इतिहास रचती है – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा…..
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
विश्व स्तनपान सप्ताह के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सफल आयोजन, छत्तीसगढ़ के प्रथम “मातृ दूध कोष (Mother Milk Bank)” की घोषणा……
विश्व स्तनपान सप्ताह के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सफल आयोजन, छत्तीसगढ़ के प्रथम “मातृ दूध कोष (Mother Milk Bank)” की घोषणा……
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?