By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: गाजा में इजराइल के खिलाफ लंबी लड़ने को हम पूरी तरह तैयार: हमास 
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa

K News 18

Latest & Breaking News Updates In Hindi

Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
Search
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • राजनीती
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • मनोरंजन
    • खेल
    • तकनीकी
    • व्यापार
    • करियर
    • लाइफ स्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
K News 18 > Blog > विदेश > गाजा में इजराइल के खिलाफ लंबी लड़ने को हम पूरी तरह तैयार: हमास 
विदेश

गाजा में इजराइल के खिलाफ लंबी लड़ने को हम पूरी तरह तैयार: हमास 

Last updated: 2024/10/08 at 5:30 PM
Share
3 Min Read
SHARE

गाजा। इजराइली दावों के बीच हमास ने ऐलान किया कि वह गाजा पट्टी में इजराइल के खिलाफ लंबी लड़ने को पूरी तरह तैयार है। मीडिया रिपोर्ट में फिलिस्तीनी ग्रुप की मिलिट्री विंग अल-कस्साम ब्रिगेड के प्रवक्ता अबू उबैदा ने एक वीडियो जारी कर कहा कि हम इजराइल के खिलाफ एक लंबे और दर्दनाक युद्ध को जारी रखेंगे। उबैदा ने यह बात सोमवार को 7 अक्टूबर इजराइली हमले की वर्षगांठ के अवसर पर कही। बता दें पिछले साल 7 अक्टूबर को हमास ने इजराइल पर हमला किया था जिसमें करीब 1200 लोग मारे गए थे और 250 से ज्यादा को हमास ने बंधक बना लिया था। माना जा रहा है 100 से ज्यादा बंधक अभी भी हमास के कब्जे में हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक उबैदा ने दावा किया कि इस लड़ाई में सभी मोर्चों पर और पूरे गाजा में हमने इजराइली के सैकड़ों सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया है, इजराइली वाहनों को नष्ट किया और अपनी रणनीति को परिष्कृत किया है। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष आपराधिक दुश्मन यानी इजराइल के खिलाफ है। बंधकों के संबंध में उबैदा ने कहा कि पहले दिन से ही हमने अपने बंदियों की सुरक्षा तय कर रखी है, लेकिन नेतन्याहू की महत्वाकांक्षाओं ने उन्हें एक साल तक वापस लौटने से रोक रखा है। उबैदा ने चेतावनी दी कि बंधकों का भाग्य अब इजराइली सरकार के फैसलों पर निर्भर है। अगर इजराइली सेना आगे बढ़ती है तो उनकी स्थिति और खराब हो सकती है।
गाजा स्थित स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि इजराइली हमलों में मरने वाले फिलिस्तीनियों की संख्या 41,909 हो गई है। गाजा में इजराइल का मिलिट्री ऑपरेशन अब भी जारी है। इस बीच इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि उनकी सरकार काम को पूरा करेगी और गाजा से शेष बंधकों को मुक्त कराएगी। उन्होंने कहा कि हम युद्ध तब समाप्त करेंगे जब हम अपने सभी लक्ष्य पूरे कर लेंगे। इनमें हमास के दुष्ट शासन को उखाड़ फेंकना, सभी बंधकों की वापसी, गाजा से इजराइल के लिए किसी भी खतरे को नाकाम करना, दक्षिण और उत्तर में हमारे निवासियों को सुरक्षित रूप से उनके घरों में वापसी शामिल है। नेतन्याहू ने हमले की पहली बरसी पर शोक सभा में यह बात कही।

You Might Also Like

एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

October 8, 2024 October 8, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़-गरियाबंद में गहरी खाई में गिरी कार, बाल-बाल बचे चिकित्सा अधिकारी छत्तीसगढ़-गरियाबंद में गहरी खाई में गिरी कार, बाल-बाल बचे चिकित्सा अधिकारी
Next Article छत्तीसगढ़-मुख्यमंत्री साय की केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल संग की बैठक, विकास और औद्योगिक नीतियों पर चर्चा छत्तीसगढ़-मुख्यमंत्री साय की केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल संग की बैठक, विकास और औद्योगिक नीतियों पर चर्चा
- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Ad imageAd image

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

ताजा ख़बरें

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को मिलीं जन-जन की शुभकामनाएं, जन्मदिन पर मुख्यमंत्री निवास बना उल्लास का केंद्र
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को मिलीं जन-जन की शुभकामनाएं, जन्मदिन पर मुख्यमंत्री निवास बना उल्लास का केंद्र
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निर्माणाधीन पुल के कार्य का किया औचक निरीक्षण….
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निर्माणाधीन पुल के कार्य का किया औचक निरीक्षण….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की तत्परता से दो दिव्यांगों को मिली स्कूटी: दिव्यांग धरम सिंह पटेल और उलख राम पटेल चेहरे पर लौटी मुस्कान….
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की तत्परता से दो दिव्यांगों को मिली स्कूटी: दिव्यांग धरम सिंह पटेल और उलख राम पटेल चेहरे पर लौटी मुस्कान….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
राज्य हज कमेटी एवं वक्फ बोर्ड के चेयरमेन ने दी मुख्यमंत्री को बधाई….
राज्य हज कमेटी एवं वक्फ बोर्ड के चेयरमेन ने दी मुख्यमंत्री को बधाई….
छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
//

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

संपादक - Pragya Telang
मोबाइल - 7999882386
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - G2 Amrit Niwas , Gandhi Nagar , Gudhiyari , Raipur , Chhattisgarh
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?